Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना पहली बार ₹1.11 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹1.02 लाख के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है और यह ₹2,100 प्रति किलो उछलकर ₹1,32,000 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई है। 💰 बाजार भाव: शहरों के हिसाब से ताजा कीमतें दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,11,430 और 22 कैरेट सोना ₹1,02,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बस और स्कूटी के बीच टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, बस (नंबर JH 01 2303) तेज रफ्तार में खेलगांव इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर जा रही एक युवती को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और बस उसके ऊपर से गुजर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत…

Read More

रामगढ़। शहर के कोठार प्रज्ञा केंद्र से फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा था। प्रज्ञा केंद्र के संचालक जितेंद्र महतो पर फर्जी जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में रामगढ़ अंचल के सीआई शुभम कुमार ने प्रज्ञा केंद्र के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले को बेहद गंभीरतापूर्वक से जांच कर रही है। सीआई शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि झरना मोड कोठार के प्रज्ञा केंद्र संचालक जितेंद्र महतो पारडीह हुहुआ के रहने वाले हैं। अंचल कार्यालय की ओर से ऑनलाईन से जारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित और समय पर निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान नागरिकों ने दबंगों की ओर से प्रताड़ना, चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती, खतियान और भूमि विवाद, विस्थापितों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। साकची आम बगान से शुरू हुआ यह मार्च पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों से उपायुक्त को अवगत कराया और उत्तराखंड उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर बेंच के आदेशों का हवाला देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया…

Read More

रामगढ़। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को जिला कारा समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्‍त और एसपी अजय कुमार ने उपकारा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने उप कारा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों, स्वास्थ्य उपकरणों, लाइटिंग सहित अन्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि जेल में सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरे का बेहतर इंतजाम हो। बैठक के दौरान उपायुक्त और एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कारा का संचालन नियामानुसार करने और इससे संबंधित रिपोर्ट समय पर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह अच्छी शुरुआत देखने को मिली। आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त के साथ खुलकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे सूचकांक में हल्की गिरावट आई, लेकिन जल्द ही लिवाली हावी हो गई और बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। 📊 सेंसेक्स और निफ्टी की चाल बीएसई का सेंसेक्स आज 210.22 अंक की तेजी के साथ 81,758.95 पर खुला। हालांकि शुरुआती बिकवाली के कारण यह सूचकांक गिरकर 81,641.38 तक चला गया,…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से गुरुवार को निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के चलते अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का माहौल देखने को मिला। ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच निवेशकों में उत्साह देखा गया, जिससे बाजारों ने नई ऊंचाइयों को छुआ। 📈 अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पिछले सत्र में अमेरिकी बाजारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। डाउ जॉन्स 46,000 के स्तर को पार कर गया और 46,112.93 अंक पर 0.01% की मामूली तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। S&P 500 इंडेक्स ने इस साल की…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और तकनीकी दक्षता से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JTDC) के नए लोगो और वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को विश्व पटल पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर भागवत को समर्पित भावों के साथ बधाई दी। मरांडी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र को आत्मसात कर समाज में समरसता और बंधुत्व की भावना सशक्त करने वाले भागवत जी हम करोड़ों स्वयंसेवकों के प्रेरणा स्रोत हैं। मैं बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु…

Read More

रांची। झारखंड में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) की तैयारियों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। कई बटालियनों में बड़ी संख्या में जवान बिना हथियारों के ड्यूटी पर तैनात हैं। यह जानकारी झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) डीआईजी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, IRB-10 में कुल 550 में से 391 जवान, IRB-09 में 529 में से 202 जवान, IRB-05 में 587 में से 111 जवान और IRB-08 में 510 में से 86 जवान बिना हथियारों…

Read More