नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से गुरुवार को निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे पॉजिटिव संकेतों के चलते अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का माहौल देखने को मिला। ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच निवेशकों में उत्साह देखा गया, जिससे बाजारों ने नई ऊंचाइयों को छुआ। 📈 अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पिछले सत्र में अमेरिकी बाजारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। डाउ जॉन्स 46,000 के स्तर को पार कर गया और 46,112.93 अंक पर 0.01% की मामूली तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। S&P 500 इंडेक्स ने इस साल की…
Author: shivam kumar
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और तकनीकी दक्षता से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड पर्यटन और झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JTDC) के नए लोगो और वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को विश्व पटल पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर भागवत को समर्पित भावों के साथ बधाई दी। मरांडी ने लिखा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र को आत्मसात कर समाज में समरसता और बंधुत्व की भावना सशक्त करने वाले भागवत जी हम करोड़ों स्वयंसेवकों के प्रेरणा स्रोत हैं। मैं बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु…
रांची। झारखंड में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) की तैयारियों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। कई बटालियनों में बड़ी संख्या में जवान बिना हथियारों के ड्यूटी पर तैनात हैं। यह जानकारी झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) डीआईजी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, IRB-10 में कुल 550 में से 391 जवान, IRB-09 में 529 में से 202 जवान, IRB-05 में 587 में से 111 जवान और IRB-08 में 510 में से 86 जवान बिना हथियारों…
वाराणसी। भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक रिश्तों को और प्रगाढ़ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नदेसर स्थित होटल ताज में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और मॉरीशस के बीच कई अहम समझौते भी संपन्न हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस केवल साझेदार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परिवार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ है। उन्होंने चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र को लेकर मॉरीशस को ऐतिहासिक…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के दिल्ली पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जगदीश तांबे को 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक कारोबारी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आयुक्त पर आरडीए (क्षति मुआवजा कार्यवाही) में राहत दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। सीबीआई के मुताबिक, 9 सितंबर को जगदीश तांबे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तांबे ने उसके खिलाफ चल…
साक्ष्य के अभाव में एमपी-एमएलए कोर्ट का फैसला, मंत्री बोले – न्यायपालिका पर था पूरा भरोसा दुमका। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उनके पिता व पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को गुरुवार को जमीन विवाद से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय, दुमका ने इस मामले में सुनवाई के बाद साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। न्यायाधीश मोहित चौधरी की अदालत में पेश हुए दोनों नेताओं ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “हमें शुरुआत से ही न्यायपालिका पर भरोसा था। मेरे…
काठमांडू में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच होटल में सुरक्षित हैं रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य रांची/काठमांडू। नेपाल में इन दिनों जारी हिंसक आंदोलन के कारण स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण बनी हुई है। राजधानी काठमांडू समेत कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। इसी बीच रांची के 12 लोग नेपाल में फंस गए हैं, जो एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के सदस्य हैं और 9 सितंबर को नेपाल पहुंचे थे। क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया कि नेपाल में 11 और…
काठमांडू/नई दिल्ली। नेपाल में जारी हिंसक आंदोलनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी—नेकपा (यूएमएल) ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। पार्टी महासचिव शंकर पोखरेल ने एक बयान जारी कर हिंसा की कड़ी निंदा की है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने देश में उत्पन्न राजनीतिक संकट को संविधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाने की अपील की है। पार्टी का आधिकारिक बयान गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें पोखरेल ने हालिया घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आंदोलन सोशल मीडिया प्रतिबंधों, भ्रष्टाचार के…
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और दक्षिणपंथी युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। बुधवार दोपहर यूटा वैली विश्वविद्यालय में टर्निंग पॉइंट यूएसए कार्यक्रम के दौरान अज्ञात बंदूकधारी ने किर्क को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद देशभर में बंदूक हिंसा के खिलाफ आवाजें तेज हो गई हैं और राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर चार्ली किर्क की मृत्यु की पुष्टि करते हुए उन्हें “युवाओं के दिल का आवाज़” बताया और कहा…
-‘जेन जी’ समूह की दूसरी पसंद काठमांडू के महापौर बालेंद्र शाह पीछे हटे, पूर्व मंत्री सुमना श्रेष्ठ ने मना किया, कुलमन घीसिंग के नाम पर भी चर्चा काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में सोशल मीडिया पर सरकार के प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हुए बवाल और खूनखराबा के बीच प्रधानमंत्री केपी ओली (खड्ग प्रसाद ओली) शर्मा इस्तीफा दे चुके हैं। इसके बाद उनके किसी स्थान पर चले जाने से आई राजनीतिक शून्यता को भरने की कवायद तेज हो गई है। आंदोलन का नेतृत्व करने वाले ‘जेन जी’ समूह में शामिल युवाओं ने कई नामों पर विचार किया है। नेताओं के भ्रष्टाचार और राजनीति…
