Author: shivam kumar

-मुख्यमंत्री ने एसएमएस और सोशल मीडिया पर दी बधाई रांची। दुर्गा पूजा के मौके पर हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफा तैयार किया है। राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत दो महीने की राशि एक साथ जारी की जा रही है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को कुल 5,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए और अपने सोशल मीडिया पर इस बाबत लिखते हुए बधाई दी है। पूरे साल में 30 हजार रुपये: हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री द्वारा भेजे एसएमएस कहा गया है…

Read More

पलामू। जिले के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव में चार दिन पहले राजद नेता जयशंकर ठाकुर की संदेहास्पद मौत पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने जांच की मांग की है। उन्‍होंने शुक्रवार को परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। परिजनों के मुताबिक हत्या के आरोपित के साथ पाटन थाना प्रभारी की सांठगांठ है। थाना प्रभारी ने जयशंकर की मौत को आकाशीय बिजली गिरने से होना बताया है। पाटन से लौटने के बाद में पलामू परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर की हत्या की गई है। घटना…

Read More

खूंटी। झारखंड के खूंटी में सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह की 92वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में डॉ. मनमोहन सिंह जैसा नेक प्रधानमंत्री होना असम्भव है। उनके नेतृत्व में देश ने काफी उन्‍नति की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसा प्रतिभाशाली व्यक्ति अब शायद ही भारत वर्ष का प्रतिनिधित्व करे। उनके जैसा अर्थशास्त्री और देश को आगे की ओर ले जाने…

Read More

-कार्मिकों का बढाया मनोबल पूर्वी चंपारण। सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल (भा.पु.से) ने शुक्रवार को 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित आईसीपी, मैत्री ब्रिज एवं वाहिनी की सीमा चौकी पंटोका का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने सीमा पर तैनात अधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, सीमा पार से आने-जाने वाले नागरिकों की कड़ाई से पहचान सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बलकार्मिकों से बातचीत कर उनकी ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं एवं व्यक्तिगत मुद्दों की जानकारी…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में संगठन सृजन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षकों के साथ पंचायतवार संगठन सृजन और बीएलए-2 गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रखंड पर्यवेक्षकों से कहा कि वे पंचायत स्तर पर सक्रिय भ्रमण कर लंबित पंचायत कमिटी और बीएलए-2 के गठन का कार्य शीघ्र पूरा करें और जिला कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन आमजन तक पार्टी की पहुंच और उनकी समस्याओं…

Read More

नई दिल्ली। रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री पेत्रुशेव एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की शुक्रवार को कृषि भवन में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद शिवराज सिंह ने कहा कि ये मुलाकात सौहार्दपूर्ण व उपयोगी रही है। जिसमें कृषि एवं खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग, द्विपक्षीय व्यापार संतुलित करने, तकनीकी साझेदारी और मजबूत करने पर व्यापक चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रूस के समर्थन व सहयोग से व्यापार और लंबित मुद्दों का निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा, जिसका लाभ हमारे किसानों,…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने आशा जतायी है कि अमेरिका के नए एच-1बी वीजा नियम तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कुशल प्रतिभाओं के आदान-प्रदान ने दोनों देशों में तकनीक, नवाचार और विकास में योगदान दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में नए एच-1बी वीज़ा नियमों पर प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि हमने प्रस्तावित नियम-निर्माण के संबंध में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के नोटिस को देखा है। वे समझते हैं कि उद्योग सहित सभी हितधारकों के पास अपना पक्ष रखने के लिए एक महीने का समय है। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 27 लाख से अधिक किसानों के खातों में गुरुवार को 21वीं किस्त के रूप में 540 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की। कृषि भवन में आयोजित वर्चुअल समारोह में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय संकट की इस घड़ी में आपदा प्रभावित राज्यों के साथ मजबूती से खड़ा है। जिन नागरिकों के मकान टूट हो गए हैं,…

Read More

– चंडीगढ़ एयरबेस पर लड़ाकू विमान मिग-21 को वायु सेना के हवाई बेड़े से दी गई विदाई नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चंडीगढ़ एयरबेस पर लड़ाकू विमान मिग-21 की वायु सेना के हवाई बेड़े से विदाई के समय भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि जब हम मिग-21 को उसकी ऑपरेशनल यात्रा से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है कि हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं, जिसे न केवल भारतीय वायु सेना के इतिहास में, बल्कि हमारी पूरी सैन्य विमानन की यात्रा में सुनहरे अक्षरों…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार 2024 प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने कहा कि खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। धरती के गर्भ में विद्यमान खनिज पदार्थों ने मानव जीवन को आधार दिया है और हमारे व्यापार एवं उद्योग को आकार दिया है। पाषाण युग, कांस्य युग और लौह युग- मानव सभ्यता के विकास के प्रमुख चरणों के नाम खनिजों के नाम पर रखे गए हैं। लोहा और कोयला जैसे खनिज पदार्थों के बिना औद्योगीकरण…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न कराई। अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूजा के दौरान उन्होंने देश और बंगाल की समृद्धि एवं शांति की कामना की। भाजपा नेताओं का मानना है कि नवरात्र के इस शुभ अवसर…

Read More