Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 1,02,360 रुपये से लेकर 1,02,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना आज 94,190 रुपये से लेकर 94,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,24,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में 24 कैरेट…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और हीरो…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स भी आज सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव में कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली का जोर बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,460.26 अंक…

Read More

विशेष आदिवासियों को मान-सम्मान के साथ जीना सिखाया, आत्मनिर्भर बनाया गरीबों, शोषितों और वंचितों की दबी आवाज को बुलंद किया बलिदान और सेवा की असली मिसाल थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। शिबू सोरेन यानी झारखंड की ताकतवर आवाज, गरीबों, शोषितों और वंचितों की दबी आवाज को धार देने वाला, उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़नेवाला, उन्हें समाज में विशेष पहचान दिलानेवाला, उनके सपनों को साकार करने वाला। झारखंड अगर शिबू सोरेन को ‘भारत रत्न’ देने की मांग कर रहा है, तो उसके पीछे वजह है। वजह एक…

Read More

राजगीर। हॉकी इंडिया ने रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्ण बी पाठक को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का कीर्तिमान पूरा करने पर बधाई दी। पंजाब के कपूरथला के रहने वाले 28 वर्षीय कृष्ण बी पाठक ने राजगीर हॉकी स्टेडियम में चल रहे हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर 2025 के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चीन पर 4-3 की रोमांचक जीत के साथ की थी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक और जुगराज सिंह का गोल शामिल था, और अब उनका लक्ष्य जीत की लय को…

Read More

नई दिल्ली। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए श्रीलंका क्रिकेट टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने यह जुर्माना लगाया। खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी कार्मिकों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने रविवार को बताया कि श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने अपराध…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के इतर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अपनी पड़ोस प्रथम, एक्ट ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीतियों के तहत म्यांमार के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि म्यांमार में आगामी चुनाव सभी हितधारकों को शामिल करते हुए निष्पक्ष और समावेशी तरीके से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत म्यांमार के नेतृत्व वाली और म्यांमार के स्वामित्व वाली शांति प्रक्रिया…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा की कांग्रेस पार्टी ने आलोचना की है। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस दौरे का मूल्यांकन राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के संदर्भ में किया जाना चाहिए। जयराम रमेश ने अपने एक्स पिस्ट में कहा कि जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी आक्रामकता के दौरान 20 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके बावजूद 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने चीन को क्लीन चिट दे दी…

Read More

भोपाल। दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। इसकी सूचना तुरंत संबंधित अथॉरिटी को दी गई, जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 2913 ने दिल्‍ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करते ही पायलट को फायर इंडिकेशन मिलने लगा। इसके बाद पायलट ने अलर्ट भेजा और…

Read More

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं बटोर रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी औसत प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, पहले दिन फिल्म का कारोबार उम्मीद से कम रहा, लेकिन दूसरे दिन इसने कमाई में जोरदार उछाल दर्ज किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, ‘परम सुंदरी’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। इस तरह 2 दिन में…

Read More

भागलपुर। जिले के बिहपुर विधानसभा महिला भाजपा मोर्चा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की स्व. मां को गाली देने के प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिहपुर रेलवे स्टेशन गोलंबर पर पुतला दहन किया, जिसका नेतृत्व बिहपुर विस के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं.शैलेंद्र और संचालन महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल कुमारी ने किया। बेहलर विस के पूर्व प्रत्याशी सह इस कार्यक्रम के प्रभारी मनोज यादव,‌ भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद और भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता आदि भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। पुतला दहन से पूर्व बिहपुर एनडीए कार्यालय में विधायक…

Read More