Author: shivam kumar

मोतिहारी। जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने डीएसपी अभिनव पराशर के नेतृत्व में बढते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए अनूठी पहल शुरूआत की है।यह पहल आम लोगो को जागरूक बनाकर इस डिजिटल युग में साइबर अपराध से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मोतिहारी साइबर थाना पुलिस ने इसकी शुरुआत रविवार को मोतिहारी पुलिस लाइन से गांधी चौक तक एक जागरूकता मार्च निकाल कर की है। मार्च में बड़ी संख्या पुलिसकर्मी व नागरिको ने हिस्सा लेकर लोगो को साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया।…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान रविवार को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओवादी) का जोनल कमेटी सदस्य और दस लाख रुपये का इनामी नक्सली मारा गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी का इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ़ आपटन मारा गया है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर जिले के विभिन्न थानों में…

Read More

‘छिन गया आशियाना, अब कहां सिर छिपायें’ धनबाद के कतरास में भू-धंसान के बाद बेघर हुए पीड़ितों का छलका दर्द सुनील भंडारी/जितेंद्र पांडेय कतरास/धनबाद। बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के केशलपुर मुंडा पट्टी में हुए भू-धंसान ने स्थानीय लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है। जिन लोगों ने अपने घरों को मेहनत से बनाया था, आज वे बेघर हो गये हैं। अपनी आंखों के सामने सबकुछ खत्म होते देखने के बाद उनकी जुबान से निकले शब्द सिर्फ दर्द ही बयां करते हैं। ग्रामीण सुनील यादव ने बताया कि मेरा सब कुछ खत्म हो गया। जमीन धंसने से मेरे दो मवेशी, जेवर और…

Read More

हालात बता रहे यहां सामान्य चुनाव की तरह होगा मुकाबला दावेदारों का क्षेत्र में शुरू हो गया है भ्रमण अरुण सिंह आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना तय है। यह सीट राज्य के शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के कारण खाली हुई है। प्राय: माना जाता है कि किसी नेता के निधन से रिक्त हुई सीट पर उस परिवार के किसी सदस्य को यदि चुनावी मैदान में पार्टी उतारती है, तो उसे मतदाताओं की सहानुभूति का लाभ मिलता है। इसलिए इस सीट पर स्व. रामदास सोरेन के…

Read More

काठमांडू। नेपाल में फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, वाट्सएप जैसे 26 सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में युवाओं में नाराजगी है। नई पीढ़ी ने काठमांडू में संसद भवन के सामने 8 सितंबर से विरोध-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है। सरकार के फैसले के विरोध में संसद भवन का घेराव के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया गया है। युवाओं ने ‘दि फाइनल रिवोल्यूशन–वीआर पंचिंग’ जैसे स्लोगन के जरिये युवा पीढ़ी से हजारों की संख्या में संसद भवन के सामने उपस्थित होने का आह्वान किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। टिकटॉक…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के जीतना थाना पुलिस और एसएसबी ने गुप्त सूचना पर संयुक्त कारवाई में करते हुए छह किलोग्राम ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो मोटरसाईकिल पर सवार दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कारवाई बनकटवा पेट्रोल पंप के समीप की गई। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकडे गए तस्करों की पहचान जीतना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी पवन कुमार और अगरवा गांव निवासी अशर्फी राय के रूप में हुई है।दोनो तस्करो से पूछताछ कर इसके लिंकेज का खंगाला जा रहा है। उल्लेखनीय है,कि नेपाल की खुली…

Read More

कार और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने आरोपी चालक को कुटमू चौक से पकड़ा बरवाडीह। शनिवार को बरवाडीह–मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर हेंदेहाश स्थित ढेकीखुटा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कार (BR01EL2625) और लाल रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रज़ा अंसारी (पिता – परसुदीन मियां), निवासी पोखरी कला के रूप में हुई है। हादसे में उसके पैर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक फरार होने की कोशिश कर रहा…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बारिश रुकी है, लेकिन बारिश के रुकते हैं गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज राज्य में कहींं हल्की, तो कही मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान मध्यम दर्जे की हवा ( 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से) चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। झारखंड में इन दिनों दिन में भारी…

Read More

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के प्रांत बलोचिस्तान में ईरान की सीमा के पास केच जिले के मांड इलाके में शुक्रवार को हुए एक सशस्त्र हमले में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। अधिकारियों के अनुसार, यह हमला कोह-पुशात बाजार में हुआ। सशस्त्र हमलावरों ने मोटरसाइकिल सवार सुरक्षाकर्मियों पर घात लगाकर गोलीबारी की। गोलीबारी में दोनों की मौके पर मौत हो गई। डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लेवी बलों और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई कर इलाके को घेर लिया और शवों को पास के एक चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया। मारे गए सुरक्षा कर्मचारियों की पहचान अब्दुल अजीज और जमील अहमद के रूप में…

Read More

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सुझाव को कठोरता के साथ ठुकरा दिया है। पुतिन ने उन्हें राजनयिक समझौते के लिए मॉस्को आने का सुझाव दिया था। जेलेंस्की ने एबीसी न्यूज को शुक्रवार काे दिए गए एक साक्षात्कार में पुतिन के सुझाव पर खुलकर चर्चा की। ज़ेलेंस्की ने कहा, “वह कीव आ सकते हैं। मैं मॉस्को नहीं जा सकता। मेरा देश हर दिन मिसाइलों और हमलों की चपेट में है। मैं आतंकवादी की राजधानी नहीं जा सकता।” जेलेंस्की ने कहा कि पुतिन “इसे समझते हैं।” ज़ेलेंस्की ने यह साक्षात्कार पश्चिमी यूक्रेन में एक…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों कोे 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी राहत पहुंचाने वाला बताया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यम वर्ग के प्रति काफी निष्ठा है जाे समय-समय पर हम सभी को दिखाई देती है। उन्हाेंने कराें में बड़ा सुधार करके 12 लाख रुपये तक की आय वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को छूट देकर और अब बड़े पैमाने पर जीएसटी में सुधार करके मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत और तोहफा दिया…

Read More