मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी के इज़्टापलापा इलाके में बुधवार को एक गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस खतरनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आग से झुलसे लोगों की सूची साझा की और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई…
Author: shivam kumar
एक माह में भारी संख्या में अफगानों की जबरन वापसी, रोजगार और शिक्षा की मांग बढ़ी काबुल (अफगानिस्तान)। ईरान और पाकिस्तान से अफगान नागरिकों की बड़े पैमाने पर वापसी जारी है। अफगानिस्तान शरणार्थी समाधान आयोग के अनुसार, पिछले एक महीने में करीब 2,38,700 अफगान नागरिक अपने वतन लौट चुके हैं। आयोग के प्रवक्ता अहमदुल्लाह वसीक ने बताया कि यह वापसी ज्यादातर जबरन निकाले गए प्रवासियों की है। प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान इन लौटने वाले लोगों की पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और संपत्ति की भरपाई जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। आयोग…
कोलंबो (श्रीलंका)। नेपाल में हालिया हिंसा के कारण अस्थायी रूप से बंद हुआ काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब दोबारा शुरू हो चुका है। इसके साथ ही श्रीलंकाई एयरलाइंस ने अपनी नेपाल के लिए सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संख्या UL-181 बुधवार सुबह 8:15 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। वहीं, वापसी उड़ान शाम 4:40 बजे कोलंबो पहुंचेगी। श्रीलंकाई एयरलाइंस के कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक दीपल परेरा ने बताया कि नेपाल में जारी संघर्ष और हवाई अड्डे की अस्थायी बंदी के चलते एयरलाइंस…
32 साल की सजा काट रहा था उदय, डॉक्टरों और उद्योगपतियों के अपहरण में रहा है शामिल पूर्वी चंपारण। नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के दौरान देश के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटनाओं में से एक सामने आई है। नेपाल के रसुआ जेल से कई कुख्यात अपराधी फरार हो गए हैं, जिनमें सबसे खतरनाक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी का है। उदय अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है और नेपाल की अदालत ने उसे 32 साल की सजा सुनाई थी। मूल रूप से मुंबई निवासी उदय सेठ्ठी नेपाल में 2010 तक एक…
पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं बटालियन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। काठमांडू की केंद्रीय जेल से फरार बांग्लादेशी सोना तस्कर मोहम्मद अब्दुल को भारत में घुसने से पहले ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को नेपाल में हुए एक जनआंदोलन के दौरान काठमांडू जेल में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अब्दुल फरार हो गया। वह नेपाल में पिछले कई वर्षों से सोने की तस्करी के धंधे में लिप्त था और जेल में सजा काट रहा था। एसएसबी की टीम ने उसे सहदेवा बॉर्डर आउटपोस्ट के पास…
विशेष केमिकल बम बनाने वाला आतंकी आखिर क्या साजिश रच रहा था कभी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल संचालित करने वाला डॉक्टर मिलता है झारखंड के 285 लोग आतंकी संगठनों से जुड़े हैं, सबसे अधिक 113 संदिग्ध पाकुड़ में 33 स्लीपर सेल की पहचान, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा और चान्हो में सक्रिय झारखंड एक बार फिर देश भर में चर्चा में है। राजधानी रांची के बीचो-बीच स्थित इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की एटीएस और रांची पुलिस ने अशर दानिश नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस के मॉड्यूल का हिस्सा…
रायपुर (छत्तीसगढ़)। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। इससे विमानों के नेविगेशन सिस्टम (D-VOR) में गंभीर खराबी आ गई, जिसके कारण विमानों का संचालन पूरी तरह बाधित है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुष्टि की है कि तकनीकी मरम्मत का कार्य अब भी जारी है और विमानों की लैंडिंग में मुश्किलें बनी हुई हैं। घटना के कारण बुधवार रात 7:30 बजे के बाद रायपुर लैंड करने वाली कम से कम पांच फ्लाइटों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई से आने वाली उड़ानों को भोपाल, नागपुर…
देशभर में 24 कैरेट सोना 1.10 लाख के पार, चांदी में हल्की गिरावट नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना आज ₹1,10,520 से ₹1,10,670 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,310 से ₹1,01,460 प्रति 10 ग्राम के बीच रही। दूसरी ओर, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज ₹1,29,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें: दिल्ली में…
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अनुसंधान कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात पुलिस विभाग में व्यापक तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी नियुक्त किया गया है। सोनारी के सरयू आनंद और गोलमुरी के राजन कुमार को साईबर थाना भेजा गया है। वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे अब बिष्टुपुर का प्रभार संभालेंगे, जबकि बंधन भगत…
पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मुखी बस्ती में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने ट्यूब कंपनी गेट के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह सुबह करीब 3:30 बजे अपने परिजन को स्टेशन से लाने के लिए निकले थे। वे स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक (संख्या JH-05 AK-5732) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता चला…
रांची।झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 86 मिमी बारिश धनबाद जिले के पुटकी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राज्य के विभिन्न जिलों में 16 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को रांची में सुबह…
