हिसोर (ताजिकिस्तान)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम ग्रुप बी मुकाबले में गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद सीएएफए नेशंस कप 2025 के तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में जगह बना ली। यह मुकाबला ताजिकिस्तान के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेला गया। भारत को अपने भविष्य का फैसला जानने के लिए दिन के दूसरे मैच का इंतजार करना पड़ा, जहां ईरान और ताजिकिस्तान 2-2 की बराबरी पर रहे। इस नतीजे से भारत की राह साफ हुई। खालिद जमील की टीम ग्रुप में चार अंकों (एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ) के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ईरान ने सात अंकों…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर के गुरुजनों का स्मरण किया। प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री प्रधान ने एक्स हैंडल पर बधाई संदेश जारी किए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”सभी को, विशेषकर सभी परिश्रमी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मस्तिष्क के पोषण के प्रति शिक्षकों का समर्पण एक मज़बूत और उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उनकी प्रतिबद्धता और करुणा उल्लेखनीय है। हम एक प्रतिष्ठित विद्वान और…
अयोध्या। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। वह सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया गया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एटीएस और एसटीएफ निगरानी कर रही हैं। उनके सम्मान में आज दोपहर…
नई दिल्ली। कई दिन तक बाढ़ के हालात से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे पुराना रेलवे पुल (ओल्ड रेलवे ब्रिज) पर 207.33 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर एक दिन पहले इस सीजन के उच्चतम स्तर 207.48 मीटर तक पहुंच गया था। पुराना रेल पुल को लोहा पुल के भी नाम से जाना जाता है। अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह छह बजे पुराना रेलवे पुल पर जलस्तर 207.35 मीटर था। शाम तक जलस्तर के और नीचे जाने के आसार हैं। पिछले दिनों उफनाई यमुना ने राजधानी के निचले इलाकों में तबाही…
छह सितंबर, 1965 का दिन भारत–पाकिस्तान युद्ध के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और राजस्थान मोर्चों पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान छेड़ा था। भारतीय जवानों ने लाहौर और सियालकोट की ओर तेजी से बढ़ते हुए कई रणनीतिक क्षेत्रों पर कब्जा किया और पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को कड़ी चुनौती दी। यह युद्ध पाकिस्तान द्वारा जम्मू–कश्मीर में घुसपैठ कराने के प्रयास का परिणाम था। भारतीय सेना के साहस और रणनीतिक कुशलता ने न केवल पाकिस्तानी सेना को पीछे धकेला बल्कि युद्ध का रुख भी भारत की ओर मोड़ दिया। यही…
वाशिंगटन (अमेरिका)। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप शुक्रवार को रक्षा विभाग का नाम बदलकर युद्ध विभाग करने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। इस तरह द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद तक विभाग का जो नाम था, उसे बहाल करके सैन्य मिशन को पुनर्गठित करने का ट्रंप का वादा पूरा हो जाएगा। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, यह कदम, जिसकी कुछ समय से उम्मीद की जा रही थी, युद्ध-लड़ने की क्षमताओं का प्रदर्शन करके एक अधिक आक्रामक छवि पेश करने के अपने लक्ष्यों के अनुरूप सेना को नया रूप देने के ट्रंप के प्रयासों…
वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिका के न्याय विभाग ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक के खिलाफ धोखाधड़ी (आपराधिक) की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस जांच में कौन से अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय शामिल हैं। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, कुक ने पहले अपने खुलासे में बताया था कि उनके जॉर्जिया, मैसाचुसेट्स और मिशिगन में घर हैं। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि संघीय अभियोजकों ने समन जारी करना शुरू कर दिया है। इसलिए अनुमान है कि इन्हीं क्षेत्रों के कार्यालय जांच में शामिल होंगे। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, इससे पहले फ़ेडरल…
वाशिंगटन (अमेरिका)। वेनेजुएला के दो सैन्य विमानों के गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तैनात अमेरिकी नौसेना के पोत के पास से गुजरने की घटना को पेंटागन ने गंभीरता से लिया है। पेंटागन इसे बेहद भड़काऊ कदम माना है। गुरुवार रात एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में रक्षा विभाग ने लिखा कि यह कदम हमारे मादक-आतंकवाद विरोधी अभियानों में बाधा डालने के लिए उठाया गया। एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने यह जानकारी देते हुए बयान में वेनेज़ुएला के कार्टेल को सख्त सलाह दी है कि वह अमेरिकी सेना के मादक पदार्थों और आतंकवाद विरोधी अभियानों…
नई दिल्ली। सॉल्वेंट रिकवर करने का काम करने वाली कंपनी स्नेहा ऑर्गेनिक्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में फ्लैट एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 122 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी बदलाव के 122 रुपये के स्तर पर ही हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही कंपनी के शेयर टूट कर 115.90 रुपये लोअर सर्किट लेवल पर आ गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज नरमी नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज 900 रुपये से लेकर 940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की तरह चांदी भी आज 1,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,05,920 रुपये से लेकर 1,06,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,050 रुपये से लेकर 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में मामूली तेजी भी आई। इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे फिसल गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से…
