खूंटी। तोरपा प्रखंड के किंशु टोली में खेल समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय पुरुष-महिला हॉकी सह फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया मौजूद थे। विधायक ने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से आपसी भाईचारा और अनुशासन की भावना बढ़ती है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। समापन समारोह में जिला परिषद…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.20 प्रतिशत टूट कर 45,544.88 अंक के स्तर पर…
कटिहार। जिले में शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में शामिल लोग रंग-बिरंगी पोशाकें पहने हुए थे और हाथों में इस्लामिक तिरंगा झंडा लिए हुए थे। जुलूस की शोभा बढ़ाने में छोटे-छोटे बच्चों की भागीदारी सबसे अधिक आकर्षक थी। सुबह की धूप के बावजूद जुलूस में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम तैनात रही। सुरक्षा को लेकर चौक-चौराहों पर पुलिस और सामाजिक संगठन…
अररिया। बिहार में अररिया नगर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप को पकड़ा। शराब को असम से ट्रक पर लोड कर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी। एसपी ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर पश्चिम बंगाल से अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाले है। प्राप्त…
रांची। राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर है। राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में जगन्नाथ नगर सार्वजनीन दुर्गापूजा समिति राजेंद्र भवन सेक्टर-2 इस वर्ष 61वां वर्षगांठ मनाने जा रही है। इस पूजा की शुरुआत 1965 में हुई। इस वर्ष समिति की ओर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन कर रही है। मूर्तिकार जगदीश पाल भव्य मूर्ति बना रहे हैं। पुरुलिया से ढाकी आएंगे। साज-सज्जा और पंडाल सांई डेकोरेटर्स, डोरंडा की ओर से किया जा रहा है। इस वर्ष समिति के तरफ से काल्पनिक मंदिर का…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी है। विभाग ने इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका भी व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, इस दौरान हल्की बारिश भी दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से…
बरवाडीह-छिपादोहर क्षेत्र को रेलवे से बड़ी सौगात बरवाडीह। क्षेत्र के यात्रियों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद काली चरण सिंह के प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की घोषणा की है। अब संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (18009/18010) का ठहराव बरवाडीह स्टेशन पर और पलामू एक्सप्रेस (13347/13348) का ठहराव छिपादोहर स्टेशन पर होगा। इससे लम्बी दूरी की यात्राओं में यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही बरवाडीह-मंगरा रेलवे सेक्शन के ग्राम मंगरा (पोल संख्या 262/33-34) के पास अंडरपास निर्माण की दिशा में भी पहल हुई है। रेल…
लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश गंझु का निधन हो गया। गत मंगलवार की रात्रि उन्हें घर में ही एक विषैले सर्प ने डस लिया था। परिजनों ने तत्काल उन्हें लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये रांची रिम्स रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। इस घटना से पूरे लातेहार जिले और झामुमो परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम, जिला अध्यक्ष लाल मोतिनाथ शाहदेव,…
पश्चिम सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे। वे एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक और भारतीय संस्कृति के संवाहक थे। उनके सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था। उनके जन्मदिवस पांच सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं…
हिरणपुर (पाकुड़)। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिलकुठी गाँव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंश से भरी एक पिकअप वैन को शुक्रवार को पकड़ लिया। वैन में करीब 11 गायें क्रूरतापूर्वक ले जायी जा रही थीं। मौके पर सूचना मिलते ही गश्ती दल तुरंत पहुंचा और वैन को जब्त कर सभी गायों को सुरक्षित हिरणपुर थाना लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल ने इस कार्रवाई को गौ रक्षा अभियान का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे गो तस्करी को रोकने और गौ माता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय पुलिस के…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि देश में सरकार एनडीए की है, लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है। दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली सरकार की आंखें आठ वर्षों बाद खुली तब उसे आम आदमी की तकलीफ दिखाई पडी। जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार की ओर से कमी किए जाने की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार की जीएसटी नीति का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2016 में ही…
