छिपादोहर-नेतरहाट पुलिस का संयुक्त अभियान, गिरफ्तारी के लिए बढ़ाई सख्ती बरवाडीह। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए छिपादोहर और नेतरहाट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर मृत्युंजय भुइयां उर्फ फ्रेश भुइयां के घर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई मंगलवार को न्यायालय के आदेश के बाद की गई। थाना प्रभारी मो. यकीन अंसारी ने बताया कि मृत्युंजय के खिलाफ नेतरहाट थाना कांड संख्या 11/23 के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके चुंगरू पंचायत स्थित नावाडीह गांव में घर के बाहर और क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर…
Author: shivam kumar
झारखंड में 10 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मंगलवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। रांची में…
शेयर बाजार में तेजी 📊 सेंसेक्स 81,000 के पार, निफ्टी भी हरे निशान में; टेक और फार्मा शेयर चमके नई दिल्ली।घरेलू शेयर बाजार में आज सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे। ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों और सेक्टोरल खरीदारी के चलते निवेशकों का भरोसा मजबूत दिखा। बीएसई सेंसेक्स ने आज 342.39 अंकों की बढ़त के साथ 81,129.69 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती एक घंटे में सूचकांक ने 81,162.07 का उच्च स्तर और 81,017.73 का निचला स्तर छुआ। सुबह…
ग्लोबल मार्केट: अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में तेजी, गिफ्ट निफ्टी और कोस्पी इंडेक्स में उछाल नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों से आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। अमेरिकी बाजार सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए, वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी तेजी का रुख देखने को मिला है। इसके साथ ही यूरोपीय बाजारों ने भी पिछले सत्र में मजबूती दिखाई है। अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21% की बढ़त के साथ 6,495.15 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक ने 0.45% की छलांग लगाकर 21,798.70 अंक का स्तर छुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.16% की…
रांची। राजधानी रांची के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रांची शहर में प्रस्तावित तीन महत्वपूर्ण फ्लाइओवर परियोजनाओं की कार्य योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डिजाइन प्रजेंटेशन देखा और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाइओवर निर्माण में न केवल वर्तमान ट्रैफिक की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए, बल्कि भविष्य की जनसंख्या वृद्धि और यातायात दबाव को भी ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ये…
धनबाद। नगर भवन में आजसू पार्टी का भव्य मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग विभिन्न संगठनों से पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो थे। समारोह की शुरुआत गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि कोयलांचल में लगातार हो रहे खनन हादसे विस्थापितों और मजदूरों का नरसंहार हैं। उन्होंने राज्य सरकार और कोल इंडिया की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजसू इन मुद्दों पर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने झरिया में अवैध खनन, बढ़ते प्रदूषण, जल संकट और…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया परिणाम प्रकाशित करते हुए कहा है कि यह संशोधन आरक्षण नीति की त्रुटियों को सुधारने के उद्देश्य से किया गया है। संशोधित रिजल्ट में उन अभ्यर्थियों को उनकी आरक्षण कोटि में स्थानांतरित किया गया है, जो पहले अनारक्षित श्रेणी में शामिल थे, लेकिन JETET में प्राप्त आरक्षण के अनुसार वे आरक्षित श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, ऐसे पारा शिक्षक जिन्होंने अधिकतम आयु सीमा में छूट…
रांची। अंजुमन बचाओ मोर्चा की अहम बैठक सोमवार को रांची के मुसाफिर खाना में आयोजित हुई, जिसमें आगामी अंजुमन इस्लामिया चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि इस बार बिरादरी की सीमाओं से ऊपर उठकर ऐसे ईमानदार और निष्पक्ष प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा, जिनकी छवि साफ हो और जो समाज की सेवा में सक्रिय रहते हों। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जनता अब भ्रष्ट और विवादित छवि वाले नेताओं से दूरी बना रही है, इसलिए संगठन की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह समाज के प्रति जवाबदेह उम्मीदवारों को…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि स्नेहा की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा निवासी नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी बहन स्नेहा की शादी आठ साल पहले सिदगोड़ा निवासी निखिल श्रीवास्तव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर…
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका पर रविवार को साउथैम्प्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने अपराध तथा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। आईसीसी के अनुसार मैदानी अंपायर नितिन मेनन और रसेल वॉरेन, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर माइक बर्न्स ने आरोप तय किए। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह जुर्माना लगाया, क्योंकि…
हांगझोउ। भारतीय टीम ने महिला एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को 12-0 से हराकर सुपर-4 में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम अब 10 सितंबर को सुपर-4 में पूल ए की दूसरे स्थान की टीम से भिड़ेगी। भारत की ओर से नवनीत कौर (14’, 20’, 28’) और मुमताज़ (2’, 32’, 39’) ने हैट्रिक जमाई, जबकि नेहा (11’, 38’) ने दो गोल दागे। इसके अलावा लालरेमसियामी (13’), उदिता (29’), शर्मिला (45’) और रुतुजा पिसल (53’) ने भी गोल कर टीम की जीत को ऐतिहासिक बना दिया। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैच के दूसरे…
