विशेष पैतृक गांव नेमरा में दिख रहा है मुख्यमंत्री का अलग रूप पुत्र धर्म का पालन करते हुए परंपराओं में डूबे नजर आते हैं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं। लोग उन्हें उसी नजर से देखते हैं। पूरे राज्य में मान-सम्मान, मेल-मुलाकात मुख्यमंत्री की तरह होती है। वहीं, राज्य में एक छोटा सा गांव ऐसा भी है, जहां हेमंत को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बेटा, भाई, दादा के तौर पर देखा जाता है। यह एहसास होता है हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचने पर। लोगों से…
Author: shivam kumar
कटिहार। जिले के कोलासी कैम्प (कोढ़ा थाना) पुलिस ने चोरी की गई समान बरामद करते हुए घटना में शामिल अपराधी चंदन कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। कोढ़ा पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बताया कि 29 जुलाई को पीड़ित राजेंद्र प्रसाद साह ने लिखित आवेदन दिया था कि उनके ताला बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 9.50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान तथा 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोढ़ा थाना में कांड संख्या 179/25 दर्ज किया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी शाखा की…
सरायकेला। सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल में शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा रेल हादसा हुआ, जिसमें दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। घटना चांडिल रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों रेल लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सुबह करीब 4:15 बजे यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो…
पश्चिम सिंहभूम। रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा की ओर से शनिवार को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ‘बंधन प्यार का’ नामक एक भावनात्मक और स्नेह से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एस. आर. रूंगटा के सौजन्य से 197 बटालियन सीआरपीएफ कैंप, जिला स्कूल प्रांगण, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सेवा में समर्पित जवानों को राखी बांधकर उनका मनोबल बढ़ाना और भाई-बहन के रिश्ते को सशक्त करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 197 बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार थे। विशिष्ट अतिथियों में ए. के. ठाकुर (2Iसीसी), परमिंदर नारायण (2Iसीसी), विजय चौधरी, शंभू कुमार विश्वास (डीसी), सुरेंद्र कुमार…
पूर्वी सिंहभूम। रक्षाबंधन का त्योहार शनिवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल में भावुक माहौल के बीच मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व यहां भी उमंग के साथ मनाया गया, लेकिन इस मिलन में सलाखों का फासला और आंखों की नमी भी शामिल थी। बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी, तिलक किया और मिठाई खिला जेल प्रशासन ने इस खास मौके के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। बहनों को पाँच-पाँच के समूह में प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी पूरी तलाशी ली और केवल राखी, मिठाई और पारंपरिक पूजा सामग्री ही…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के धोलाबेड़ा गांव के तालाडीह टोला में शुक्रवार रात महज दो हजार रुपये के लेन-देन के विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। गांव के ही सेलाई लूगून उर्फ मटका ने अपने पड़ोसी राम हो उर्फ सुदर्शन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और ग्राम प्रधान के घर के पास खूंटे से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सेलाई लूगून उर्फ मटका इस क्षेत्र के लोगों को काम दिलाने के नाम पर बेंगलुरु ले…
लोहरदगा। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से लगभग 13 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत 2,56,400 बताई जा रही है। थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक सादीक अनवर रिजवी को गुप्त सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। आठ अगस्त की शाम को पुलिस…
पलामू। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लंगरकोट पहाड़ी मंदिर के नीचे से बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर एक व्यक्ति विशुनपुर गांव की ओर घूम रहा है। सूचना पर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए संध्या गश्ती पर तैनात पुलिस दल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच के क्रम में विशुनपुर गांव के तीनमुहान पर एक युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभय कुमार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक के बेंगलुरु का दौरा करेंगे और यहां से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रनों- बेंगलुरु-बेलगावी, अमृतसर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी)-पुणे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यहां शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार वे सुबह लगभग 11 बजे बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। लगभग 1 बजे प्रधानमंत्री बेंगलुरु…
खूटी। तोरपा प्रखंड मैदान में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस हर्षाेल्लास और पारंपरिक तरीके के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगाड़ा, मांदर और ढोल की थाप के बीच पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस अवसर पर आदिवासी समुदाय के लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में सज-धजकर शामिल हुए, जिससे पूरा मैदान सांस्कृतिक रंग में रंग गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह झारखंड मुंडा समाज के अध्यक्ष नियरन हेरेंज तथा विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक प्रदीप हेमरोम, ज़ोरोंग संस्था के सचिव संजय होरो का स्वागत पुष्पगुच्छ और पारंपरिक आदिवासी गमछा भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आदिवासी…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर एक स्थित स्वर्णरेखा नदी से शुक्रवार देर रात बरामद युवती के शव की पहचान शनिवार को गोलमुरी थाना अंतर्गत केबल बस्ती निवासी मीनाक्षी पांडे के रूप में हुई है। 16 वर्षीय मीनाक्षी काशीडीह हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी और सात अगस्त की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे मीनाक्षी स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने पहले रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।…
