रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष अदालत में शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चैतन्य की पेशी हुई, जिसके बाद उन्हें अब 15 सितंबर तक के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय 15 सितंबर को चैतन्य बघेल के खिलाफ चालान पेश कर सकती है, इसके पहले चैतन्य बघेल को 23 अगस्त को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती के फैसले के बाद कांग्रेस ने कारपोरेट कंपनियों की मुनाफाखोरी रोकने की जरूरत पर बल देते हुए सवाल किया है कि क्या इसका लाभ वास्तव में आम लोगों तक पहुंचेगा? कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जीएसटी में कार्पोरेट कंपनियों की मुनाफाखोरी रोकने और आम आदमी को फायदा पहुंचाने के लिए बनाए गए राष्ट्रीय मुनाफाखोरी निरोधक प्राधिकरण (एनएए) को खत्म करने का जिक्र करते हुए सरकार से कम हुई दरों का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की मांग की। उन्होंने सरकार से इसके लिए ठोस…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त है। दास ने आरोप लगाया कि शराब, कोयला, बालू और पत्थर खनन जैसे विभिन्न सिंडीकेट सरकारी संरक्षण में खुलेआम फल-फूल रहे हैं और भ्रष्टाचार को सरकार खुद बढ़ावा दे रही है। दास ने कहा कि भाजपा सकारात्मक और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रही है तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है।…
चित्रदुर्ग। कर्नाटक के चित्रदुर्ग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक के.सी. वीरेंद्र ‘पप्पी’ को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एक और झटका दिया है। ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध धन शोधन के आरोपों के मद्देनजर इडी ने शनिवार को चित्रदुर्ग के चल्लकेरे शहर में स्थित कई बैंकों पर छापेमारी की है, जिनमें वीरेंद्र के खाते हैं। प्रवर्तन निदेशालय के 10 से अधिक अधिकारी चल्लकेरे पहुंच कर विधायक के.सी. वीरेंद्र ‘पप्पी’ के बैंकों खातों की जांच कर रहे हैं। शहर में कोटक महिंद्रा, एक्सिस, फ़ेडरल और कर्नाटक बैंक समेत कई शाखाओं में उनके खातों की जांच की जा रही है। इडी के अधिकारी…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के टैक्स स्लैब में हाल ही में किए गए बदलाव को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की है। वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में आए थे। चाईबासा स्थित परिसदन भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को आठ वर्षों बाद आम लोगों की तकलीफें दिखायी दी है। दूध, दही, किताबें, पेंसिल, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाइयों, स्वास्थ्य…
बिजली, सड़क, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं आदिवासी बरसात के दिनों में चार महीने टापू बन जाते हैं कई गांव, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते अनिल मिश्रा खूंटी। अधिकारी चाहे आदिवासियों और आदिवासी बहुल गांवों के विकास के कितने ही दावे कर लें, पर गांवों की जमीनी सच्चाई इससे इतर नजर आती है। आजादी के 78 वर्षों के बाद भी सुदूर दुर्गम पर्वतीय इलाकों के गांवों की न तो तस्वीर बदली है और न ही गांव वांलों की तकदीर। खूंटी जिले के सैकड़ों गांव अधिकारियों के दावों की पोल खोल रहे हैं। आज भी ऐसे गांव हैं,…
सुनील भंडारी धनबाद। धनबाद की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। नीरज सिंह हत्याकांड में निचली अदालत से पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह समेत सभी आरोपितों की बरी होने के बाद अब यह मामला सिर्फ अदालती नहीं, बल्कि पूरी तरह से राजनीतिक भी हो गया है। इस फैसले के साथ ही कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा नीरज सिंह और भाजपा विधायक रागिनी सिंह के बीच वर्षों से चल रही सियासी और पारिवारिक जंग एक नये मोड़ पर पहुंच गयी है। जिन्होंने गोली चलायी, वे कौन थे : पूर्णिमा पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अदालत के फैसले को अन्यायपूर्ण बताते हुए…
साहिबगंज। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे शहर के पश्चिमी फाटक के पास स्थित एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर जलने लगा और तेज धमाका हुआ। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के जेई नील गगन को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने अपने कर्मचारियों को मौके पर भेजा और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आसपास के लोग ट्रांसफार्मर की लपटों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहे, जो तेजी से वायरल…
पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ललिता मरांडी की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आरोपी विजय हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत और रहस्य का पर्दा हट गया है। घटना की शुरुआत 2 सितंबर को महेशपुर थाना क्षेत्र के बुधारपोखर कैनाल के पास एक नाले से महिला का सड़ा-गला, मस्तिष्क विहीन शव बरामद हुआ था। शव…
पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मी आठ सितंबर से खुद को कार्य से अलग कर लेंगे। हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई ने शनिवार को सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उल्लेखनीय है कि 1 जून से नगर आयुक्त के पद पर किसी की पदस्थापना नहीं हुई है। ऐसे में वेतन भुगतान का मामला लंबित है। कई स्तरों पर वेतन भुगतान की मांग करने पर कोई पहल नहीं होने के कारण निगमकर्मियों ने खुद को…
रांची। रांची के सदर अस्पताल से 40वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर 2025) के अवसर पर शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित करना था। जागरूकता रैली में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, डीपीएम प्रवीण सिंह, अन्य चिकित्सक, अस्पताल प्रबंधक, अंधापन निवारण समिति के सदस्य, एएनएम स्कूल की छात्राएं, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अस्पताल कर्मी शामिल हुए। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने इस मौके पर कहा कि आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जो लोग अपनी…
