Author: shivam kumar

नई दिल्ली, 12 सितंबर। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तथा कई केंद्रीय मंत्री एवं एनडीए घटक दलों के नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीपी राधाकृष्णन ने 10 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था। उन्हें…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास हुआ, जहां हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 एलएन 1340) अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस के चालक ने एक राहगीर को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके…

Read More

ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2022 में चुनाव को पलटने की साजिश रचने के मामले में 27 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने सुनाया, जहां पांच में से चार न्यायाधीशों ने उन्हें दोषी करार दिया। साजिश में अदालतों को भंग करने, सेना को सत्ता सौंपने और निर्वाचित राष्ट्रपति की हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। दुनिया भर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि ब्राजील के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को तख्तापलट के प्रयास के लिए इतनी…

Read More

काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ भड़के जन आंदोलन ने राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब देश में अंतरिम सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला, जिससे हिंसा पर काबू पाया गया। इस बीच, पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति लगभग बन चुकी है। लेकिन संसद विघटन को लेकर राजनीतिक दलों में गंभीर मतभेद बने हुए हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में फिर…

Read More

काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में हाल ही में जेन जी समूह के उग्र प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के बाद, पुलिस ने फरार हुए हजारों कैदियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नेपाल पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए सभी फरार कैदियों और बंदियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी सुरक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर आत्मसमर्पण करें। गौरतलब है कि 8 और 9 सितंबर को जेन जी संगठन के उग्र उपद्रवों और आगजनी के दौरान देशभर की कई जेलों में तोड़फोड़ हुई, जिसमें करीब 7,000 कैदी जेलों से फरार हो गए। इस घटना…

Read More

एथेंस। अमेरिकी आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने गुरुवार को एथेंस दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका ग्रीस के साथ ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य यूरोप की रूस पर ऊर्जा निर्भरता को और कम करना है। बर्गम इस सप्ताह यूरोप में ऊर्जा आपूर्ति समझौतों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। बुधार को ग्रीस ने घोषणा की थी कि तेल कंपनी शेवरॉन समेत एक कंसोर्टियम ने उसके समुद्री क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए बोली लगाई है। ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मिट्सोटाकिस से मुलाकात में बर्गम ने कहा, “अमेरिका का मकसद अपने मित्रों…

Read More

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में औसत प्रदर्शन किया, लेकिन वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई सामने आ चुकी है, जो निराशाजनक रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के सातवें दिन मात्र ₹2.15 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹44.55 करोड़ हो चुका है। फिल्म को ए. हर्ष ने डायरेक्ट किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने…

Read More

अररिया। नेपाल में जेन जेड आंदोलन और संभावित तख्तापलट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। बिहार के अररिया जिले की सीमा नेपाल से करीब 110 किलोमीटर तक जुड़ी हुई है, जो संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। अब तक सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और सीमावर्ती थानों की पुलिस तैनात थी, लेकिन हालात को देखते हुए अब बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी सीमा सुरक्षा में लगाया गया है। STF की टीम, एसएसबी और लोकल थाना पुलिस के साथ मिलकर नियमित पेट्रोलिंग कर रही है और हर गतिविधि पर कड़ी…

Read More

दरभंगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। 🚍 वाहन कोषांग की समीक्षा: निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता और ट्रैकिंग पर चर्चा करते हुए डीईओ ने…

Read More

रांची। वर्ष 2024 में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक कांड में फंसे तीन आरोपियों को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में राम निवास राय, रॉबिन कुमार और कवि राज उर्फ मोटू को जमानत दे दी है। इनकी ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने अदालत में पक्ष रखा। न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने तीनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत देने का आदेश दिया। बता दें कि झारखंड CGL परीक्षा पेपर लीक की जांच कर रही CID ने अपनी पूरक चार्जशीट में इन तीनों को मुख्य…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को झारखंड पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र से हुई है, जहां से जयंत कुमार सिंह नाम के युवक को पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जयंत बेहद शातिर दिमाग का युवक है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागता रहा और गाजीपुर की ओर फरार होने की कोशिश कर रहा था।…

Read More