लोहरदगा। भाजपा ने गुरुवार को एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन कर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को फिर से जोरदार ढंग से उठाया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि झारखंड की ठगबंधन सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। सुदर्शन भगत ने आरोप लगाया कि सूर्या हांसदा को सरकार के इशारे पर रास्ते से हटाया गया, क्योंकि वह संथाल क्षेत्र में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ का डटकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि…
Author: shivam kumar
बरवाडीह। पलामू व्याघ्र क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क में गुरुवार को वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को याद किया गया।जंहा शहीद दिवस के रूप मनाते हुए उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।जंहा इस दौरान वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ़ पारितोष उपाध्याय फील्ड डायरेक्टर एस नटेश,सीएफ पी अग्रवाल,डीएफओ प्रजेशकान्त जैना, आशीष कुमार,गढ़वा डीएफओ बेतला रेंजर उमेश दुबे,छिपादोहर पश्चिमी रेंजर अजय टोप्पो,बारेसाड़ रेंजर नन्द कुमार मेहता ,फोरेस्टर संतोष कुमार,अखिलेश कुमार,मुकेश मिंज,शशांक शेखर,श्रवण प्रसाद,रजनीश सिंह,समेत काफी संख्या में वनकर्मी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।इस दौरान वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ़ पारितोष उपाध्याय ने बताया कि भारत एक ऐसा…
नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। गुरुवार को 16 सक्रिय नक्सलियों ने नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी गई और सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सली संगठनों को भारी नुकसान हुआ है। अब इन संगठनों के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में…
बरवाडीह। झारखंड सरकार के खिलाफ बरवाडीह मंडल भाजपा ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया।जिसकी शुरुआत पुराने ब्लॉक परिसर से करते हुए अम्बेडकर चौक होते हुए प्रखण्ड कार्यालय पहुँची।प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला। मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन अंचलाधिकारी लवकेश सिंह को सौंपा।इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी कौशल किशोर प्रसाद ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाये हैं।इस दौरान उन्होंने बिजली-पानी से लेकर कोयला और बेरोजगारी के मुद्दे को भी उठाया है। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच का मामले को पुरजोर तरीके से उठाया व…
बरवाडीह। गुरुवार को बरवाडीह के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर निशांत, डॉक्टर नील ध्वज और निशा रानी के द्वारा विद्यालय के बच्चों की स्वास्थ्य की जांच की गयी. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच के क्रम में बच्चों की लंबाई, वजन, आंखों की रोशनी, दांतों की स्थिति, बुखार सहित अन्य सामान्य शारीरिक परीक्षण किया गया. आंखों की रोशनी पर भी विशेष फोकस किया पढ़ाई के दौरान बच्चों में आंख की सभी समस्याओं पर गंभीरता से जांच किया गया. वहीं अन्य बीमारियों से सावधानी बरतने…
नई दिल्ली। गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में मिले-जुले रुझान के बीच उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कमजोरी के साथ खुले, लेकिन कुछ ही समय बाद बाजार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने से दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में लौट आए। हालांकि, मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी होने लगी और बाजार फिर से दबाव में आ गया। सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 28.16 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81,453.31 अंक, जबकि निफ्टी 7.65 अंक की तेजी के साथ 24,980.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दिग्गज शेयरों में मिला-जुला…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से गुरुवार को मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिका और यूरोप के बाजारों ने जहां मिली-जुली चाल दिखाई, वहीं एशियाई शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला है। वैश्विक बाजारों की दिशा फिलहाल निवेशकों की सतर्कता और आर्थिक संकेतकों पर निर्भर नजर आ रही है। अमेरिकी बाजारों की बात करें तो बीते कारोबारी सत्र में डॉव जोंस फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,542.01 अंक पर कारोबार करता दिखा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,532.05 अंक पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक ने 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी…
वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वे आने वाले हफ्तों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत कर सकते हैं। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि दोनों नेता भारत-अमेरिका के बीच चल रहे व्यापार विवाद को सुलझाने की दिशा में सफल समझौते पर पहुंच सकते हैं। ब्लूमबर्ग डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका अपने देशों के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं जल्द ही अपने अच्छे…
टाइगर श्रॉफ की हालिया फिल्म ‘बागी 4’ को रिलीज हुए पूरे पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई में गिरावट नजर आ रही है। 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने शुरूआती तीन दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन जैसे-जैसे सप्ताह का मध्य और अंत आया, इसकी कमाई में गिरावट दर्ज होने लगी। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये रह गया, जबकि तीसरे दिन 10 करोड़ रुपये तक पहुंचा। लेकिन चौथे…
बॉलीवुड की फेमस कोर्टरूम ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘जॉली एलएलबी’ अपनी तीसरी कड़ी लेकर फिर से दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रही है। निर्माताओं ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जबरदस्त कोर्टरूम टक्कर देखने को मिल रही है, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन गई है। ट्रेलर में दोनों ‘जॉली’—अक्षय कुमार के जगदीश्वर मिश्रा और अरशद वारसी के जगदीश त्यागी—एक-दूसरे के आमने-सामने कोर्टरूम में खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच तीखी बहस, हंसी-मजाक और अनोखे नोकझोंक से…
नई दिल्ली। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। यह संशोधन अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे पहले जून माह में फिच ने 6.7% की वृद्धि दर अनुमानित की थी। फिच के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.4% से बढ़कर 7.8% हो गई है। इस तेजी के पीछे घरेलू मांग में सुधार और उपभोक्ता खर्च का बढ़ना मुख्य कारण हैं। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि मजबूत वास्तविक…
