Author: shivam kumar

नवादा। नवादा परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने पत्रकार वार्ता में रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं। आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। रामकृपाल यादव ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को गाली दी गई। यह देश के हर मां का अपमान है। बिहार शर्मसार हुआ है। इंडिया गठबंधन ने राजनीतिक नीचता की सारी हदें पर दी हैं।…

Read More

नालंदा। नालंदा जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श हेतु विशेष शिविर आयोजित की गई है। शिविर में प्रारूप निर्वाचक सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट प्रति एवं छुटे हुए निर्वाचकों की सूची उपस्थित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित अपील पत्र की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दावा -आपत्ति से संबंधित विषयों एवं विशेष कैम्प के आयोजन पर विस्तार पूर्वक जानकारी…

Read More

फारबिसगंज/अररिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की फारबिसगंज नगर टीम ने विभिन्न बूथों पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने ‘प्रतिभा सेतु’ पोर्टल का विशेष रूप से उल्लेख किया, जहाँ 10,000 से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं का डेटा उपलब्ध है। ये वे युवा हैं जो सरकारी सेवाओं में अंतिम चयन से वंचित रह गए। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस पहल से निजी संस्थानों को योग्य युवाओं तक पहुँचने और उन्हें रोजगार प्रदान करने में मदद मिलेगी।उन्होंने यह…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के नेता डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार में कांग्रेस के कार्यालय (सदाकत आश्रम) में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना का कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को कहा कि किसी पार्टी का कार्यालय उसके कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर के समान होता है और उस पर हमला किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे नेता राहुल गांधी केवल एक इशारा कर दें, तो हम विरोधियों को कड़ा जवाब दे सकते हैं।संगठन और कार्यकर्ताओं की गरिमा की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल इसरो के शैक्षणिक भ्रमण पर गया था। रविवार को छात्राओं ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके आवास पर मुलाकात की और सहभोज कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने तीन दिवसीय यात्रा के अपने अनुभव साझा किए और इसे जीवन बदल देने वाला अवसर बताया। छात्राओं ने कहा कि उनके लिए यह अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय रहा। पहली बार गांव से बाहर निकलकर हवाई जहाज की यात्रा करना, एयरपोर्ट देखना, दूसरे राज्य जाना और विज्ञान, तकनीक, कला और संस्कृति की दुनिया को करीब से जानना उनके…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित 20 पंथी कोठी में झंडा लगाने के दौरान शुक्रवार को हुए हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप बेसरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिलीप बेसरा कोठी के मुख्य गेट पर झंडा लगा रहा था, तभी वह करीब 25 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार देर शाम जब मृतक का शव…

Read More

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर तमक नाला का पुल शनिवार की रात्रि में भारी बारिश के चलते बह गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चारधाम के मार्ग भी अभी बंद हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया।…

Read More

तियानजिन (चीन)। चीन के तियानजिन में हो रही शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट से इतर रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।इस दौरान अपने शुरुआती संबोधन में राष्ट्रपति जिनपिंग ने दोनों देशों के बीच दोस्ती की जरूरत बताई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े 9 बजे (भारतीय समयानुसार) दोनों देशों के नेताओं के बीच शुरू हुई बैठक 40 मिनट चली।इस दौरान जिनपिंग ने कहा कि `चीन और भारत दुनिया की दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं और ग्लोबल…

Read More

तियानजिन (चीन)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन शुरू होने से ठीक पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे शुरू हुई यह अहम बैठक 40 मिनट तक चलेगी। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच यह मुलाकात पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद रिश्तों में आए तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दोनों नेता 10 महीने में दूसरी बार मिल रहे हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में रूस के कजान में ब्रिक्स समिट के दौरान उनकी मुलाकात…

Read More

काठमांडू। चीन का विदेश मंत्रालय नेपाली क्षेत्र लिपुलेख के माध्यम से व्यापार को फिर से खोलने के भारत-चीन समझौते पर चुप है। तियांजिन में शनिवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक के संबंध में चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में इस मुद्दे पर कुछ भी उल्लेख नहीं किया गया है। चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर नेपाल के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नेपाल के प्रधान मंत्री ओली ने सन 1816 की सुगौली संधि के अनुसार, महाकाली नदी के पूर्व में…

Read More

मोदी से मुलाकात के लिए ओली ने किया था आग्रह, लिपुलेक का मुद्दा उठाने के बाद भारत ने नहीं दिया समय काठमांडू। चीन के तियांजिन में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के बीच संभावित मुलाकात अंतिमामय में आकर टाल दी गई है। चीन में नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ओली ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री ओली की साइडलाइन मुलाकात की संभावना न्यून होने की बात कही है। तियांजिंग में रहे भारतीय विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से…

Read More