रांची। भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार शाम को उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के नाम पर दी गयी। इस बार उन्हें 8900159718 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पहले तो उनसे संगठन के लिए रंगदारी मांगी और धमकी दी, कहा नहीं दोगे तो इस बार दाग ही देंगे। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रमेश सिंह को धमकी मिली है। इससे पहले 1 सितंबर को भी उन्हें पीएलएफआइ के नाम पर धमकी भरा कॉल आया था। उस समय भी…
Author: shivam kumar
जेके इंटरनेशनल स्कूल में मना शिक्षक दिवस रांची। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जेके इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। विद्यालय परिवार को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दिये। छोटे-छोटे बच्चों ने अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि शिक्षक और छात्र का संबंध समाज और राष्ट्र के भविष्य की बुनियाद तैयार करने वाला होता है। शिक्षा को सम्मान और शिक्षकों के द्वारा छात्रों को स्नेह, इस संबंध की सबसे बड़ी कुंजी है। शिक्षक अपनी भूमिका का निर्वहन जितनी तन्मयता…
खूंटी। सांसद कालीचरण मुंडा से शुक्रवार को सिमडेगा के वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक शेखर ने मुलाकात की। इस दौरान जिले में हाथियों के उत्पात और उससे प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा हुई। सांसद के खूंटी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हाथी पीड़ित परिवारों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराया जाए और विभाग प्रभावित इलाकों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसलिए रेंजर समय-समय पर हाथी से बचाव की सामग्री ग्रामीणों तक पहुंचाएं। सांसद ने ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी वहीं…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयन्ती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को मनाई गयी। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी डॉ सिरिवेल्ला प्रसाद, आईसीसी पर्यवेक्षक, सांसद फुलोदेवी नेताम, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने डॉ राधाकृष्णन को महान दार्शनिक, लेखक और शिक्षाविद बताया। उन्होंने ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के…
रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से शुक्रवार को रांची में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले 128 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जबकि दो शिक्षकों को 25–25 हजार रुपये की नगद राशि दी गई। मौके पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने सभी शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले सम्मानित शिक्षकों ने राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे कम्प्रेहेंसिव निरंतर व्यावसायिक विकास विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के तहत अपनी अहम भूमिका निभाई,…
कोलकाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षक दिवस पर शिक्षकों, प्राध्यापकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान और संस्कार देने के पीछे सबसे बड़ा योगदान शिक्षकों का ही है। ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक ही वे असली कारीगर हैं जो नईवय पीढ़ी को शिक्षा की रोशनी से आलोकित करते हैं। उन्होंने समाज में शिक्षकों की इस भूमिका को अतुलनीय बताते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा…
पटना। बिहार में प्रधानमंत्री की माँ पर की गयी अपत्तिजनक टिप्पणी काे लेकर अभी सियासत शांत भी नहीं हुई थी कि केरल कांग्रेस ने बिहार काे लेकर एक और बखेड़ा खड़ा कर दिया है, जिससे बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आक्राेशित हैं।राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। केरल कांग्रेस के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान, यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। राजनेता एक दूसरे पर को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। राजद अध्यक्ष लालू यादव ने एक्स पर लिखा, “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।” उनका यह बयान प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में उद्योग लगाने और बिहार से केवल चुनावी जीत लेने के प्रयासों को लेकर है। उन्होंने इशारा किया कि बिहार को…
नवादा। नवादा जिले के सिरदला-हिसुआ पथ पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस्माइलपुर गांव के 85 वर्षीय किशोरी पांडेय की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई। वृद्ध पदमौल चौक से घर लौट रहे थे, तभी सिरदला की ओर से तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांस-बल्ले से सड़क को घेरकर दो घंटे तक जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जला कर विरोध जताया। भागने की कोशिश में हाइवा चालक ने एक टोटो सवारी वाहन को भी रगड़ दिया लेकिन बाजारवासियों ने…
हांगझोउ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशिया कप 2025 की अपनी शुरुआत बेहद शानदार अंदाज़ में की। पूल-बी मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज़ में 11-0 से मात दी। भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला 6 सितम्बर को शाम 4:30 बजे (भारतीय समयानुसार) जापान के खिलाफ खेलेगी। भारत के लिए मुमताज खान (7’, 49’), उदिता (30’, 52’) और ब्यूटी डुंग डुंग (45’, 54’) ने दो-दो गोल दागे। इनके अलावा संगीता कुमारी (10’), नवनीत कौर (16’), लालरेमसियामी (18’), शर्मिला देवी (57’) और रुतुजा दादासो पिसल (60’) ने भी गोल करके टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत…
विशेष वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी भीड़ से महागठबंधन उत्साहित, उधर घर-घर घुस चुका आरएसएस -बिहार में आरएसएस के 16 हजार स्वयंसेवक एक्टिव, घूम रहे गांव-गांव, टोला-टोला राकेश सिंह बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशभर से 10 हजार स्वयंसेवक बिहार में तैनात कर दिये हैं। ये सभी स्वयंसेवक पटना, मुजफ्फरपुर, सीवान, भागलपुर सहित सीमांचल और मगध के गांवों-शहरों में एक्टिव हैं। चाय की टपरी से लेकर गांव की चौपाल, मंदिरों से लेकर आम आदमी तक अपने विचारों को लेकर पहुंच रहा है आरएसएस। हर गांव में करीब 10 से 15 स्वयंसेवक ग्रास रूट लेवल पर काम…
