Author: shivam kumar

रांची। झारखंड बीजेपी कार्य समिति के सदस्य रमेश सिंह को फोन पर धमकी मिली है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। रमेश सिंह ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। उन्हें मोबाइल नंबर 9474667147 से धमकी भरा फोन आया था। PLFI संगठन के नाम पर आया फोन रमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर को दोपहर 2:16 बजे मोबाइल नंबर 9474667147 से फोन आया था। रिसीव करने पर एक शख्स ने कहा कि वो…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित डिपाटोली में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओक एलीगेंस रेसिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सोसाइटी की 10 टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह जानकारी सोसायटी के दिलीप बंका ने दी। उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले में अंजनी कुमार और शंकर भगत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता है। जबकि गौतम कुमार और जय किशन की जोड़ी उपविजेता बनी। इस अवसर पर सोसाइटी की नवगठित समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनील सहाय ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने…

Read More

चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मंगलवार को चेन्नई में 10 स्थानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत तमिलनाडु के नगर प्रशासन मंत्री केएन नेहरू, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के परिसरों में तलाशी ली गई है। यह छापेमारी कथित वित्तीय अनियमितताओं और अनुपातहीन संपत्ति संचय की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के अनुसार इडी की टीमों ने अडयार, तेयनंपेट, सीआईटी कॉलोनी और एमआरसी नगर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संपत्तियों की तलाशी ली, जो कथित तौर पर मंत्री नेहरू के बेटे केएन अरुण और भाई केएन रवि चंद्रन से जुड़ी हुई थीं। अन्य स्थानों में…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने आज मथुरा में यूको बैंक की कोतवाली रोड शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक प्रमुख गरिमा सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन पर एक करोड़ रुपये के लोन की एवज में चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआइ के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को बैंक से एक करोड़ रुपये का सीसी लोन स्वीकृत हुआ था, लेकिन 90 लाख रुपये ही जारी किए गए। शेष 10 लाख रुपये शाखा प्रमुख ने रोक लिए और अवैध लाभ लेने की नीयत से दबाव बनाया। जब शिकायतकर्ता का बेटा बैंक पहुंचा तो शाखा…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को यहां सेमीकॉन इंडिया-2025 का उद्घाटन करेंगे। भारत के सेमीकंडक्टर इको सिस्टम को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे उद्घाटन करेंगे। वे 3 सितंबर को होने वाली सीईओ की राउंडटेबल में भी हिस्सा लेंगे। कॉन्फ्रेंस में 48 देशों के 2,500 प्रतिनिधि, 50 ग्लोबल लीडर्स सहित 150 स्पीकर, 350 से ज्यादा एग्जीबिटर्स समेत 20,750 से ज्यादा कंटेस्टेट हिस्सा ले रहे हैं। सेमीकॉन इंडिया-2025 के तहत कार्यक्रम की प्रगति, सेमीकंडक्टर फैब और एडवांस पैकेजिंग प्रोजेक्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर की तैयारी, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डवलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

Read More

काठमांडू। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली टियांजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) प्लस शिखर सम्मेलन के बाद बीजिंग पहुंचे हैं। सैन्य परेड में शामिल होने के लिए नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने बुलेट ट्रेन का सफर किया है। प्रधानमंत्री ओली ने अपने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर बुलेट ट्रेन के जरिए टियांजिन से बीजिंग की यात्रा करने की जानकारी दी है। बीजिंग पहुंचने पर चीनी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की मुलाकात चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से होनी है। उपराष्ट्रपति की ओर से आयोजित राजकीय रात्रिभोज में भी नेपाली प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा। इससे पहले टियांजिन में प्रधानमंत्री ओली…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में रविवार देर रात आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अब तक मृतकों की संख्या 800 से अधिक हो गई है, जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप का केंद्र जलालाबाद से करीब 27 किलोमीटर दूर था। इसके बाद 5.2 तीव्रता के दो झटके भी महसूस किए ग़ए। सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 812 लोग मारे गए और 2,817 घायल हो गए। पूरी बस्तियां हुईं तबाह, बचाव कार्य में मुश्किलें तालिबान सरकार के अनुसार, नुर्गल, सावकी, वाटपुर, मनोगी, चौके और…

Read More

नई दिल्ली। सिक्योरिटी और फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी एनआईएस मैनेजमेंट के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में सुस्त शुरुआत करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 111 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 2.70 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 108 रुपये के स्तर पर हुई। कमजोर लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयर फिसल कर 102.60 रुपये के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किये। इस मौके पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा मौजूद थे। पूरे बिहार से लगभग 20 लाख महिलाएं इस कार्यक्रम की साक्षी बनीं। जीविका निधि की स्थापना का उद्देश्य जीविका से जुड़े सामुदायिक सदस्यों को सस्ती ब्याज दरों पर आसानी से धन उपलब्ध कराना है। जीविका के सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन इस संस्था के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज सर्राफा बाजार में तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,0,090 रुपये से लेकर 1,06,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 97,250 रुपये से लेकर 97,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी तेजी आने के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। राहत की बात यही रही कि लाल निशान में पहुंचने के पहले ही लिवालों ने मोर्चा संभाल लिया। पहले 10 मिनट के कारोबार में ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा तेजी आ गई।…

Read More