रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-जोर से चल रही है एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में नेताजी नगर दुर्गा पूजा कमेटी कांटाटोली इस साल ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। 17 लाख की लागत से बनने वाला यह पंडाल अलग होगा। पंडाल के मुख्य द्वार पर भारत माता की 15 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी, जिसमें वे 4 शेरों के साथ दिखाई देंगी। यहां से प्रवेश करते ही बादल दिखेगा। आगे बढ़ने पर देश के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ चुके शहीदों की पेंटिंग…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रविवार को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आवास (ओटीसी ग्राउंड के निकट) जाकर वहां आयोजित गणेश पूजन उत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। छोटे पर्दे की जानी-मानी और प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रिया मराठे अब हमारे बीच नहीं रहीं। 31 अगस्त 2025 को महज 38 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। प्रिया मराठे लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बीते कुछ महीनों से उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। हाल ही में उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।…
लोहरंगी, नारायणपुर। झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लोहरंगी पीडब्ल्यूडी पथ से अर्जुनडीह तक लगभग एक किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री इरफान अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्माण कार्य इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगा और इससे आदिवासी समाज के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि पुल और सड़क न होने के कारण यहां के लोगों को ब्लॉक जाने के लिए 12 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। बच्चों की पढ़ाई और किसानों की…
रांची। राज्य के सात जिलों में दो सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें राज्य के उत्तर पूर्वी जिले और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं। इनमें देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश खूंटी जिले के अड़की में 21 मिमी रिकॉर्ड किया गया। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा धूप खिली रही। धूप के चलते गर्मी का एहसास हुआ और…
-इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी रांची में मीडिया से हुए मुखातिब -मुख्यमंत्री भी प्रेस कांफ्रेंस में थे मौजूद, समर्थन की कही बात आजाद सिपाही संवाददाता रांची। उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में उतरे पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी शनिवार को रांची पहुंचे। रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। रेड्डी ने कहा कि हेमंत सोरेन पर लगाये गये सभी आरोप गलत थे। जिस तरह से उन्हें सताया गया और जिस…
गौतमबुद्ध नगर। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राॅफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। भारतीय सशस्त्र बलों एवं पुलिस बल के लिए ड्रोन, मानव रहित यान के इंजन व अन्य सिस्टम का निर्माण करने वाली राफे एमफाइबर कंपनी के बनाए गए ड्रोन ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने प्रयोग किए थे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हर देश की रक्षा “टेक्नोलॉजी और ड्रोन” पर…
नई दिल्ली/तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर चीन के तियानजिन पहुंचे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन के तियानजिन में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने तियानजिन पहुंचने पर सोशल मीडिया पर लिखा, “तियानजिन, चीन पहुंचा। एससीओ शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श और विभिन्न विश्व नेताओं से मुलाकात को लेकर उत्सुक हूं।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी पोस्ट कर जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए तियानजिन पहुंच गए हैं और इसके साथ ही उन्होंने भारत की अब…
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5 फीसदी से बढ़कर 7.8 फीसदी पहुंचने पर केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए टैरिफ विवाद पर इशारों-इशारों पर अमेरिकी राष्ट्रपति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जब अपने पैरों पर खड़ा होता है तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखता। दुनिया के जिन देशों को भारत की ताकत का एहसास नहीं है, उन्हें एहसास हो जाए कि भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है।…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के पटना समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पार्टी की ओर से बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा ललितेश त्रिपाठी को प्रतिनिधित्व के लिए भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पटना आने का न्योता दिया था और समापन के बाद होने वाले डिनर कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने इस कार्यक्रम में दूरी बनाने का फैसला किया…
रांची। भाकपा के राज्या सचिव के रूप में चुने गए महेंद्र पाठक ने कहा है कि पार्टी राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करेगी। पाठक शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में लाल झंडे के विकल्प के लिए राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत करने, जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन विकसित करने का फैसला लिया गया है। पिछले दिनों हुए पार्टी के सम्मेलन में जल जंगल जमीन की हिफाजत करने और खनिज संपदाओं के दोहन पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं के रोजगार 10 हजार रुपए बेरोजगारी…
