कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के गुड्डार इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुड्डार इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायल हुए एक जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मियों में से एक की हालत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक अभियान…
Author: shivam kumar
– जल संसाधन मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार 60 हज़ार करोड़ रुपये का बकाया भी तुरंत जारी करे चंडीगढ़। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उदारता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में कम से कम 25 हज़ार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की घोषणा करें। इसके अलावा केंद्र सरकार के पास पहले से बकाया 60 हज़ार करोड़ रुपये भी तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि निसंदेह प्रधानमंत्री बाढ़ आने के…
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजेडी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी। इस निर्णय की पुष्टि बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्र ने की। पात्र ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बीजेडी ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। हमारी पार्टी एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। हम ओडिशा और इसकी 4.5 करोड़ जनता के विकास और कल्याण पर केंद्रित रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी फिलहाल ओडिशा की…
काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर जनता का विरोध हो रहा है। सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर (अब एक्स) समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बिना सरकार में रजिस्ट्रेशन कराए ब्लॉक कर दिया है। यह प्रतिबंध 4 सितंबर 2025 को लागू हुआ, जिसके बाद युवाओं ने “Gen Z रिवोल्यूशन” नाम से प्रदर्शन शुरू किया है। सरकार ने यह कदम फेक न्यूज, साइबर अपराध, राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया है। लेकिन युवाओं को यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश के रूप में नजर आ रहा है।…
कीव (यूक्रेन)/ वाशिंगटन (अमेरिका)। रूस के यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले से वाशिंगटन में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। ट्रंप से व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों ने सवाल किया-अब मॉस्को के प्रति क्या इरादा है? ट्रंप ने कहा कि वह बड़ा फैसला लेंगे। यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, “हम अब…
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने भी टाइगर के दमदार एक्शन और कहानी की सराहना की है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये…
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ से दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत काफी सुस्त रही। हालांकि वीकेंड के चलते इसकी कमाई में हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंच…
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। दर्शक न सिर्फ इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि यह शाहरुख की अगली बिग-बजट फिल्म है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें पहली बार वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। पिता-बेटी की यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह की केमिस्ट्री पेश करेगी, इसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। फिल्म की शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और सेट से लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिन…
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के सुखासन गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने ग्रामीण इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया और उनके परिवार को लिखित नोटिस सौंपा है। इकबाल के भाई वसीक ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनआईए की टीम ने गांव में करीब आधा दर्जन अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रकरण के बाद प्रदेश सरकार सजग हो गयी है। अब सरकार प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मान्यता व प्रवेश की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता व प्रवेश की गहनता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक जनपद में विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई। जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे। धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस को इस मामले…
