गिरिडीह। दुर्गा पूजा के चार दिन बीत जाने के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से नाराजगी चरम पर पहुँच गई है। शुक्रवार को गिरिडीह के आक्रोशित सफाई कर्मी नगर निगम कार्यालय पहुँचे और जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। और कार्य बहिष्कार की घोषणा करते हुए साफ चेतावनी दी कि अगर तुरंत वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सफाई कर्मियों का कहना है कि पूजा जैसे बड़े पर्व पर जब हर घर में खुशियाँ होनी चाहिए, तब उनके परिवार आर्थिक…
Author: shivam kumar
पलामू। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार के मायापुर के चाड़ो गांव में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक झुलस गई। दो बाल बाल बच गए। घटना के समय चारों बच्चे बारिश के पानी से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। शुक्रवार सुबह बच्ची के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। मृतक बच्ची की पहचान मनीता कुमारी (6), पिता वीरेंद्र भुइयां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीता कुमारी और चार बच्चे चाड़ो गांव में घर के पास खेल…
गिरिडीह। भारतीय सनातन संस्कृति के बड़े त्यौहारों में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रों की बडी महिमा है। इन दिनों पूरा देश आदि शक्ति की उपासना में लीन है। इस वर्ष 22 सितंबर से चल रहे नवरात्र में गजराज पर मां के आने के खुशी में पूरा माहौल भक्तिमय है। झारखंड के गिरिडीह इलाके में शक्ति, साधना का यह पर्व करीब दौ सौ वर्षो से मनाया जा रहा है। 18 वीं शताब्दी के उतरार्द्ध में टिकैत (राजाओं) ने अपनी रियासतों में जगतजननी की अराधना शुरू की थी । शाही खजाने सें देवी मंडपों में बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा पूजा का…
रामगढ़। डीडीसी आशीष अग्रवाल ने शुक्रवार को मांडू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया। दौरे के दौरान डीडीसी ने मांडू प्रखंड अंतर्गत करमा दक्षिणी पंचायत के सतदेकिया में डीएमएफटी की ओर से निर्मित पीसीसी पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्धारित नियमों के अनुसार पीसीसी पथ के निर्माण का जायजा लिया और पथ निर्माण के गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद उन्होंने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सतदेकिया का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों के शिक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने…
रांची। रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक,…
कोलकाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे। आज वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह उत्तर कोलकाता स्थित संतोष मित्रा स्क्वायर सर्वजनिन दुर्गोत्सव समिति के दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद सजल घोष द्वारा आयोजित इस पंडाल को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक देशभक्ति थीम पर सजाया गया है, जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को समर्पित है। पंडाल में पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले और उसके बाद की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल और एस-400 सिस्टम जैसे जीवन्त प्रतिरूप प्रदर्शित किए गए हैं,…
रामगढ़। रामगढ़ के उपायुक्त (डीसी) फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तरमांडू स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविन्द्र कुमार गुप्ता ने डीसी को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीसी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल और बैलेट यूनिट के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
पूर्वी सिंहभूम। जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-18 पर झरिया मोड़ के पास शुक्रवार शाम को हुई सड़क दुर्घटना में पुलिस की तत्परता से गैस टैंकर चालक की जान बच गई। घटना में चालक केबिन में फंस गया था, जिसे पुलिस और क्रेन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया निवासी गौतम बुद्ध कुमार (25) खाली गैस टैंकर लेकर जमशेदपुर से कोलकाता की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनका टैंकर टकरा गया। जोरदार टक्कर के कारण चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर तुरंत…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो,…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर कमजोरी बनी हुई है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तीसरे दिन मुनाफा वसूली होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.50 प्रतिशत की कमजोरी…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम…