नालंदा/राजगीर: जिले के राजगीर अनुमंडल में बुधवार को सातवीं लघु सिंचाई गणना (2023-24), जल निकाय गणना एवं प्रथम सेंसस ऑफ स्प्रिंग के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में अनुमंडल स्तर के पदाधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को भागीदारी के लिए बुलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अस्थावां शैलेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, विकास मित्र, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, एटीएम, कंप्यूटर ऑपरेटर, और स्वच्छता समिति पर्यवेक्षक शामिल हुए।विशेष रूप से सिंचाई के महत्व, जल निकाय योजनाओं, सतही जल योजनाओं और ग्राम…
Author: shivam kumar
नालंदा/बिहारशरीफ। जिला मुख्यालय स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में मंगलवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे सर्वर रूम समेत भवन में रखे लाखों रुपये के उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है जब अचानक डीआरसीसी भवन के सर्वर रूम से आग की तेज लपटें उठने लगीं। सर्वर में लगे एयर कंडीशनर की सरेंडर फटने से धमाका हुआ, जिससे भवन में अफरा-तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने तत्काल उच्च अधिकारियों और फायर…
दरभंगा/अलीनगर: अलीनगर प्रखंड में दिए गए अपने बयान को लेकर भाजपा नेता और तारडीह प्रखंड के बीस सूत्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष माधव झा आजाद इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सनातन मूल्यों और हिंदू समाज पर हो रहे हमले अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। माधव झा ने दोहराया कि वे हिंदू हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “अगर हिंदू समाज की बात करना जुर्म है, तो मैं यह जुर्म करता रहूंगा। हिंदुस्तान में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा।” उन्होंने मिर्ज़ापुर गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां स्थित…
स्थानीय निकाय चुनाव मामले में कार्रवाई, वंदना दादेल और विनय चौबे पर गिरी गाज रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी, आईएएस वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान की गई। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई। अदालत ने स्पष्ट रूप से नाराजगी जताते हुए…
रांची/नामकुम। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन, ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती पर स्मृति स्थल पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उनके संघर्ष, विचार और योगदान को झारखंड कभी भूल नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम सभी श्रद्धा और सम्मान के साथ यहां एकत्रित होकर…
रांची। राजधानी रांची में बुधवार को बड़ी आतंकरोधी कार्रवाई हुई। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से की गई। गिरफ्तार आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक पुराने आतंकी मामले में वह वांछित था। दिल्ली स्पेशल सेल उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार, टीम ने तबरक लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण…
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दी और देश के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को शुभकामनाएं देती है, जो राज्यसभा के सभापति का पद भी संभालेंगे। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के 16 मई, 1952 को राज्यसभा के उद्घाटन पर दिए गए भाषण का उल्लेख किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस संसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली (उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे हैं। वह लखनऊ पहुंच चुके हैं। यहां से रायबरेली रवाना होंगे। वह अपने लोकसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सबसे पहले डेडौली क्षेत्र के बटोही रिसॉर्ट में हरचंदपुर विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर से पहले 11:45 बजे शांति ग्रैंड होटल में प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे वह गोराबाजार चौराहा, सदर विधानसभा में अशोक स्तंभ का अनावरण करेंगे।…
सरकार पहल करे तो भव्य पर्यटक स्थल बन सकता है इचाक दीपक सिंह हजारीबाग। हजारीबाग जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूरी पर स्थित इचाक प्रखंड क्षेत्र में 3 किलोमीटर क्षेत्र में 100 से अधिक प्राचीन मंदिर और दर्जनों ऐतिहासिक तालाब हैं। यह दुमका के मलूटी से कम नहीं। अगर पर्यटन विभाग नजरे इनायत करे तो इचाक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सकता है। इचाक क्षेत्र रामगढ़ राजाओं की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध रहा है। यही कारण है कि परासी, कुटुमसुकरी, पुराना इचाक, छावनी जैसे इलाकों में तालाब, मंदिर और बाग-बगीचों की भरमार है, जो इस क्षेत्र…
हर महीने मिल रहे हैं 20 से 30 मरीज, पांच साल में 840, फिलहाल 200 एक्टिव मरीज -डॉक्टरों के अनुसार, एक मरीज 10 लोगों को संक्रमित कर सकता है -धूल और धुएं के कारण लगातार बढ़ रहा है टीबी पीड़ितों का आंकड़ा अंजनी कुमार गोला (आजाद सिपाही)। हरी सब्जियों और कृषि उत्पादों के लिए चर्चित रामगढ़ का गोला इलाका इन दिनों झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है। प्रदूषण. धूल और धुएं के कारण इस इलाके के लोग टीबी यानी यक्ष्मा रोग से पीड़ित हो रहे हैं। हालत यह है कि पिछले पांच साल में टीबी मरीजों की संख्या…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने ने एक बार फिर तेजी का दौर दिखाया और नई ऊंचाइयों को छू लिया। खास बात यह है कि 22 कैरेट सोने की कीमत पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोना भी 1,10,000 रुपये से ऊपर कारोबार करता नजर आया। इस तेजी के कारण निवेशक और गहने बनाने वाले दोनों खुश नजर आ रहे हैं। आज सोने की कीमतों में लगभग 1,960 रुपये से लेकर 2,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी देखी गई। इससे 24 कैरेट सोने की कीमत…
