Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्य पाहन (पुजारी) जगलाल पाहन के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और उनसे आदिवासी नेता सूर्या नारायण हांसदा की संदिग्ध मुठभेड़ में हुई मौत की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने समेत पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के समक्ष रखी गई पांच मांगों में सूर्या हत्याकांड की सीबीआई/न्यायिक जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और फर्जी मुकदमों को वापस लेने, बच्चों की शिक्षा और परिवार के लिए जीविकोपार्जन की व्यवस्था करने तथा परिजनों को पर्याप्त…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) फंड घोटाले को उजागर करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024-25 और 2025-26 वित्तीय वर्षों के दौरान इस फंड से 631 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की गयी और सत्ता से जुड़े लोगों को टेंडर के जरिये करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएमएफटी फंड का दुरुपयोग करते हुये बाजार मूल्य से अधिक दर पर खरीदारी की गयी है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को कहा कि इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी) इंडिया के सभी हितधारक देश में उपलब्ध प्रतिभा और ऊर्जा के लिए एक सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके भारत को एक अग्रणी नवाचार अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लें। राष्ट्रपति मुर्मु ने यहां आयोजित ईईपीसी इंडिया के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीनकाल में भारत अध्यात्म और व्यापार दोनों क्षेत्रों में विश्व का नेतृत्व करता था। भारत को एक बार फिर ज्ञान और व्यापार का अग्रणी केंद्र बनाना सभी नागरिकों का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हितधारक होने…

Read More

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने सोमवार को मुंबई में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में किया गया अब तक का सबसे बड़ा सुधार देश की अर्थव्यवस्था को तेज़ी से बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से देश के व्यापार क्षेत्र को काफ़ी लाभ पहुँचेगा, नए रोजग़ार पैदा होंगे और आम आदमी पर बोझ कम होगा। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय, मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बान और प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान उपस्थित थे। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इस्लाम सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, मुंबई…

Read More

कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले के गुड्डार इलाके में सोमवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद गुड्डार इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायल हुए एक जेसीओ समेत तीन सैन्यकर्मियों में से एक की हालत गंभीर है। समाचार लिखे जाने तक अभियान…

Read More

– जल संसाधन मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार 60 हज़ार करोड़ रुपये का बकाया भी तुरंत जारी करे चंडीगढ़। पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उदारता दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में कम से कम 25 हज़ार करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की घोषणा करें। इसके अलावा केंद्र सरकार के पास पहले से बकाया 60 हज़ार करोड़ रुपये भी तुरंत जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि निसंदेह प्रधानमंत्री बाढ़ आने के…

Read More

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजेडी) ने सोमवार को घोषणा की कि वह 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहेगी। इस निर्णय की पुष्टि बीजेडी के राज्यसभा सांसद सस्मित पात्र ने की। पात्र ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “बीजेडी ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का फैसला किया है। हमारी पार्टी एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों से समान दूरी बनाए हुए है। हम ओडिशा और इसकी 4.5 करोड़ जनता के विकास और कल्याण पर केंद्रित रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी फिलहाल ओडिशा की…

Read More

काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर जनता का विरोध हो रहा है। सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर (अब एक्स) समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को बिना सरकार में रजिस्ट्रेशन कराए ब्लॉक कर दिया है। यह प्रतिबंध 4 सितंबर 2025 को लागू हुआ, जिसके बाद युवाओं ने “Gen Z रिवोल्यूशन” नाम से प्रदर्शन शुरू किया है। सरकार ने यह कदम फेक न्यूज, साइबर अपराध, राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया है। लेकिन युवाओं को यह फैसला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश के रूप में नजर आ रहा है।…

Read More

कीव (यूक्रेन)/ वाशिंगटन (अमेरिका)। रूस के यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले से वाशिंगटन में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। ट्रंप से व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों ने सवाल किया-अब मॉस्को के प्रति क्या इरादा है? ट्रंप ने कहा कि वह बड़ा फैसला लेंगे। यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, “हम अब…

Read More

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने भी टाइगर के दमदार एक्शन और कहानी की सराहना की है। रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। अब इसके तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिनमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये…

Read More

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द बंगाल फाइल्स’ से दर्शकों और निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और सिमरत कौर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म की शुरुआत काफी सुस्त रही। हालांकि वीकेंड के चलते इसकी कमाई में हल्का-सा उछाल दर्ज किया गया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द बंगाल फाइल्स’ ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंच…

Read More