Author: shivam kumar

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की देर शाम गुवाहाटी पहुंचे हैं। आज शुक्रवार को वह गुवाहाटी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज यहां उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। सुबह 11 बजे वे कोईनाधारा अतिथि गृह से राजभवन प्रस्थान करेंगे। फिर सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक राजभवन में शिलान्यास और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गृहमंत्री दोपहर 1.05 बजे राजभवन से लौटकर कोईनाधारा अतिथि गृह में दोपहर का भोजन करेंगे। वे दोपहर 2.05 बजे पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक सभा में भाग लेंगे।…

Read More

टोक्यो (जापान)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी जापान की दो दिवसीय यात्रा के तहत राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं। टोक्यो में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब से कोई दो घंटे पहले इस मुलाकात के फोटो और विवरण को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ”टोक्यो में भारतीय समुदाय के स्नेह ने मुझे बहुत प्रभावित किया। यह सचमुच प्रशंसनीय है कि कैसे वे जापानी समाज में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखते हैं।अगले कुछ घंटों में मैं भारत और जापान के बीच…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के पंजगुर और कच्छी जिलों में गुरुवार को एक सशस्त्र समूह ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए गए। हमलों में एक सूबेदार समेत कई सुरक्षाकर्मी मारे गए। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही पाकिस्तान के अधिकारियों ने दोनों जिलों के हमले के संबंध में कोई बयान जारी किया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की आज की खबर में कहा गया है कि कच्छी जिले के कोलपुर इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक बम निरोधक दस्ते पर रेलवे ट्रैक साफ करते समय एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आधी रात एक घर पर हुई छापेमारी के दौरान कम से कम पांच बलोच छात्रों को पाकिस्तान के अधिकारी जबरिया उठा ले गए हैं। बताया गया है कि आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों ने तड़के लगभग 3:30 बजे क्वेटा के एस्सा नगरी इलाके में एक घर पर छापा मारा। यहां से वह कम से कम पांच छात्रों को अगवा कर अपने साथ ले गए। द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारियों ने मोहम्मद यासीन (17), शबीक (18), कदीर अहमद (18), कदीर लल्ला (17)…

Read More

नई दिल्ली। हाई-परफॉरमेंस ग्लास फाइबर रीइंफोर्स्ड पॉलीमर कंपोजिट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एआरसी इंसुलेशन एंड इंसुलेटर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत की। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयरों पर लोअर सर्किट लग गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 125 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 16 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 145 रुपये के स्तर पर हुई। मजबूत लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,590 रुपये से लेकर 1,02,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,040 रुपये से लेकर 94,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार…

Read More

पूर्वी चंपारण। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस 29 अगस्त को मनाये जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में पुरूष एवं महिला वर्ग में 03 कि.मी. के मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ सांसद राधा मोहन सिंह एवं जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने समाहरणालय स्थित गांधी मूर्ति से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर किया। मैराथन दौड़ गाँधी मूर्ति से शुरू होकर एवं बलुआ ओवर ब्रिज के नीचे से वापस होते हुए पुनः गाँधी मूर्ति समाहरणालय के पास समाप्त हुआ।…

Read More

-एक कट्टा,14 कारतूस व चाकू बरामद पूर्वी चंपारण। पुलिस की तत्परता से एक निर्दोष की हत्या होने से बच गई है। दरअसल पकड़ीदयाल डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में राजेपुर थाना की पुलिस टीम ने गुरूवार को तेतरिया के फौजदार चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान दो युवको को एक कट्टा,14 कारतूस, एक चाकू, तीन स्मार्ट फोन, एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया,पकड़े गये दोनो बदमाश पीपरा थाना क्षेत्र के चकबारा गांव के मुना पासवान, मेघु पासवान बताये गये है, जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनो राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर सागर गांव के रमेश तिवारी की हत्या…

Read More

अररिया। एसएसबी 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी ई समवाय बेला की विशेष गश्ती टीम ने बीती रात 20 ग्राम तस्करी के ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी ने यह कार्रवाई बसमतिया थाना क्षेत्र के बेला वार्ड संख्या 7 में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 197/7 के नजदीक की।तस्कर नेपाल से ब्राउन शुगर लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करने वाला था कि इसी दौरान एसएसबी की विशेष नाका गश्ती में भारतीय परिक्षेत्र में करीबन सौ मीटर की दूरी पर भारत से नेपाल के तरफ जा रहे युवक को संदिग्ध हालत में रोकते…

Read More

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा के जवानों द्वारा बीते देर शाम बिशनपुर गांव में छापेमारी कर तस्करी का तीन किलो गांजा जब्त किया। एसएसबी की विशेष नाका गश्ती ने यह कार्रवाई भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 177 के नजदीक की।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के भारत साइड में करीबन एक किलो मीटर की दूरी पर तस्करी का तीन किलो गांजा जब्त किया गया।गांजा को नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था। सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ कार्रवाई में जोगबनी थाना पुलिस भी साथ थी। आवश्यक कागजी कार्यवाही…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने तुरंत उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका इलाज जारी है। गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात अपराधी फहीम खान की तबीयत अचानक खराब होने के कारण शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फहीम खान को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर शिकायत हुई थी, जिसके बाद जेल…

Read More