Author: shivam kumar

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि सूची से नाम हटाना चुनाव प्रणाली को स्वच्छ बनाने की आयोग की व्यापक और सतत कार्यनीति का हिस्सा है। इससे अब देश में 6 राष्ट्रीय, 67 राज्य स्तरीय और 2520 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल रह गए हैं। आयोग के मुताबिक पंजीकृत राजनीतक दलों को छह सालों में कम से कम एक बार चुनाव लड़ना और किसी भी प्रकार के बदलाव से जुड़ा…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर शनिवार को सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लेकिन प्रशिक्षु पायलट ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को किसी तरह कंट्रोल कर लिया, जिससे इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल रेड बर्ड कंपनी के दुर्घटनाग्रस्त विमान की मरम्मत का काम जारी है। बारामती एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि आज सुबह प्रशिक्षु पायलट विवेक यादव प्रशिक्षण विमान की लैंडिंग कर रहे थे। जब अचानक लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई और आगे का पहिया निकल गया। इसके बाद विवेक यादव ने…

Read More

-अब तक 931 सुरक्षित, वैली ब्रिज निर्माण कार्य अंतिम चरण में उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को पांचवें दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी रहा। सुबह से दोपहर 11 बजे तक 202 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। अब तक 7 से 9 अगस्त तक कुल 931 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। आज दोपहर 11 बजे तक कुल 202 यात्री को रेस्क्यू किया गया है। शनिवार प्रातः 6 बजे से 10:30 बजे तक कुल 95 लोगों का हर्षिल से मातली और हर्षिल से चिन्यालीसौड़ 107 लोगों को रेस्क्यू…

Read More

किश्तवाड। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को किश्तवाड़ जिले में आतंकी तंत्र पर कार्रवाई करते हुए 26 घरों की तलाशी ली जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट उर्फ जहांगीर सरूरी का घर भी शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी मोहम्मद अमीन भट के अलावा छापेमारी में ज्यादातर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से सक्रिय आतंकवादियों और सीमा पार से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी करने वाले आतंकवादियों के घर शामिल थे। किश्तवाड़ में छापेमारी पास के डोडा जिले में 15 स्थानों पर इसी तरह की तलाशी के एक दिन बाद हुई। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न…

Read More

इस्लामाबाद। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवत जिले में पिछले दिनों अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान में तैनात फ्रंटियर कोर (एफसी) के दो जवानों की हत्या कर दी। इसके अलावा, बलूचिस्तान प्रांत में स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के सेकंड लेफ्टिनेंट जब्बार उर्फ असद की एक संघर्ष में जान चली गई। द बलूचिस्तान पोस्ट की उर्दू सेवा की खबर में पुलिस के हवाले से कहा गया कि लक्की मारवत जिले में बलूचिस्तान में तैनात एक एफसी जवान की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह जवान छुट्टी पर अपने गृह क्षेत्र गया हुआ था। यह घटना…

Read More

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन कांग्रेसी बिली लॉन्ग को आंतरिक राजस्व सेवा के प्रमुख (आयुक्त) के पद से अचानक हटा दिया। लॉन्ग दो माह से कम समय तक ही इस पद पर रह पाए। उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति ट्रंप ने ही की थी। प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, लॉन्ग को कर नीति में धोखाधड़ी से भरे टैक्स क्रेडिट को बढ़ावा देने के अलावा कोई खास अनुभव नहीं है। वह अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान कई बार ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट से भिड़े। राष्ट्रपति के इस फैसले से वाकिफ तीन लोगों ने बताया कि…

Read More

क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है। इस वजह से शिक्षा, ऑनलाइन व्यापार और मीडिया रिपोर्टिंग में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। संघीय सरकार ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि इस कदम का उद्देश्य प्रांत में सक्रिय सशस्त्र समूहों के बीच संचार को रोकना है। द बलूचिस्तान पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से खबर में कहा कि अगस्त में विशेष रूप से पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह के आसपास बढ़े तनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर यह निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) की अधिसूचना में…

Read More

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला स्थित लौरिया ब्लॉक के लोग काफी खुश है। उनकी खुशी का राज है, बिहार सरकार का “राजस्व महा-अभियान। जो ” 16 अगस्त से 20 सितम्बर 2025 तक चलने जा रहा है। जिसमें आपकी जमीन से जुड़े हर कागज़ की गलती यहीं प्रखंड में ठीक हो जाएगी। शनिवार को अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि अभियान के दौरान डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड जैसे काम मौके पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा “गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और हर घर तक आवेदन पत्र…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के पावन अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधे का रोपण भी किया। बीते 13 अगस्त 2012 को रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने “बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस” का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों, पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 अगस्त को 125 यूनिट बिजली फ्री पर उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री उपभोक्ताओं से सीधा बातचीत करेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं। साथ ही जिला स्तर पर भी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है। नीतीश सरकार ने घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट प्रतिमाह फ्री बिजली देने का फैसला लिया है। जिसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है। जिनकी बिजली खपत 125 से कम है उन्हें बिजली मुफ्त…

Read More

नैरोबी (केन्या)। दक्षिण-पश्चिमी केन्या में अपने परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल शोक संतप्त लोगों को घर ले जा रही एक स्कूल की बस के खाई में गिर जाने से 26 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 08 अगस्त को किसुमु में कॉप्टिक गोल चक्कर के पास हुआ। केन्या के अखबार द स्टार के अनुसार, होमा बे की गवर्नर ग्लेडिस वांगा ने किसुमु बस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक बयान में वांगा ने कहा कि इस दुर्घटना में 12 पुरुषों, 10 महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई…

Read More