नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को एक बड़े आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई करते हुए देश के छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 21 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी को कई डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिनकी जांच जारी है। एनआईए ने बताया कि छापेमारी का मुख्य केंद्र अखलाथुर उर्फ मोहम्मद अखलाक मुजाहिद था, जिसे पहले ही भारत में आतंक फैलाने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह पाकिस्तान और सीरिया स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क में था और सोशल मीडिया के जरिए भारत में…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने 273 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत मंगलवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के भोपाल में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। इडी ने इस छापेमारी में एरा हाउसिंग एंड डेवलपर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (EHDIL) और इसके प्रवर्तकों/निदेशकों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। जांच एजेंसी ने दिल्ली में 9 और भोपाल में 1 ठिकाने पर एक साथ रेड की। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी का उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य एकत्र करना है।…
उप राष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन बनाम बी. सुदर्शन रेड्डी: उप राष्ट्रपति पद के लिए कांटे की टक्कर नई दिल्ली। देश के 17वें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में आज मतदान जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सुबह 10 बजे अपना वोट डालकर प्रक्रिया की शुरुआत की। इस चुनाव में एनडीए की ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मैदान में हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDI) ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके बाद शाम 6 बजे से…
थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री शिनावात्रा को भ्रष्टाचार मामलों में एक साल जेल में काटनी होगी बैंकॉक (थाईलैंड)। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा को अब एक साल जेल में बिताना होगा। थाईलैंड के उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को आदेश दिया कि थाकसिन का अब तक अस्पताल में गुजारा गया समय सजा की अवधि में शामिल नहीं किया जाएगा। 76 वर्षीय अरबपति शिनावात्रा 2001 से 2006 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन सैन्य तख्तापलट के बाद उन्हें अपदस्थ कर दिया गया था। वे 15 साल तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद 2023 में अचानक देश लौटे थे। सत्ता में रहते…
नेपाल में सोशल मीडिया से हटा प्रतिबंध: जेन जेड आंदोलन के आगे झुकी नेपाल सरकार, शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का शोक काठमांडू। नेपाल में जारी जेन जेड आंदोलन (Gen Z Movement) के दबाव में आकर सरकार को सोशल मीडिया प्रतिबंध हटाना पड़ा। सोमवार देर रात करीब 1 बजे से देश में फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दोबारा काम करने लगे। हालांकि अभी तक सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को मौखिक रूप से निर्देश दिया गया कि सभी प्रतिबंधित साइट्स की सेवा…
अमंता हेल्थकेयर की शेयर बाजार में शानदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ 9% तक का मुनाफा नई दिल्ली। अमंता हेल्थकेयर ने आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की, जिससे इसके IPO निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। कंपनी ने अपने शेयर 126 रुपये प्रति इक्विटी के भाव से जारी किए थे, लेकिन आज बीएसई पर 134 रुपये और एनएसई पर 135 रुपये की दमदार लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी का जबरदस्त सपोर्ट मिलने से 10:30 बजे तक शेयर 138 रुपये तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 9.25% का रिटर्न मिला। कंपनी का 126 करोड़ रुपये का आईपीओ 1 से 3…
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के अटलाकोमुल्को शहर में एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी और डबल डेकर बस की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे रेलवे क्रॉसिंग पर उस वक्त हुई जब बस ट्रैक पर धीरे-धीरे पार कर रही थी और तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे बीच से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दो हिस्सों में बंट गई। मारे गए लोगों में 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर राहत एवं…
सर्राफा बाजार: सोना शिखर से फिसला, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड नई दिल्ली। आज देश के सर्राफा बाजार में सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी है, जबकि चांदी ने मजबूती के साथ नया रिकॉर्ड बना डाला है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग में मामूली सुस्ती के कारण सोना शिखर से फिसला है, जबकि चांदी में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,08,370 रुपये से लेकर 1,08,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट…
दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, जर्जर भवन, डॉक्टरों की कमी और टूटी सुविधाएं जमशेदपुर / बहरागोड़ा (झारखंड): तीन राज्यों—झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमाओं पर स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में बने राज्य के पहले ट्रॉमा सेंटर की हालत बेहद दयनीय है। वर्ष 2008 में करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से NH-49 पर कोटशोल (माटिहाना) मौजा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने इस ट्रॉमा सेंटर का उद्देश्य था कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। लेकिन उद्घाटन के 14 साल बाद भी यह केंद्र मूल उद्देश्य को पूरा नहीं कर सका। चिकित्सकों…
नीतीश कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी, विवाह मंडप और सीसीटीवी योजना पर भी मुहर पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई। कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे बड़ा फैसला आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का रहा। सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय ₹7000 से बढ़ाकर ₹9000 और सहायिकाओं का ₹4000 से ₹4500 प्रतिमाह कर दिया है। यह बढ़ोतरी 1 अक्टूबर से लागू होगी। इस फैसले से राज्य पर ₹345.19 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बैठक में…
गिरिडीह। गिरिडीह जिले में दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पहली घटना गांवा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना उदनाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित शिवम स्टील फैक्ट्री में हुई, जहां एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में दोहरी हत्या गांवा थाना क्षेत्र के तीसरी गांव की रहने वाली रिंकू देवी (30) और सोनी देवी (30) बीते चार दिनों से लापता थीं। दोनों के शव सोमवार देर रात नीमाडीह जंगल से बरामद किए गए। मंगलवार सुबह जब यह…
