फर्जी एनकाउंटर केस में गरजी भाजपा, डॉ. नीरा ने हेमंत सरकार को घेरा कोडरमा। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोडरमा प्रखंड मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध रैली का नेतृत्व विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया। उन्होंने झारखंड सरकार पर आदिवासियों और किसानों की जमीन छीनने, भ्रष्टाचार फैलाने और जनविरोधी कार्यशैली अपनाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन से पहले सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता चिल्ड्रेन पार्क के पास एकत्र हुए। वहाँ से भारी बारिश में आक्रोश रैली निकाली गई, जो शिवतारा स्कूल होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची और एक…
Author: shivam kumar
बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम-03) स्थित एसिड रीजेनेरेशन प्लांट-3 (एआरपी-3) में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गैस रिसाव की एक मामूली घटना सामने आई। घटना के बाद संयंत्र परिसर में कुछ समय के लिए अलर्ट की स्थिति बन गई, लेकिन प्रशासन की तत्परता से हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्रेन पोर्ट की पाइपलाइन में एक छोटे से होल के कारण गैस का रिसाव हुआ। गैस की तेज गंध महसूस होते ही मौजूद सभी कर्मचारियों को संयंत्र से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि या चोट की…
गोड्डा। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की कथित फर्जी एनकाउंटर में हत्या के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को महागामा प्रखंड में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बच्चों ने भी भाग लिया। सभी ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर न्याय की मांग की। रैली भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बसुआ चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंची। वहां जोरदार प्रदर्शन किया गया। रैली के दौरान “हमें न्याय दो”, “सूर्या हांसदा अमर रहें”, “दोषियों को सजा दो”, और “हमें मुक्त शिक्षा दो” जैसे नारे गूंजते रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव…
कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर धीमा, ओटीटी पर रिलीज की तैयारी नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमती नजर आ रही है। 5 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है। शुरुआती उम्मीदों के बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन महज 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।…
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी के इज़्टापलापा इलाके में बुधवार को एक गैस टैंकर में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस खतरनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको सिटी की मेयर क्लारा ब्रुगाडा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आग से झुलसे लोगों की सूची साझा की और मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई…
एक माह में भारी संख्या में अफगानों की जबरन वापसी, रोजगार और शिक्षा की मांग बढ़ी काबुल (अफगानिस्तान)। ईरान और पाकिस्तान से अफगान नागरिकों की बड़े पैमाने पर वापसी जारी है। अफगानिस्तान शरणार्थी समाधान आयोग के अनुसार, पिछले एक महीने में करीब 2,38,700 अफगान नागरिक अपने वतन लौट चुके हैं। आयोग के प्रवक्ता अहमदुल्लाह वसीक ने बताया कि यह वापसी ज्यादातर जबरन निकाले गए प्रवासियों की है। प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान इन लौटने वाले लोगों की पुनर्वास, रोजगार, शिक्षा और संपत्ति की भरपाई जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। आयोग…
कोलंबो (श्रीलंका)। नेपाल में हालिया हिंसा के कारण अस्थायी रूप से बंद हुआ काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब दोबारा शुरू हो चुका है। इसके साथ ही श्रीलंकाई एयरलाइंस ने अपनी नेपाल के लिए सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संख्या UL-181 बुधवार सुबह 8:15 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। वहीं, वापसी उड़ान शाम 4:40 बजे कोलंबो पहुंचेगी। श्रीलंकाई एयरलाइंस के कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक दीपल परेरा ने बताया कि नेपाल में जारी संघर्ष और हवाई अड्डे की अस्थायी बंदी के चलते एयरलाइंस…
32 साल की सजा काट रहा था उदय, डॉक्टरों और उद्योगपतियों के अपहरण में रहा है शामिल पूर्वी चंपारण। नेपाल में चल रहे जेन-जी आंदोलन के दौरान देश के इतिहास की सबसे बड़ी जेल ब्रेक घटनाओं में से एक सामने आई है। नेपाल के रसुआ जेल से कई कुख्यात अपराधी फरार हो गए हैं, जिनमें सबसे खतरनाक नाम अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी का है। उदय अपहरण, रंगदारी और हत्या जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त रहा है और नेपाल की अदालत ने उसे 32 साल की सजा सुनाई थी। मूल रूप से मुंबई निवासी उदय सेठ्ठी नेपाल में 2010 तक एक…
पूर्वी चंपारण। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 47वीं बटालियन ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। काठमांडू की केंद्रीय जेल से फरार बांग्लादेशी सोना तस्कर मोहम्मद अब्दुल को भारत में घुसने से पहले ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को नेपाल में हुए एक जनआंदोलन के दौरान काठमांडू जेल में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अब्दुल फरार हो गया। वह नेपाल में पिछले कई वर्षों से सोने की तस्करी के धंधे में लिप्त था और जेल में सजा काट रहा था। एसएसबी की टीम ने उसे सहदेवा बॉर्डर आउटपोस्ट के पास…
विशेष केमिकल बम बनाने वाला आतंकी आखिर क्या साजिश रच रहा था कभी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट मॉड्यूल संचालित करने वाला डॉक्टर मिलता है झारखंड के 285 लोग आतंकी संगठनों से जुड़े हैं, सबसे अधिक 113 संदिग्ध पाकुड़ में 33 स्लीपर सेल की पहचान, रांची, जमशेदपुर, धनबाद, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा और चान्हो में सक्रिय झारखंड एक बार फिर देश भर में चर्चा में है। राजधानी रांची के बीचो-बीच स्थित इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की एटीएस और रांची पुलिस ने अशर दानिश नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस के मॉड्यूल का हिस्सा…
रायपुर (छत्तीसगढ़)। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा तकनीकी संकट खड़ा हो गया। इससे विमानों के नेविगेशन सिस्टम (D-VOR) में गंभीर खराबी आ गई, जिसके कारण विमानों का संचालन पूरी तरह बाधित है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने पुष्टि की है कि तकनीकी मरम्मत का कार्य अब भी जारी है और विमानों की लैंडिंग में मुश्किलें बनी हुई हैं। घटना के कारण बुधवार रात 7:30 बजे के बाद रायपुर लैंड करने वाली कम से कम पांच फ्लाइटों को दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई से आने वाली उड़ानों को भोपाल, नागपुर…
