Author: shivam kumar

कोलकाता। पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े ‘दागी अयोग्य’ उम्मीदवारों को लेकर दायर याचिका को मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ताओं पर सख्त टिप्पणी करते हुए पूछा कि वे इतने दिन चुप क्यों रहे और एसएससी की सूची प्रकाशित होते ही कोर्ट का दरवाजा क्यों खटखटाया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई के दौरान कहा कि अब बहुत हो गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जब एसएससी ने सूची जारी की है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि आप ‘दागी अयोग्य’ नहीं हैं? 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने…

Read More

भागलपुर। कांग्रेस और आरजेडी द्वारा दिए गए नारे वोट चोर, गद्दी छोड़ का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने कड़ा प्रतिरोध किया या है। उन्होंने भागलपुर में प्रेस से बातचीत करते हुए मंगलवार को कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। अश्विनी चौबे ने कहा कि चारा चोर, बिहार छोड़ नेशनल हेराल्ड में हेरा-फेरी करने वाले भारत छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले गद्दारों और भ्रष्टाचारियों को भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, कुछ वैसा…

Read More

रांची। झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को रांची जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुईं और रांची जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, उनकी समीक्षा और उन्हें गति देने पर चर्चा की। बैठक में कृषि मंत्री ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्वीकृत लक्ष्य और अब तक पूर्ण योजनाओं की समीक्षा आवश्यक है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने का सुझाव दिया, जिससे कि योजना के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। साथ ही उन्होंने पीएम आवास की राशि 1.20 लाख…

Read More

रांची। झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में कुल 67 प्रस्तावों को पारित किया गया है। ये प्रस्ताव हुए पारित केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने का प्रस्ताव स्वीकृति। झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी मिली है। गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ फरहाना को बर्खास्त किया गया। झारखंड राज्य ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य राज्य साहित्य अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी के गठन की…

Read More

पलामू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने के मामले में भाजपा पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। महिला मोर्चा की ओर से राजधानी रांची में प्रदर्शन के बाद पलामू में मंगलवार को आक्रोश रैली निकाली गयी। प्रदर्शन में पूूूर्व महापौर अरूणा शंकर, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपा सिंह सहित दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गीता भवन से छह मुहान चौक तक भाजपा पलामू महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीना किशोर के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गयी। आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर अरुण शंकर ने कहा कि…

Read More

नालंदा, बिहारशरीफ। नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा बाजार में हिलसा थाना पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ दो संचालक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में हिलसा के डीएसपी शैलजा कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चिकसौरा बाजार में मिनी गन फैक्ट्री संचालित है, जहां से अवैैध हथियार का निर्माण के साथ बिक्री की जाती है। सूचना पाकर डीएसपी ने थानाध्यक्षों की एक टीम गठित कर आज मंगलवार की अहले सुबह छापामारी की गई, जिसमें हथियार बनाने के उपकरण के साथ निर्मित हथियारों का जकिया बरामद किया गया वहीं मौके पर से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने मेरी स्वर्गीय मां का अपमान किया है और यह केवल मेरी मां का ही नहीं बल्कि देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों का अपमान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को माफ कर सकते हैं, लेकिन बिहार की जनता मेरी मां के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था…

Read More

ऑनलाइन सट्टेबाजी और धन शोधन मामलों की जांच कर रही इडी चित्रदुर्ग। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र पप्पी के घर पर फिर से मंगलवार काे छापा मारा है। विधायक इडी की हिरासत में पहले से ही हैं। जिन पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। जानकारी के मुताबिक इडी के अधिकारियों ने विधायक वीरेन्द्र के चित्रदुर्ग के चल्लकेरे स्थित एक पुराने घर की तलाशी ली है। इडी के अधिकारियों ने घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों की जांच की है और नए सबूतों की तलाश कर रहे हैं। इडी ने किले में खड़ी…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली से वीडिय कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड बैंक का शुभ आरंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि में हस्तानांतरण (ट्रांस्फर) किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम से जुड़े। यह नई सहकारी संस्था बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम ‘जीविका’ से जुड़ी महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय संघ इस संस्था के सदस्य होंगे। इसका संचालन पूरी तरह से डिजिटल होगा, जिससे कि लेन-देन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित…

Read More

विशेष चीन-जापान की यात्रा में प्रधानमंंत्री ने दिखाया अपनी कूटनीति का दम रूस-चीन के साथ बने त्रिकोण ने भारत की ताकत को कई गुना बढ़ाया बेअसर साबित होने लगी है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ मिसाइल नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रिय कूटनीति ने वैश्विक मंच पर भारत की धमक को फिर से स्थापित किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी गर्मजोशी भरी मुलाकात ने न केवल ग्लोबल साउथ की…

Read More

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में मंगलवार को राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए। जस्टिस आंनद सेन की अदालत ने न्यायालय के आदेश के बाबजूद समय पर चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को अदालत के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। अब अदालत इस मामले की विस्तृत सुनवाई 10 सितंबर को करेगी। झारखंड उच्च न्यायालय में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से इस संबध…

Read More