Author: shivam kumar

पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। सारे कर्मी हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई से जुड़े सारे कर्मी सुबह एकत्रित हुए और छहमुहान स्थित कार्यालय और समाहरणालय स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि गत एक जून…

Read More

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के परस्पर संबंध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर में आई नरमी का असर आज घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार पर साफ-साफ नजर आ रहा है। आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद मुनाफा वसूली का दबाव भी बना। इसके बावजूद दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27 प्रतिशत और निफ्टी…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज चौतरफा तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का दबाव बन जाने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक से ज्यादा टूट कर बंद हुआ। इसी…

Read More

रांची। झारखंड की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या को पुलिस “एनकाउंटर” बताकर सच छिपा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि खनन माफियाओं और सत्ता संरक्षित तंत्र ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाया। इसके साथ ही नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर भी सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। मरांडी ने घोषणा की कि इन दोनों मुद्दों पर भाजपा…

Read More

रांची। झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) इन दिनों गंभीर संसाधन संकट से जूझ रहा है। वेंटिलेटर जैसी जीवनरक्षक मशीनों की खराबी ने अस्पताल की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा वेंटिलेटर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण नाजुक हालत वाले मरीजों को भर्ती करने से भी मना किया जा रहा है। ऑपरेशन लगातार टल रहे विभिन्न विभागों में ऑपरेशनों को टालना अब आम बात हो गई है। न्यूरोसर्जरी विभाग में पिछले 10 दिनों में ही 20 से अधिक ऑपरेशन रद्द हो चुके हैं। मेडिसिन, कार्डियोलॉजी और…

Read More

रांची। राजधानी रांची के संत जेवियर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा क्षण सामने आया। राज्य के वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने सभा में मौजूद लोगों को चौंकाते हुए घोषणा की कि उन्होंने अपनी आंखें कश्यप मेमोरियल आई बैंक को दान कर दी हैं। मंच से परिवार के नाम उनकी भावुक अपील थी—“जब मैं इस दुनिया में न रहूं और आई बैंक के लोग मेरी कॉर्निया लेने आएं, तो उन्हें मत रोकना। मेरी आंखें किसी और के जीवन की रोशनी बनें।” नेत्रदान को लेकर जनता से…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया है। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रख सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को एक बयान में बताया कि 19 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के केर्न्स में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के दौरान सुब्रायन की संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद 26 अगस्त को ब्रिस्बेन के राष्ट्रीय क्रिकेट केंद्र में उनका स्वतंत्र गेंदबाजी मूल्यांकन किया गया, जिसमें पता चला कि उनकी सभी गेंदों में कोहनी का विस्तार आईसीसी अवैध गेंदबाजी नियम के तहत…

Read More

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस (एनसी) ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाने के हालिया फैसले पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेता जल्द ही प्रधानमंत्री ओली से बातचीत करेंगे। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के आवास पर रविवार को हुई पार्टी की कार्य संपादन समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की जाए। पार्टी के संयुक्त महासचिव डीना उपाध्याय के अनुसार कई नेताओं ने सरकार के इस कदम पर असंतोष व्यक्त किया। उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया का नियमन आवश्यक है,…

Read More

यूपी में अब नौकरियों की बौछार, हर क्षेत्र में यूपी अग्रणी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि आठ वर्ष पहले वे नियुक्ति पत्र वितरण के ऐसे इवेंट नहीं कर पाते थे। पहले भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होती थी, क्योंकि हर प्रक्रिया में कोई न कोई ऐसा व्यवधान होता था, जिस पर न्यायालय द्वारा रोक लगा दी जाती थी। शिक्षक, पुलिस, अनुदेशक की भर्ती हो या किसी अन्य विभाग की, इतना पैसा ले लिया जाता था कि वे किसी अभ्यर्थी से आंख मिलाकर बात नहीं कर पाते थे। क्योंकि जब व्यक्ति बेईमानी और भ्रष्टाचार…

Read More

यूक्रेन। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला करते हुए शनिवार की देर रात से रविवार सुबह तक 805 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। रूसी हमले में ऐसा पहली बार है कि यूक्रेन सरकार की मुख्य इमारतों को भी निशाना बनाया गया। दमकल कर्मी इन तमाम इमारतों की आग बुझाते हुए देखे गए और पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल रहा। कीव पोस्ट के मुताबिक रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणालियों ने 751 लक्ष्यों…

Read More

भागलपुर। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ एवं बिहार राज्य राजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई भागलपुर के बैनर तले रविवार को दर्जनों कर्मचारियों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें इतना वेतन अवश्य दिया जाए जिससे परिवार का पालन-पोषण सुचारु रूप से हो सके। कर्मचारियों ने कहा कि वे 2011 से लगातार सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी वेतन वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान की अपील की। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन लोगों ने सड़कों पर उतरकर भी अपनी मांगे…

Read More