Author: shivam kumar

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया आज से तेज होगी। उम्मीदवार चार नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चुनाव समिति की अधिसूचना के अनुसार, नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे के बीच वितरित किए जा चुके है। उम्मीदवार आज सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के अनुसार, वैध नामांकन पत्रों की सूची 28 अक्टूबर को पूर्वाह्न 10 बजे प्रदर्शित की जाएगी। अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे…

Read More

हिंदी साहित्य जगत के प्रसिद्ध व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन वर्ष 2011 में हुआ। वे अपने प्रखर व्यंग्य और सामाजिक यथार्थ पर आधारित लेखन के लिए जाने जाते थे। उनकी प्रसिद्ध कृति ‘राग दरबारी’ ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया और हिंदी साहित्य में व्यंग्य विधा को नई पहचान दिलाई। इस उपन्यास में उन्होंने स्वतंत्र भारत के ग्रामीण जीवन, नौकरशाही और सामाजिक व्यवस्था पर तीखा व्यंग्य किया। श्रीलाल शुक्ल ने अपने लेखन में राजनीति, नौकरशाही और ग्रामीण भारत की सच्चाइयों को हास्य और व्यंग्य के माध्यम से उजागर किया। उनके अन्य प्रमुख कार्यों में सीमाएं टूटती हैं, मकान, और…

Read More

बीजिंग। चीन में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी)के भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े रूख के तहत एक शीर्ष पार्टी पदाधिकारी काे भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेप में निष्कासित कर दिया गया है। उन्हें सभी सार्वजनिक पदाें से भी हटा दिया गया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, हुबेई प्रांत के पूर्व पार्टी सचिव जियांग चाओलियांग काे सत्ता के लिए धन के व्यापक सौदे एवं परिवार-आधारित भ्रष्टाचार में संलिप्तता, पार्टी अनुशासन और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के लिए सीपीसी से निष्कासित कर सभी सार्वजनिक पदाें से बर्खास्त कर दिया गया है। एजेंसी के अनुसार 14वीं राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति के…

Read More

ढाका। बांग्लादेश-भारत के सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र कनाईघाट में लखीप्रसाद पूर्वो संघ के धाना क्षेत्र में सशस्त्र खासिया समुदाय के लोगों की गोलीबारी में 25 वर्षीय शकील अहमद की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। ढाका ट्रिब्यून अखबार के अनुसार शकील की हत्या धाना सीमा पर मुख्य सीमा स्तंभ संख्या 1334 से लगभग 300 गज की दूरी पर हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार सीमा के पास बांग्लादेश के धना पटिचरा गांव के अब्दुर रऊफ का बेटा शकील अहमद दो अन्य लोगों के साथ रविवार दोपहर सुपारी लेने भारत के मेघालय राज्य के…

Read More

कुआलालंपुर (मलेशिया)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मलेशिया की यात्रा पूरी कर अपने अलगे पड़ाव जापान के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल ट्रुथ पर कुछ घंटे पहले यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, ”अभी-अभी मलेशिया से विदा ली है। मलेशिया महान और जीवंत देश है। प्रमुख व्यापार और दुर्लभ मृदा सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।कल सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए। अब कोई युद्ध नहीं। लाखों लोगों की जान बच गई। यह सब कर पाना बहुत सम्मान की बात है। अब, जापान के लिए रवाना।” मलेशिया के अखबार…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 24 और 25 अक्टूबर को अफगानिस्तान से आतंकवादी घुसपैठ के दो प्रयासों को विफल कर दिया। इस दौरान प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान और कुर्रम जिलों में अलग-अलग अभियानों में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के चार आत्मघाती हमलावरों समेत 25 लड़ाकों को मार गिराया गया। इन अभियानों में सुरक्षा बलों के पांच जवानों की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को यह जानकारी दी। डान अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने बताया कि इन अभियानों के खत्म होने के बाद सुरक्षा बलों ने हथियारों…

Read More

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और अब यह वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। आयुष्मान के करियर में यह एक और बड़ा मुकाम माना जा रहा है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘थामा’ ने रिलीज के छठे दिन 13 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले शनिवार को भी फिल्म ने लगभग 13.1 करोड़ रुपये जुटाए थे। ऐसे में…

Read More

नई दिल्ली। जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का 28.63 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 29 अक्टूबर तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 30 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट करने के बाद 31 अक्टूबर को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 3 नवंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 116 रुपये से लेकर 122 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। जयेश लॉजिस्टिक्स…

Read More

भागलपुर। जिले के नवगाछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार को गंगा स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूब गए। बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान एक बच्चा गहरा पानी में चला गया। जिसको बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई है। वहीं पूर्व मुखिया मनोहर कुमार मंडल और वर्तमान मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि सभी बच्चे दो साइकिल से अपने घर से स्नान करने के लिए नवटोलिया घाट पर आए थे। सभी बच्चे स्नान करने लगे। तभी एक बच्चा ज्यादा…

Read More

पलामू। पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के समीप सोन नदी में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद हो गए हैं। दो युवकों अंकुश पासवान (22 वर्ष) निवासी शेरघाटी, बिहार और आदर्श चंद्रवंशी (22 वर्ष) निवासी इटवा, नवीनगर, बिहार के शव रविवार की देर शाम बरवाडीह गांव के सामने से बरामद किये गये थे। तीसरे युवक रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष) निवासी पोखराही के शव की खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार सुबह दंगवार के डुमरहथा गांव के पास सोन नदी से उसका शव बरामद कर लिया गया। सीओ पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए कहा…

Read More

रांची। बीआईटी के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रथम बीआईटी क्रिकेट लीग का आयोजन एक नवंबर से बीआईटी पोलिटेक्निक मैदान में होने जा रहा है। इसमें संस्थान के सभी विभागों के शिक्षक और कर्मचारियों की पांच टीमें अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए संचालन समिति का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. राकेश चंद्र झा, चिरंजीवी, प्रमोद कुमार, मनोज गिरी राकेश, अजय, राणा मिश्रा शामिल है। मैच प्रत्येक शनिवार और रविवार को खेला जाएगा। इसमें सभी मैच लीग मैच के आधार पर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी समिति के राणा मिश्रा ने सोमवार को दी।

Read More