-चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 प्रदान किए नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में कहा कि भोजन, वस्त्र और आवास की तरह शिक्षा भी व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। संवेदनशील शिक्षक बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाने का काम करते हैं। शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार यही है कि उनके…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 2014 से पहले लोगों पर ‘पेपर वर्क और टैक्स’ का बोझ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2017 में जीएसटी आने के बाद से यह लगातार घट रहा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोयल ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर जीएसटी पर हुए ऐतिहासिक फैसले से संबंधित विषयों पर बातचीत की। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों मे समय के साथ जितना संभव हुआ कटौती की है। देश के…
– राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर रक्षा सहयोग और बढ़ाने पर सहमति जताई नई दिल्ली। भारत-सिंगापुर रक्षा कार्य समूह की 16वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पहलों के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन की समीक्षा के बाद दोनों पक्षों ने संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके समकक्ष लॉरेंस वोंग के बीच नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह वार्ता सिंगापुर में हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर चर्चा हुई। यह बैठक भारत की एक्ट ईस्ट नीति की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण रही, जिसमें सिंगापुर ने आर्थिक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिखरी हुई बारिश हो रही है। कोलकाता भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है हालांकि इसका सीधा प्रभाव बंगाल पर अभी नहीं पड़ेगा लेकिन सक्रिय मौसमी अक्ष रेखा और बढ़ती आद्रता ने चिंता बढ़ा दी है । इसी कारण सप्ताहांत तक बंगाल के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है । मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका नहीं है, लेकिन कई जिलों में हल्की…
नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सह संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संगोष्ठी का विषय मुख्य बिषय “हिंदी भाषा की विशिष्टता एवं अन्य भारतीय भाषाएं” रखा गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता नव नालंदा महाविहार के आचार्य प्रो रवीन्द्रनाथ श्रीवास्त ने हिंदी की व्यापकता एवं विशिष्टता को बताते हुए कहा कि आज हिंदी भाषा पूरे विश्व के नामचीन देशों में प्रचलित हो चुकी है ,यही कारण है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की जितनी विज्ञापन आती है उससे कहीं ज्यादा…
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज अपने पोस्ट में इस योजना के 20 साल पूरा हाेने पर इसे दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक कल्याण योजना करार दिया। हालाकि उन्हाेंने इस सरकार में योजना के अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय के नियमों के मुताबिक किसी योजना को वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में 60 फीसदी से ज्यादा बजट खर्च करने की अनुमति नहीं है लेकिन पांच महीनों में…
इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। यह आपातकालीन लैंडिंग इंजन में तकनीकी खराबी के चलते कराई गई। इस विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल, विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1104) सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और यह सामान्य रूप से 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है। हालांकि शुक्रवार सुबह यह फ्लाइट अपने निर्धारित…
तमाड़। तमाड़-पुरे पांच परगना क्षेत्र के लाईन होटलों और गांवों में अवैध शराब की बिक्री इन दिनों बड़े पैमाने पर हो रही है। रांची-टाटा रोड, तमाड़ और खुटी रोड के क्षेत्रों में होटलों में खुलेआम शराब बेची और पिलाई जा रही है। यहाँ के ट्रक चालक, छोटी माल वाहक गाड़ियों के चालक और युवा टीनएजर्स तक महुआ और अंग्रेजी शराब का सेवन कर रहे हैं। शराब के नशे में युवाओं और ट्रक चालकों की बाइक और वाहन चलाने की रफ्तार बहुत तेज हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और अनेक लोग जीवन के खतरे में पड़ जाते…
पाकुड़। शहर के उत्कृष्ट विद्यालय राज प्लस टू में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय परिसर में अचानक 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा। शुक्र है कि शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण कोई बच्चा या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी बड़ी त्रासदी टल गई। विद्यालय के गार्ड राहुल ने बताया कि सुबह अचानक तार टूटकर प्रांगण में गिर गया। तत्काल इसकी सूचना प्रभारी प्राचार्य को दी गई। जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने बिजली विभाग को सूचित किया। इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार…
जामताड़ा। जामताड़ा जिला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधी जितेंद्र मंडल (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराटांड (झिलुवा) के पास पहाड़ी के समीप छापामारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से फर्जी मोबाइल सिम कार्ड, नगद राशि तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी जितेंद्र मंडल के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट…
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिन्यूक्स की वापसी हुई है। मोलिन्यूक्स लंबे समय से चोट के कारण बाहर थीं और इसी साल जनवरी में उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि वह भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से बाहर रह सकती हैं, लेकिन उम्मीद है कि विश्व कप (30 सितंबर से) तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगी। टीम को डार्सी ब्राउन (क्वाड इंजरी) और जॉर्जिया वेयरहम (ग्रोइन इंजरी) की भी वापसी से मजबूती मिली है। वहीं, एलिसा हीली ने…
