Author: shivam kumar

बैंगलोर। कर्नाटक के हासन तालुक में मोसले होसाहल्ली के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हुए एक भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय घटी जब हसन से होलेनरसीपुर जा रहे एक मिनी कैंटर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और गणेश विसर्जन का जश्न मना रहे लोगों के जुलूस को कुचल दिया। मोसाले होसाहल्ली और हिरेहल्ली के ग्रामीण गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल हुए थे। यह हादसा तब हुआ जब एक कैंटर गाड़ी अचानक जुलूस में घुस गई। मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर…

Read More

रांची। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रांची से पूर्णिया के बीच एक नई विमान सेवा 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह सेवा इंडिगो एयरलाइंस द्वारा उड़ान योजना (UDAN) के अंतर्गत आरंभ की जा रही है, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ना है। नई विमान सेवा रांची से सुबह 7:40 बजे रवाना होकर पहले कोलकाता पहुंचेगी। वहां से विमान उड़ान भरकर दोपहर 1:40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा। वापसी के दौरान विमान पूर्णिया से 2:30 बजे उड़ान भरकर वाया कोलकाता होकर रात 8:40 बजे रांची वापस आएगा। इस सेवा के शुरू होने…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी स्थित एक मकान से शुक्रवार रात चोरों ने लाखों के जेवरात, सामान और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। उक्त मकान सेवानिवृत्त विद्युत विभाग के कर्मचारी विजय सिंह का है। घटना की जानकारी देते हुए गृहस्वामी विजय सिंह ने बताया कि बीती रात 12 बजे तक वे लोग जगे हुए थे। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे को चोरों की ओर से निशाना बनाया गया है, उस कमरे में कोई भी रात को सोता नहीं है। उन्होंने बताया कि उक्त कमरे में लगा बिस्तर उनका भांजा बिपुल…

Read More

रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 अगस्त से 11 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर नियम तोड़ने वाले सैकड़ों वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और भारी चालान काटे गए। अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले 832 वाहनों पर कार्रवाई की गई। वहीं, ब्लैक फिल्म लगी 1180 गाड़ियों का चालान काटा गया। इसके अलावा बोर्ड और झंडे लगे 144 वाहनों पर भी नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले बाइक चालकों को भी नहीं बख्शा गया।…

Read More

पलामू। सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत रजवाडीह मध्य विद्यालय में उपायुक्त पलामू समीरा एस की अध्यक्षता में ‘विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक’ का आयोजन शनिवार को किया गया। डीएसई संदीप कुमार ने बैठक का संयोजन किया। संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने किया। इसके पूर्व शिक्षिका निशा, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर और लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने हर्षाेल्लास के वातावरण में उपायुक्त, डीएसई सहित अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैठक में डीसी समीरा एस ने शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों के माता-पिता प्रतिमा देवी, मुकेश साव, सुचिता देवी,…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं। वे भाजपा कोर कमिटी के साथ बैठक कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी विचार हो सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वे 11:30 बजे दैनिक समाचार पत्र के कॉनक्लेव को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा की कोर कमिटी के साथ…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र की रौनक धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रही है। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की उपासना का नौ दिवसीय पर्व शुरू होगा। दुर्गा पूजा को लेकर शहर के अलग-अलग जगहों पर पंडाल निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति लोअर चुटिया में इस बार भी भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आए 25 से ज्यादा कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में दिन रात जुटे हुए है। 50 प्रतिशत से ज्यादा पंडाल का निर्माण हो…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के उन आरोपों पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर बालू घाटों के लिए बनाई गई नियमावली को माफियायों और दलालों के लिए बनाने का आरोप लगाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि हेमंत सोरेन सोरन की सरकार ने बालू घाटों के प्रबंधन और नीलामी के लिए जो नई नियमावली बनाई है, उसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अवैध उत्खनन पर रोक लगाना है। लेकिन…

Read More

बालू घाटों का अधिकार ग्राम सभा को दे राज्य सरकार -लूटने और लुटवाने की मंशा रखने वाले पदाधिकारी, सचिव जायेंगे जेल रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर फिर एकबार निशाना साधा है। मरांडी ने राज्य के 500 से अधिक बालू घाटों की नीलामी के संबंध में राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नियमावली पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माफियाओं, बिचौलियों, दलालों के इशारे पर काम कर रही। ऐसा लगता है नियम माफिया, दलाल, बिचौलिए बना रहे और राज्य के मंत्री और वरीय पदाधिकारी उस पर आंख मूंद कर हस्ताक्षर कर…

Read More

विशेष पीढ़ी बड़े समूहों का कारक है, इनके बीच विभाजन का फार्मूला चिंतनीय जलता नेपाल और जेनरेशन जेड का अचानक हाइलाइट होना, कहीं सोची-समझी रणनीति तो नहीं डीप स्टेट और गिरती सरकारों के बीच का रहस्य क्या है 125 साल में दुनिया के लोग आठ पीढ़ियों में विभाजित हो चुके हैं हर पीढ़ी की अलग-अलग खासियत, अलग-अलग चुनौती पड़ोसी देश नेपाल में जिस तरह के आंदोलन से तख्तापलट को अंजाम दिया गया, उससे पूरी दुनिया में एक मुद्दा बड़ी तेजी से सामने आया है। यह मुद्दा है पीढ़ियों के बीच के संघर्ष का। नेपाल में तख्तापलट आंदोलन को जिन नौजवानों…

Read More

रांची। आजसू ने हेमंत सरकार पर वादख़िलाफ़ी का आरोप लगाया है। आजसू के महासचिव संजय मेहता ने आजसू पार्टी मुख्यालय, रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में शुक्रवार को सरकार को आंकडों के जरिए युवाओं को नौकरी से वंचित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे अनुसार नौकरी देने में असफल रही है। इससे विवश होकर युवा हर मामले को लेकर कोर्ट जाने को विवश हैं। संजय ने कहा कि पिछली बार भी सरकार ने हर साल पांच लाख रोजगार देने की बात कही थी। सरकार ने पांच साल में 25 लाख नौकरी और बेरोजगारी भत्ता देने का…

Read More