Author: shivam kumar

अररिया। नेपाल में जेन जेड आंदोलन और संभावित तख्तापलट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। बिहार के अररिया जिले की सीमा नेपाल से करीब 110 किलोमीटर तक जुड़ी हुई है, जो संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। अब तक सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और सीमावर्ती थानों की पुलिस तैनात थी, लेकिन हालात को देखते हुए अब बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को भी सीमा सुरक्षा में लगाया गया है। STF की टीम, एसएसबी और लोकल थाना पुलिस के साथ मिलकर नियमित पेट्रोलिंग कर रही है और हर गतिविधि पर कड़ी…

Read More

दरभंगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल से संबंधित तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। 🚍 वाहन कोषांग की समीक्षा: निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता और ट्रैकिंग पर चर्चा करते हुए डीईओ ने…

Read More

रांची। वर्ष 2024 में आयोजित JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक कांड में फंसे तीन आरोपियों को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाइकोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में राम निवास राय, रॉबिन कुमार और कवि राज उर्फ मोटू को जमानत दे दी है। इनकी ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने अदालत में पक्ष रखा। न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने तीनों आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत देने का आदेश दिया। बता दें कि झारखंड CGL परीक्षा पेपर लीक की जांच कर रही CID ने अपनी पूरक चार्जशीट में इन तीनों को मुख्य…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को झारखंड पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सारनाथ थाना क्षेत्र से हुई है, जहां से जयंत कुमार सिंह नाम के युवक को पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जयंत बेहद शातिर दिमाग का युवक है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागता रहा और गाजीपुर की ओर फरार होने की कोशिश कर रहा था।…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना पहली बार ₹1.11 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया, जबकि 22 कैरेट सोना भी ₹1.02 लाख के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी आई है और यह ₹2,100 प्रति किलो उछलकर ₹1,32,000 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई है। 💰 बाजार भाव: शहरों के हिसाब से ताजा कीमतें दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,11,430 और 22 कैरेट सोना ₹1,02,150 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।…

Read More

रांची। राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बस और स्कूटी के बीच टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार, बस (नंबर JH 01 2303) तेज रफ्तार में खेलगांव इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर जा रही एक युवती को बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती स्कूटी सहित सड़क पर गिर गई और बस उसके ऊपर से गुजर गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती की मौके पर ही मौत…

Read More

रामगढ़। शहर के कोठार प्रज्ञा केंद्र से फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा था। प्रज्ञा केंद्र के संचालक जितेंद्र महतो पर फर्जी जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र जारी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में रामगढ़ अंचल के सीआई शुभम कुमार ने प्रज्ञा केंद्र के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले को बेहद गंभीरतापूर्वक से जांच कर रही है। सीआई शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि झरना मोड कोठार के प्रज्ञा केंद्र संचालक जितेंद्र महतो पारडीह हुहुआ के रहने वाले हैं। अंचल कार्यालय की ओर से ऑनलाईन से जारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित और समय पर निपटारे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान नागरिकों ने दबंगों की ओर से प्रताड़ना, चौकीदार के रिक्त पदों पर भर्ती, खतियान और भूमि विवाद, विस्थापितों…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अनुसूचित जाति समन्वय समिति की ओर से विरोध मार्च निकाला गया। साकची आम बगान से शुरू हुआ यह मार्च पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों और सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानियों से उपायुक्त को अवगत कराया और उत्तराखंड उच्च न्यायालय और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ग्वालियर बेंच के आदेशों का हवाला देते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया…

Read More

रामगढ़। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को जिला कारा समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्‍त और एसपी अजय कुमार ने उपकारा में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने उप कारा में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों, स्वास्थ्य उपकरणों, लाइटिंग सहित अन्य सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि जेल में सुरक्षा के साथ सीसीटीवी कैमरे का बेहतर इंतजाम हो। बैठक के दौरान उपायुक्त और एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कारा का संचालन नियामानुसार करने और इससे संबंधित रिपोर्ट समय पर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार की सुबह अच्छी शुरुआत देखने को मिली। आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त के साथ खुलकर हरे निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे सूचकांक में हल्की गिरावट आई, लेकिन जल्द ही लिवाली हावी हो गई और बाजार ने फिर रफ्तार पकड़ ली। 📊 सेंसेक्स और निफ्टी की चाल बीएसई का सेंसेक्स आज 210.22 अंक की तेजी के साथ 81,758.95 पर खुला। हालांकि शुरुआती बिकवाली के कारण यह सूचकांक गिरकर 81,641.38 तक चला गया,…

Read More