Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। इस वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,25,610 रुपये से लेकर 1,25,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,15,140 रुपये से लेकर 1,15,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,760 प्रति 10 ग्राम के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.68 प्रतिशत और निफ्टी 0.65 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती पहले घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट में लिस्टेड दिग्गज कंपनियों से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) के…

Read More

रांची। दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार से चार दिनों तक बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। विभाग के अनुसार विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बुधवार को दक्षिणी और उत्तर पूर्वी, गुरुवार को पश्चिमी उत्तरी और राज्य के मध्यवर्ती जिले एवं शुक्रवार को…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान आमतौर पर तेजी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में आज मजबूती का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत की मजबूती…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम मिटाकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। इस स्टेशन का कोड सीपीएसएन तय किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को इस स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी मिली थी। यह स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी प्लेटफॉर्म संकेतक, समय सारणी, टिकटिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर नया नाम दिखाई देने लगेगा। इससे पहले मध्य रेलवे ने शनिवार…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर काे देहरादून के गुनियाल गांव में नवनिमर्मित सैन्य धाम का उद्घाटन करेंगे। यह सैन्य धाम उत्तराखंड के बलिदानी सैनिकों को समर्पित है। इसके लिए बलिदानियाें के घराें की मिट्टी एकत्र की गई थी। रविवार काे उक्त जानकारी देते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि लंबा इंतजार का समय खत्म हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो चुका है। प्रदेश के बलिदानी सैनिक और उनके परिवारों को समर्पित यह सैन्य धाम राज्य के चारों धामों की भांति लोगों की जनभावना…

Read More

नवादा। चर्चित शिक्षाविद तथा नवादा विधानसभा क्षेत्र से जनसुरज के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह ने कहा है कि गरीबों का उत्थान कर नवादा विधानसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास ही मेरा लक्ष्य है। इसके लिए हर तपके के लोगों का समर्थन जरूरी है। तभी यह कार्य पूरा होना संभव है ।वे रविवार को नवादा के वार्ड नंबर 14 ,15 तथा 24 के साथ ही पीपर पाती, लोहड़ा, शिवचरण बीघा, लक्ष्मीपुर, पीपरपांति बढही विघा, अजलत बीघा तथा बिहरचक गांव में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । ग्रामीण तथा महादलित टोले के निवासियों से बातचीत करते हुए डॉ अनुज सिंह…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की चौंकाने वाली घटना ने राज्यभर में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त एक्शन लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी सहित संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से दी है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच…

Read More

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला में पुलिस की कड़ी निगरानी और लगातार कार्रवाई के बावजूद पशु तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव का है, जहां ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पशु तस्करी का प्रयास विफल कर दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एक वाहन में तस्कर अवैध रूप से तीन बैलों को लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया और बैलों को मुक्त करा लिया। इस दौरान तस्कर अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने में कामयाब रहे। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन…

Read More

गाजियाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि देश आज स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही तेज से विकसित हो रहा है। इसमें सरकार का योगदान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीमारी से लोगों का बचाव करना और उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार इसके लिए स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार विकसित कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित अत्याधुनिक सुविधायुक्त 1200 बेड के अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति के यहां पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

Read More

कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को सीमांचल के तीन जिलों—कटिहार, किशनगंज और अररिया—में ताबड़तोड़ जनसभाओं का आगाज़ किया। कटिहार की पहली सभा में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा ।​​ तेजस्वी ने कहा कि “नीतीश कुमार पलटी मारकर भाजपा में चले गए। बिहार में भाजपा को जगह देने वाले नीतीश ही हैं।” उन्होंने अपने कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि “जब हमारी सरकार थी, किसी की हिम्मत नहीं थी कि कोई दंगा करवा ले। भाजपा के लोग लालू यादव से सबसे ज्यादा डरते हैं” ।​​…

Read More