रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह की 12वीं पुण्यतिथि गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धासुमन के बाद सभा का आयोजन कर कांग्रेसजनों ने पीएन सिंह के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के वक्ताओं ने सिंह को सच्चा कांग्रेसी बताते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्त्ता और उनके परिजनों से उनका व्यक्तिगत लगाव था। कहा गया कि पीएन सिंह के नहीं रहने पर भी उनके पुत्रों की ओर से इस परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। जिला स्थित पोटका प्रखंड के डोमजुड़ी में टाटा पावर की ओर से निर्मित सोलर पावर प्लांट के उद्घाटन से पहले भाजपा ने विरोध करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि उद्घाटन शिलापट्ट में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, स्थानीय जिला परिषद सदस्य हिरणमय दास, मुखिया और ग्राम प्रधान जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिससे कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा आक्रोश है। गुरुवार को भाजपा के असानबनी मंडल अध्यक्ष हलधर दास, महामंत्री निधु दास, प्रभाकर दास, जगदीश दास और आलोक भक्त ने एक प्रेस वार्ता…
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक दो सितम्बर को होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेंमत साेरेन की अध्यक्षता में हाेगी। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) विभाग ने दी।
गिरिडीह। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को बम से उड़ाने की धमकी दिये जाने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिरिडीह पुलिस सक्रिय हुई और देर शाम को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त जानकारी एसपी डाॅ विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि युवक को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर गिरिडीह के बाभनटोली – राजेंद्र नगर के रहने वाले एक युवक अंकित कुमार मिश्रा का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक ने मंत्री सुदिव्य…
जब पापा निगेटिव होने लगे, पॉडकास्ट विद हरिनारायण सिंह शुरू किया पूरे शो में पापा बोलते, मैं सिर्फ इंट्रो दे पाता, चाहता भी यही था मैं लेकिन लगातार घटता हीमोग्लोबिन दोनों के कॉन्फिडेंस को तोड़ देता पहले कीमो के बाद जब रांची पहुंचे, घर में घुसने की बजाय पापा ऑफिस में इंटर कर गये पहले कीमो के करीब सात दिन के बाद हम रांची के लिए निकले। घर जाना हमेशा सुखद अनुभव रहता है। मैं और पापा बहुत उत्साहित थे। खैर शाम की फ्लाइट से हम रांची पहुंचे। पापा के लिए मैंने टिफिन बना रखा था। फ्लाइट में उन्हें खिला…
बांदीपोरा। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने एक्स पर बताया कि घुसपैठ की कोशिशों के बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरेज सेक्टर में संयुक्त अभियान शुरू किया। सेना ने कहा कि सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के स्थापना अधिकारी कार्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (एसीसी) ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) से सेवानिवृत्त सतीश कुमार के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी है। वह 01 सितम्बर 2025 से एक वर्ष तक अनुबंध के आधार पर, मौजूदा शर्तों और नियमों पर कार्यरत रहेंगे या फिर अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। कुमार वर्तमान में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सीईओ के रूप में…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के बोलन जिले की माछ तहसील में एक कोयला खदान में जहरीली गैस के रिसाव से मंगलवार को तीन खनिकों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने बताया कि मजदूर दिगारी क्षेत्र की खदान के अंदर थे, तभी अचानक जहरीली गैस फैल गई, जिससे उनका दम घुट गया। द बलोचिस्तान पोस्ट की आज की खबर के अनुसार, पीड़ितों की पहचान क्वेटा के हजारा टाउन और आलमदार रोड के निवासियों के रूप में हुई है। स्थानीय प्रशासन, बचाव दल और खनन अधिकारी हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंच गए। खान एवं खनिज के मुख्य निरीक्षक अब्दुल गनी…
वाशिंगटन (अमेरिका)। व्हाइट हाउस ने बुधवार देररात अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की निदेशक सुजैन मोनारेज को टकराव के बाद बर्खास्त कर दिया। स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के कहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। संक्रामक रोग शोधकर्ता डॉ. मोनारेज को कैनेडी ने एक महीने पहले ही शपथ दिलाई थी। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने इस टकराव पर प्रसारित अपनी खबर में कहा कि डॉ. मोनारेज का कैनेडी के साथ हाल ही में टीका नीति को लेकर टकराव हो गया था। डॉ. मोनारेज की नियुक्ति की पुष्टि सीनेट भी कर…
तेहरान (ईरान)। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ग्राउंड फोर्स के कुद्स बेस को ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में आतंकवादी समूहों के खिलाफ तीन अभियानों में बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर अंजाम दिए गए इन अभियानों में 13 आतंकी मारे गए। इनमें आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के आठ लड़ाके शामिल हैं। ईरान की समाचार एजेंसी तस्नीम की खबर के अनुसार, इन अभियानों को बुधवार तड़के ईरानशहर, खाश और सरवन में अंजाम दिया गया। इस दौरान अनेक आतंकवादियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (फराजा) के कानून प्रवर्तन कमान…
क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के सदस्यों ने मीर यूसुफ अली खान कलंदरानी के लापता होने पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ खुजदार में आरसीडी राजमार्ग को अवरुद्ध करने के बाद बुधवार को क्वेटा और कराची के बीच यातायात बाधित कर दिया। जेयूआई के पदाधिकारियों के अनुसार, खुजदार के सनी इलाके में धरना शुरू किया गया और कलंदरानी की बरामदगी तक धरना जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जेयूआई नेता मौलाना कमरुद्दीन कर रहे हैं। इसमें कलंदरानी जनजाति के प्रमुख अली मुहम्मद कलंदरानी, जिला प्रतिनिधि, आदिवासी बुजुर्ग और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं। द बलोचिस्तान पोस्ट की…
