Author: shivam kumar

जशपुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार की देर रात गणेश विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बगीचा अस्पताल ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लाेगाें को अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है। ग्रामीण बगीचा थाने के जुरूडांड़ गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे। गणेश विसर्जन में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन रायकेरा की ओर से आ रही थी और तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सीधे भीड़ में जा घुसी।…

Read More

फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है। मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है।…

Read More

रांची। करम पर्व के मौके पर राज्य सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिÞले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को अगस्त माह की सम्मान राशि दी गयी है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये का आधार आधारित भुगतान किया गया। जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी इलाकों में महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला। अगस्त माह में अनगड़ा की 16,687, बेड़ो की 20,672, बुंडू की 8,521, चान्हो की 19,772, कांके की 31,487, मांडर की 23,234, नगड़ी की 17,374,…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की चाल भी ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत की मजबूती और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील,…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 250 अंक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.69 प्रतिशत की…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के वरिष्ठ कवि साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर की चुनिंदा भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों का रेडियो प्रसारण 5 सितम्बर को अपराह्न 5.30 बजे से होगा। 2 सितंबर को आकाशवाणी के पटना केंद्र पर ‘ आरती ‘ कार्यक्रम में प्रसारण हेतु प्रसाद रत्नेश्वर की सात भोजपुरी कविताओं एवं गज़लों की रिकार्डिंग हुई। इस रिकार्डिंग के साथ राष्ट्रीय प्रसारण हेतु चम्पारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि पर लिखित एवं मई में प्रकाशित प्रसाद रत्नेश्वर के नाटक ‘ निलही कोठी से उनकी तीन स्वरचित भोजपुरी गीतों को सस्वर रिकार्ड कराया। इन्हें काफी पसंद किया गया।उल्लेखनीय है,कि आकाशवाणी के इस पहल से चम्पारण सत्याग्रह और…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब गजराज किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हो। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल के पास जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला। कृष्णा सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में घुसे एक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर भगा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट…

Read More

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया…

Read More

प्रबंधन समिति ने स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन खोलने का निर्णय था निर्णय और प्रभारी ने समिति के अध्यक्ष समेत अन्य को किया दरकिनार -प्रभारी ने अपने कुछ स्टाफ के साथ खुद ही कर दिया कैंटीन का उद्घाटन बरवाडीह। अधिकारी के आगे किसी का नहीं चलेगा इसका उदाहरण बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र के नव नियुक्त चिकित्सा प्रभारी डॉ मंटू कुमार दे रहे है। दरअसल कुछ माह पहले स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधन समिति द्वारा बैठक कर यह निर्णय लिया गया था कि बरवाडीह का स्वास्थ्य केंद्र शहर से 3 किलोमीटर दूर हो गया है, जिसके वजह से हॉस्पिटल में भर्ती मरीज एवं परिजनों…

Read More

उरई। बिहार में कांग्रेस नेता के दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जालौन के मुख्यालय उरई में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि यह प्रदर्शन बिहार में एक कांग्रेस नेता के दिए उस बयान के जवाब में किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा यदि दोबारा सत्ता में आती है तो संविधान बदल देगी। भाजपा ने इस बयान को ‘झूठा और भ्रम फैलाने वाला’ बताते हुए इसके खिलाफ जमकर…

Read More

—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर हमले और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने की निंदा की वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि आज देश का बच्चा —बच्चा बिहार में वोट चोरी के खिलाफ जागृत हो चुका है । वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा पूरे देश में गूंज रहा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा को पूरे बिहार की जनता ने बेपनाह प्यार दिया । प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को यहां महामंडल नगर लहुराबीर स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे…

Read More