रांची। झारखंड के नौ जिलों में 30 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमें मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, धनबाद, बोकारो, कोडरमा और लोहरदगा के अलावा पश्चिमी जिले पलामू, गढ़वा,लातेहार और चतरा शामिल हैं। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। 31 अगस्त को भी राज्य के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर…
Author: shivam kumar
मयूराक्षी नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, एक का शव बाहर निकला, अन्य की तलाश जारी दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में मिनी गोवा के नाम से जाने जाना वाले स्थान पर स्नान करने गए चार छात्र डूब गए हैं । इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है । अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं । तीनों छात्र की तलाश की जा रही है । घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़के के कपड़े पुलिस ने बरामद की है । दरअसल दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा के जंगल में एक बार फिर गजराज ने आतंक मचाया है। शुक्रवार को यहां एक मजदूर को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा ( भुचुंगडीह ) के समीप हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोग वहां जुट गए। जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी लगभग 52 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को लोडिंग कार्य के लिए रजरप्पा वाशरी आ रहा था। इसी क्रम में जनियामारा जंगल मे जंगली हाथियों के चपेट में आ गया।…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव के बीच कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक उछल कर हरे निशान में पहुंच गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत और निफ्टी 0.04 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,501.86 अंक के स्तर…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ सरकार के निर्णय नहीं करता। डॉ. भागवत ने जोर देकर कहा कि संघ और सरकार दोनों की भूमिकाएं अलग हैं और निर्णय प्रक्रिया सरकार की जिम्मेदारी है। डॉ. भागवत विज्ञान भवन में गुरुवार को तीन दिवसीय व्याख्यान शृंखला ‘100 वर्ष की संघ यात्रा : नए क्षितिज’ के तीसरे दिन जिज्ञासा समाधान सत्र में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। संघ एवं भाजपा के संबंधों और संघ के विभिन्न संगठनों से संबंधों पर तथा संघ के विरोधी राजनीतिक दलों से जुड़े सवाल पर भागवत ने कहा…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में किसी भी व्यक्ति का मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगी। कोलकाता के मेयो रोड पर गुरुवार काे आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और छात्रों से अपील करते हुए कहा, “आप खुद जांचें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके पास आधार कार्ड हो। जब तक मैं…
रांची। मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि विस्थापित योग गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मामला अब कैबिनेट के स्तर पर लंबित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही बहुत जल्द विस्थापित आयोग का गठन कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह बातें मॉनूसन सत्र में गुरुवार को भोजनावकाश के बाद जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो के प्रश्न के जवाब में कही। जयराम महतो ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इस मामले में सरकार केवल आश्वासन दे रही हैै। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ही…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि 15वें वित्त आयोग के वित्ती य वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बकाया राशि सितंबर माह के पहले हफ्ते में केंद्रीय राज विभाग की ओर से मिलने की संभावना है। राशि मिलते ही वित्त आयोग का पैसा राज्य के पंचायतों को मुहैया करा दिया जाएगा। मंत्री ने यह बातें गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में कही। मंत्री विधायक चंद्रदेव महतो की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रही थीं। विधायक ने सवाल पूछा था कि…
रांची। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को भोजनावकाश के बाद सदन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित किया। इस आशय का प्रस्ताव भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने सदन में रखा। इसे सदन ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस मौके पर प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस प्रस्ताव का हम समर्थन करते हैं लेकिन झारखंड अलग राज्य के योगदान में जयपाल सिंह मुंडा और विनोद बिहारी महतो का भी योगदान रहा है। केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजते समय इन दो विभूतियों का भी नाम…
रांची। धनबाद के आसनबनी में सेल कंपनी की ओर से अधिगृहित जमीन पर कब्जा हटाने गए प्रशासन की ओर से हुई कार्रवाई में यदि कोई अधिकारी दोषी होगा तो सरकार उसपर जरूर कार्रवाई करेगी। यह बातें मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को दी। मंत्री झामुमो के विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सवाल का जवाब दे रहे थे। विधायक ने जमीन अधिग्रहण करने गई प्रशासन की टीम पर कई ग्रामीणों की पिटाई पर आपत्ति दर्ज की। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों की पिटाई करने वाले दोषी अधिकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। इसपर मंत्री ने कहा कि मामले में…
