Author: shivam kumar

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की पुलिस ने रविवार को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 युवतियों समेत कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी बरामद किये हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रांची पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की गयी। छापेमारी में 11 युवती और दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवतियां मूल रूप से बंगाल की रहने वाली हैं। सभी का…

Read More

सरायकेला। झारखंड में सरायकेला जिले के कपाली के अलबेला गार्डन के पास शनिवार देर रात रंगदारी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक इलाके के कुछ युवकों ने प्रिंस से रंगदारी की मांग की थी। जब उसने इंकार किया, तो उन्होंने प्रिंस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली सीधे प्रिंस को लगी और वह मौके पर ही गिर…

Read More

रांची। राजधानी के जिले के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ इलाके में रविवार की देर शाम एक जमीन कारोबारी की हत्या गोली मारकर कर दी गई। अपराधियों की गोली से वहां मौजूद बलमा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वो जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम मृतक झखराटांड़ के बिरसा चौक के पास थे, तभी कुछ अपराधी वहां पहुंचे और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में जमीन कारोबारी की मौके पर ही मौत…

Read More

रमा स्टील ट्यूब्स का शेयर 2025 के सितंबर में लगभग 10.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले बंद मूल्य से 0.20% ऊपर है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 1692 करोड़ रुपये है। 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का कुल आय 278.21 करोड़ रुपये रही है लेकिन मुनाफा (PAT) में कुछ गिरावट आई है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और प्रतिस्पर्धा के बाद भी प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता बनाए रखी है। कंपनी ने डिफेंस और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार किया है और गैर-कोर घाटे वाली…

Read More

‘ट्रम्प टैरिफ’ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि ‘ट्रम्प टैरिफ’ के बाद उभरी नई चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को देशहित का ध्यान रखते हुए अपने नीतियों व सुधारवादी रवैया अपनाने की जरूरत है। बसपा प्रमुख मायावती रविवार को पार्टी के कार्यालय में बैठक की। जिसमें यूपी स्टेट के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने शामिल होकर पार्टी की ओर से दिए गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दी। बैठक में भारत पर अमेरिका के लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ काे लेकर चर्चा हुई। ‘ट्रम्प टैरिफ’ से उभरी नई चुनौतियों का जिक्र करते हुए…

Read More

चंद्र ग्रहण: अयोध्या। उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयाेध्या में चन्द्र ग्रहण के चलते प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत सभी मठ-मंदिर के कपाट रविवार को दोपहर की आरती करने के बाद बंद कर दिए गए हैं,। चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार को प्रातः काल पुनः मंदिर के कपाट खुलेंगे और आरती, पूजा के बाद भक्ताें के दर्शन क्रम शुरू होगा। यह जानकारी श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट ने दी है। आज रविवार काे इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से…

Read More

चंद्रग्रहण: भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रविवार की रात एक खास खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसमें आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल, आज की रात सन् 2022 के बाद सबसे लंबी अवधि का चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान मध्यरात्रि आसमान में तामिया लाल चांद दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जा रहा है। इसे भारत के साथ ही आस्‍ट्रेलिया, एशिया अफ्रीका और यूरोप सहित विश्‍व की लगभग 85 आबादी देख पाएगी। यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रमा और सूर्य…

Read More

काठमांडू। चीन और नेपाल की सेनाओं के बीच अभ्यास ‘सागरमाथा मैत्री’ का पांचवां संस्करण रविवार काे काठमांडू में शुरू हुआ।दस दिवसीय यह अभ्यास आतंकवाद विरोधी अभियानों, युद्ध प्रशिक्षण और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित होगा। चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का 37 सदस्यीय सैन्य दल अभ्यास में भाग लेने के लिए 5 सितंबर को ल्हासा से यहां पहुंचा था। इस वर्ष का यह अभ्यास पिछले साल चीन में सिचुआन प्रांत कें चोंगकिंग में आयोजित अभ्यास की ही एक कड़ी हैै। नेपाल सेना के अनुसार दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास का यह सिलसिला 2017 में काठमांडू से शुरू हुआ था, जिसके बाद…

Read More

नाइजीरिया। नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव दारुल जमाल में बोको हरम के आतंकियों ने बड़ा हमला कर दर्जनों लोगों की हत्या कर दी। इस गांव में हाल ही में विस्थापितों को बसाया गया था।बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने शनिवार देर शाम घटनास्थल का दौरा कर आतंकी हमले में 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।हमले में बड़ी संख्या घायलों की है और काफी संख्या उन लोगों की है जो घटना में जान बचा कर भागने में सफल रहे। डेली ट्रस्ट के मुताबिक, बोर्नो राज्य के दारुल जमाल में संदिग्ध बोको हरम आतंकवादियों ने दर्जनों नागरिकों और…

Read More

बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ फीका, विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग डे पर ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर शुरुआत की। अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें बंगाल फाइल्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पहले दिन जहां ‘बागी 4’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक…

Read More

मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब राज्य की महिलाएं सीधे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। पटना में अपने आवास पर स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित इस लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अन्य कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रोजगार प्रचार वाहनों को भी हरी…

Read More