समरकंद (उज़्बेकिस्तान)। विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश आठवें दौर में महिला वर्ल्ड कप विजेता दिव्या देशमुख का सामना करेंगे। यह मुकाबला खास है क्योंकि दोनों ही 19 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर हैं और पहली बार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमने-सामने होंगे। जुलाई में महिला विश्व कप जीतकर दिव्या देशमुख पहले ही कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बना चुकी हैं। उन्हें फिडे की ओर से पुरुषों के ग्रैंड स्विस (ओपन सेक्शन) में वाइल्डकार्ड एंट्री मिली है। इसी कारण वे यहां शीर्ष पुरुष ग्रैंडमास्टर्स के खिलाफ खेल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरुष वर्ग में मजबूत खिलाड़ियों से मुकाबला करना उनके…
Author: shivam kumar
हांगकांग। हांगकांग ओपन में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शुक्रवार को सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सात्विक और चिराग, जिन्होंने पिछले कुछ सप्ताहों में शानदार प्रदर्शन किया है और हाल ही में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है, ने शानदार समन्वय का प्रदर्शन करते हुए 500,000 डॉलर इनामी प्रतियोगिता में 64 मिनट तक चले मुकाबले में मलेशिया के आरिफ जुनैदी और रॉय किंग याप की जुझारू जोड़ी को 21-14, 20-22, 21-16 से हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन 12-12 के…
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पद से इस्तीफे के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। वे राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे और उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी। धनखड़ की उपस्थिति को राजनीतिक हलकों में विशेष महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि 21 जुलाई को इस्तीफे के बाद वे सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम में उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी उनके साथ थीं। धनखड़ ने राधाकृष्णन को शुभकामनाएं देते हुए कहा…
नई दिल्ली। दिल्ली हाइ कोर्ट को शुक्रवार सुबह एक ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने के बाद अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कोर्ट की कार्यवाही स्थगित कर दी और पूरे परिसर को खाली कराया गया। धमकी भरा ई-मेल हाइ कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरुण भारद्वाज को सुबह 10:41 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में तीन बम लगाए गए हैं और नमाज़ के बाद जज के चैंबर में विस्फोट हो सकता है। मेल में दोपहर 2 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी…
नई दिल्ली, 12 सितंबर। सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, तथा कई केंद्रीय मंत्री एवं एनडीए घटक दलों के नेता उपस्थित रहे। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सीपी राधाकृष्णन ने 10 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराया था। उन्हें…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के बेता नाला पुल टिकैतगंज के पास हुआ, जहां हरदोई से लखनऊ आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस (यूपी 78 एलएन 1340) अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस के चालक ने एक राहगीर को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके…
ब्रासीलिया। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2022 में चुनाव को पलटने की साजिश रचने के मामले में 27 साल 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। यह फैसला ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने सुनाया, जहां पांच में से चार न्यायाधीशों ने उन्हें दोषी करार दिया। साजिश में अदालतों को भंग करने, सेना को सत्ता सौंपने और निर्वाचित राष्ट्रपति की हत्या जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। दुनिया भर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि ब्राजील के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को तख्तापलट के प्रयास के लिए इतनी…
काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ भड़के जन आंदोलन ने राजनीतिक संकट खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अब देश में अंतरिम सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। हालात को नियंत्रित करने के लिए सेना ने मोर्चा संभाला, जिससे हिंसा पर काबू पाया गया। इस बीच, पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति लगभग बन चुकी है। लेकिन संसद विघटन को लेकर राजनीतिक दलों में गंभीर मतभेद बने हुए हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में फिर…
काठमांडू (नेपाल)। नेपाल में हाल ही में जेन जी समूह के उग्र प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं के बाद, पुलिस ने फरार हुए हजारों कैदियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। नेपाल पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए सभी फरार कैदियों और बंदियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने नजदीकी सुरक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर आत्मसमर्पण करें। गौरतलब है कि 8 और 9 सितंबर को जेन जी संगठन के उग्र उपद्रवों और आगजनी के दौरान देशभर की कई जेलों में तोड़फोड़ हुई, जिसमें करीब 7,000 कैदी जेलों से फरार हो गए। इस घटना…
एथेंस। अमेरिकी आंतरिक मंत्री डग बर्गम ने गुरुवार को एथेंस दौरे के दौरान कहा कि अमेरिका ग्रीस के साथ ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य यूरोप की रूस पर ऊर्जा निर्भरता को और कम करना है। बर्गम इस सप्ताह यूरोप में ऊर्जा आपूर्ति समझौतों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। बुधार को ग्रीस ने घोषणा की थी कि तेल कंपनी शेवरॉन समेत एक कंसोर्टियम ने उसके समुद्री क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की खोज के लिए बोली लगाई है। ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यिरियाकोस मिट्सोटाकिस से मुलाकात में बर्गम ने कहा, “अमेरिका का मकसद अपने मित्रों…
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म ने शुरुआती दिनों में औसत प्रदर्शन किया, लेकिन वीकडेज में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। अब फिल्म के सातवें दिन की कमाई सामने आ चुकी है, जो निराशाजनक रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के सातवें दिन मात्र ₹2.15 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹44.55 करोड़ हो चुका है। फिल्म को ए. हर्ष ने डायरेक्ट किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने…
