जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में सोमवार देर रात तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। एक महिला द्वारा अपने पति पर धोखे से शादी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाने के बाद यह मामला तुल पकड़ गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी कालू बागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी। विवाह के समय ही उसने साफ कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और न ही प्रतिबंधित मांस का सेवन करेगी। बाद में उसे पता चला कि पति…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली / शिमला। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने मंडी और कुल्लू जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया, और कांगड़ा में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने कांगड़ा में आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व आपदा मित्र टीमों के सदस्यों से बातचीत कर राहत कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में…
नई दिल्ली / इंदौर। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में पूरे देश के लिए मिसाल बन गया है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 के नतीजों में इंदौर ने देश का नंबर वन शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है। इससे पहले लगातार आठ वर्षों तक सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम कर चुके इंदौर ने अब स्वच्छ हवा के क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान रच दिया है। दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंदौर को स्वच्छ वायु अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवसर…
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 183 करोड़ रुपये के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले के मामले में तीर्थ गोपिकॉन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेश कुंभानी और एक अन्य आरोपी गौरव धाकड़ को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद की गई है। सीबीआई के अनुसार, तीर्थ गोपिकॉन लिमिटेड ने मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) को धोखे से 183.21 करोड़ रुपये की आठ फर्जी बैंक गारंटियां जमा की थीं। इन जाली गारंटियों के आधार पर कंपनी को छतरपुर, सागर और डिंडोरी जिलों में कुल 974 करोड़ रुपये की सिंचाई…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र स्थित सिरसी डामोडीह गांव में मंगलवार को एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। अपराधियों ने 2 लाख 52 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। सीएसपी संचालिका खेलांति कुमारी पूजा कर रही थीं, तभी दो युवक ग्राहक के वेश में सेंटर में घुसे। उन्होंने पहले 10 हजार रुपये निकालने की बात कही और जैसे ही खेलांति ने इन्वर्टर ऑन किया, एक बदमाश ने पिस्टल तान दी। महिला का मुंह बंद कर रुपये लूट लिए और उसे जमीन पर गिराकर शटर बंद कर…
रांची। झारखंड सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए एक अहम कदम उठाने जा रही है। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार को झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक में राज्यव्यापी ट्रांसजेंडर सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से जिलावार ट्रांसजेंडरों की संख्या, उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की पहचान की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि इस सर्वे से ट्रांसजेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना आसान होगा। साथ ही उन्हें पहचान पत्र, आरक्षण, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, और गरिमा गृह योजना जैसे लाभ दिलाने में मदद मिलेगी। बैठक में यह बात सामने आई कि ट्रांसजेंडर अब…
लातेहार। रेलवे में नियम तोड़ने वालों पर अब शिकंजा कसता जा रहा है। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी डाल्टनगंज प्रग्येश निगम के नेतृत्व में मंगलवार को लातेहार रेलवे स्टेशन पर औचक मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शक्तिपुंज एक्सप्रेस में वाणिज्य विभाग की टीम ने बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों की जांच की और आरपीएफ तथा जीआरपी की मदद से मौके पर ही जुर्माना वसूला। इसके अलावा स्टेशन परिसर में भी गहन जांच अभियान चलाया गया। विशेष रूप से महिला बोगी, दिव्यांग कोच, और रेलवे ट्रैक क्रॉस करने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर रखी गई। अभियान के दौरान कुल 50…
छिपादोहर-नेतरहाट पुलिस का संयुक्त अभियान, गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई सख्ती बरवाडीह। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए छिपादोहर और नेतरहाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर मृत्युंजय भुइयां उर्फ फ्रेश भुइयां के घर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई मंगलवार को न्यायालय के आदेश के बाद की गई। थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी ने बताया कि मृत्युंजय के खिलाफ नेतरहाट थाना कांड संख्या 11/23 के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके चुंगरू पंचायत स्थित नावाडीह गांव में घर के बाहर और क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर…
झारखंड में 10 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंगलवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। रांची में…
शेयर बाजार में तेजी 📊 सेंसेक्स 81,000 के पार, निफ्टी भी हरे निशान में; टेक और फार्मा शेयर चमके नई दिल्ली।घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों और सेक्टोरल खरीदारी के चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा। बीएसई सेंसेक्स ने आज 342.39 अंकों की बढ़त के साथ 81,129.69 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती एक घंटे में सूचकांक ने 81,162.07 का उच्च स्तर और 81,017.73 का निचला स्तर छुआ। सुबह…
ग्लोबल मार्केट: अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी, गिफ्ट निफ्टी और कोस्पी इंडेक्स में उछाल नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए, वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी तेजी का रुख देखने को मिला है। इसके साथ ही यूरोपीय बाजारों ने भी पिछले सत्र में मजबूती दिखाई है। अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21% की बढ़त के साथ 6,495.15 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक ने 0.45% की छलांग लगाकर 21,798.70 अंक का स्तर छुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.16% की…
