शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। दर्शक न सिर्फ इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि यह शाहरुख की अगली बिग-बजट फिल्म है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें पहली बार वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। पिता-बेटी की यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह की केमिस्ट्री पेश करेगी, इसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। फिल्म की शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और सेट से लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिन…
Author: shivam kumar
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के सुखासन गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने ग्रामीण इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया और उनके परिवार को लिखित नोटिस सौंपा है। इकबाल के भाई वसीक ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनआईए की टीम ने गांव में करीब आधा दर्जन अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रकरण के बाद प्रदेश सरकार सजग हो गयी है। अब सरकार प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मान्यता व प्रवेश की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता व प्रवेश की गहनता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक जनपद में विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के…
रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई। जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे। धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस को इस मामले…
रांची। रांची के रातू थाना पुलिस ने रविवार देर शाम हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए शूटर सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुख्य आरोपित कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार, शूटर इमरोज अंसारी, विजय महतो और श्री चंद्र प्रजापति शामिल है। साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। डीआईजी सह एसएसपी रांची चदंन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में हत्याकांड को अंजाम दिलाने में शामिल मुख्य साजिशकर्ता सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करने के…
चंदवा (प्रतिनिधि)। रांची-डालटेनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदवा प्रखंड स्थित चीरो मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के रुद्र मूर्तियां गांव निवासी पीयूष कुमार सिंह (18 वर्ष), पिता अमरनाथ सिंह, अपने दोस्त फुलेश्वर सिंह (18 वर्ष), पिता बृज मोहन सिंह के साथ बाइक से चंदवा प्लस टू हाई स्कूल जा रहा था। रास्ते में रांची से डालटेनगंज जा रही एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज…
आजाद सिपाही खास -अव्यवस्था ने बिरसा जैविक उद्यान को बना दिया है वन्य प्राणियों की कब्रगाह -भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही के कारण खतरे में आ गया है इसका भविष्य अनुज ओरमांझी (आजाद सिपाही)। झारखंड की राजधानी से करीब 20 किलोमीटर दूर ओरमाझी में बेहद खूबसूरत भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान है। इस जू में जानवरों का दीदार करने भारी संख्या में लोग आते हैं। यहां बहुत सारे जानवर हैं। जो जू को आकर्षक बनाते हैं। इसकी खूबसरती के पीछे बेजुबान जानवरों का दर्द भी छिपा है। जिसके लिए उद्यान प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार है। इस जैविक उद्यान में एकमात्र…
रांची। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राजस्थान स्थित जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को महासभा के झारखंड प्रतिनिधिमंडल सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह ने कहा कि समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि आनेवाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके। वहीं झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह ने युवाओं से महासभा की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार, समाज की एकता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर…
हरिद्वार। तेज बारिश के चलते साेमवार सुबह भीम गोडा काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मनसा देवी पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा आ जाने से रेल यातायात अवरुद्ध हो गया है। रेल ट्रैक बाधित हाेने से ट्रेनाें काे निरस्त किया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह मिट्टी और चट्टानों का मलबे आने से भीमगोड़ा रेलवे सुरंग के समीप रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से बंद हाे गया। ट्रैक पर अवरोध आने के कारण कई ट्रेन स्थगित करनी पड़ी हैं तथा कई को ज्वालापुर स्टेशन पर टर्मिनेट करना पड़ा। इनमें ऋषिकेश-कोच्चिवली…
पलामू। जिले का प्रमुख प्रशासनिक केंद्र हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। यह कार्यालय, जहां रोजाना हजारों लोग सरकारी कामकाज के लिए पहुंचते हैं, खुद जर्जर हालत में है। बरसात के मौसम में कार्यालय की छतें टपकती हैं और कमरे सीलन से भरे रहते हैं, जिससे कर्मचारी और आम लोग असुरक्षित महसूस करते हैं। जानकारी के अनुसार, भवन की मरम्मत के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कई बार पत्राचार किया गया। 30 दिसंबर 2022 को भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा 1.50 करोड़ रुपये (₹1,50,88,300/-) की अनुमानित लागत पर तकनीकी स्वीकृति भी प्रदान की गई थी। बावजूद…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर सोमवार को राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री बिरुवा ने शिलापट पर पुष्प अर्पित कर वीर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनका संघर्ष और त्याग समाज के लिए न्याय और अधिकार की लड़ाई की प्रेरणा है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार शहीद परिवारों के सपनों को साकार करने और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित…
