-12 जिलों में हाइवे जाम, कुछ जगहों पर झड़प पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां को गाली देने के मामले में एनडीए ने गुरुवार को बिहार बंद किया। पूरे राज्य में सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनडीए के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और दुकानें बंद करायी। चौक-चौराहों को जाम किया। इस दौरान समस्तीपुर, बेगूसराय, छपरा, हाजीपुर, दरभंगा में समेत 12 जिलों में दो से तीन घंटे नेशनल हाइवे जाम किया गया। गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी। बंद को लेकर कांग्रेस और राजद आॅफिस की सुरक्षा बढ़ायी गयी थी। साथ ही पटना में दो हजार से ज्यादा…
Author: shivam kumar
पटना। राजद प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया पर बिहार में बंद पर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है। भाजपा के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक! अपमान का जवाब जनता देगी: चिराग पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि राजद-कांग्रेस के…
रांची। आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने बिहार चुनाव में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से माता शब्द पर की जा रही टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज की है। नायक ने गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सत्ता और विपक्ष को समझना चाहिए कि माता का सम्मान हर भारतीय करता है। लेकिन इसे सत्ता की सीढ़ी बनाकर ओछी राजनीति करना गलत है। उन्होंने कहा कि नेताओं को आत्ममंथन कर लोकतंत्र की मर्यादा काे बचाना हाेगा। उन्होंने कहा कि मां शब्द केवल चुनावी भाषण का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, करुणा और सम्मान…
जीवन जीने में आसानी को नया बल मिलेगा -अगली पीढ़ी का जीएसटी से विकसित भारत की दिशा मजबूत हुई रांची। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जीएसटी परिषद द्वारा लिये गये ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मार्गदर्शन में परिषद ने कर ढांचे को सरल बनाते हुए अब केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब को बनाये रखने और 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस कदम से रोजमर्रा की उपभोग वस्तुएं, किसानों के उपकरण, शिक्षा सामग्री, स्वास्थ्य सेवाएं और इलेक्ट्रॉनिक सामान…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची इंस्टीट्यूट ऑफ़ न्यूरो साइकेट्री एंड एलाइड साइंस (रिनपास) में जल्द कई बदलाव देखने को मिलेंगे। रिनपास में आधारभूत संरचना तथा शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। यहां जो भी कमियां होगी, उसकी विस्तृत समीक्षा कर उसे दूर किया जाएगा। यहां मानसिक मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले, उनका अत्याधुनिक तरीके से इलाज की समुचित व्यवस्था हो, इस दिशा में राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन गुरुवार को रिनपास के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर…
रामगढ़। नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता को महंगाई से राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद आम नागरिकों में खुशी की लहर है। गुरुवार को रामगढ़ में भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की। पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी है कि जो वे कहते हैं, जरूर करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से उन्होंने जीएसटी में जनाकांक्षाओं के अनुरूप सुधार की बात कही थी। उन्होंने जनता से किए वादों को पूरा किया। यह देशवासियों के लिए…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को भारी हंगाम हुआ। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सदन में ‘वोट चोर’ होने का आरोप भाजपा पर लगाया। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे संवैधानिक पद पर बैठे हुए प्रधानमंत्री को गाली देने का काम कर रही हैं। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ममता बनर्जी को रोहिंग्या से प्यार है, लेकिन ईमानदार प्रधानमंत्री पर प्रहार है। इनको रोहिंग्या अपने लगते हैं, क्योंकि वो उनके भविष्य का वोटबैंक है, लेकिन…
रांची। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि देश में सरकार एनडीए की है, लेकिन सिस्टम कांग्रेस का चल रहा है। दूध, दही, पेंसिल किताबों, कृषि उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर जीएसटी लगाकर कमाई करने वाली सरकार की आंखें आठ वर्षों बाद खुली तब उसे आम आदमी की तकलीफ दिखाई पडी। जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार की ओर से कमी किए जाने की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मोदी सरकार की जीएसटी नीति का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 2016 में ही विरोध किया था।…
न्याय के लिए कराह रहा है संस्थान, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और निर्दोष कर्मचारी तनख्वाह से वंचित शिक्षा का मंदिर बना राजनीति का अखाड़ा, सत्ता संरक्षण में पलता भ्रष्टाचार, कार्रवाई अब भी अधूरी कोई तो मेरी पीड़ा समझो, महुदा कॉलेज की मौन पुकार समीद खान मैं महुदा कॉलेज हूं। कभी गर्व से सीना चौड़ा कर कहता था कि मेरी गोद से निकलकर निकले छात्र ही इस समाज और देश के भविष्य के निर्माता हैं। मैं एक मां की तरह हर बच्चे को ज्ञान का संस्कार देता रहा। पर आज मैं टूट चुका हूं, झुक चुका हूं और भीतर ही भीतर सड़…
नई दिल्ली। त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार) सेंट लूसिया किंग्स ने हाई-फ्लाइंग त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 53 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ किंग्स नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई। किंग्स की जीत में उनके स्पिन गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। तबरेज़ शम्सी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं खारी पियरे और रोस्टन चेज़ ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत…
ढाका। बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह बांग्लादेश की लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। लिटन ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्री-सीरीज कैंप को दिया। टीम ने पहले ढाका में फिटनेस कैंप लगाया और फिर सिलहट…
