पटना। बिहार में प्रमाण पत्र बनाने को लेकर चल रहे विवाद में एक और नया विवाद जुड़ गया है। जहानाबाद जिले में एक आय प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में नाम “सैमसंग”, पिता का नाम “आईफोन”, माता का नाम “स्मार्टफोन” और पता गड्ढा लिखा गया था। यह मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज अंचल का है, जहां एक आवेदक ने ऑनलाइन आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया है। आवेदन में यह फॉर्म जब अंचल कर्मियों के पास पहुंचा तो वे चौंक गए और तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन को दी। सीओ मोहम्मद आसिफ हुसैन ने इसे सरकारी व्यवस्था के…
Author: shivam kumar
पटना। राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह यूनियन बैंक की एक शाखा में आग लग गयी, जिसओ कुछ समय के लिए वहां अफरा तफरी मच गयी। घटना एनएच-31 के किनारे स्थित सविता सिनेमा हॉल के पास की है। बैंक के कर्मचारी ने बताया कि घटना बिजली मीटर और कनेक्शन के पास शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक परिसर में लगे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे मीटर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान करीब पांच बार तेज आवाजें सुनाई दीं और उसके बाद घना काला धुआं उठने लगा। जैसे ही ब्लास्ट हुआ बैंक में…
रांची। रांची से अपहृत स्कूली छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की को रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पुलिस के डर से अपराधी लड़की को सड़क पर फेंक कर भाग गए। पुलिस अपराधियों का पीछा कर रही है। रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन कुमार सिन्हा ने लड़की की बरामदगी की पुष्टि की है। लड़की की बरामदगी में मांडू थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी देखने को मिली। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि रांची पुलिस से लड़की के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी…
दुर्ग/रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बुधवार को मोक्षित कॉर्पोरेशन के दुर्ग स्थित 3 आवासीय परिसरों और उनके कार्यालय पर छापा मारा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस बड़ी कार्रवाई में 24 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। छापे की कार्रवाई के दौरान इडी की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान भी बड़ी संख्या में सुरक्षा के लिहाज से मौके पर मौजूद हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 650 करोड़ रुपये से…
रांची। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन का भुगतान न होने से एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हर जगह मरीज परेशान हैं, परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और स्वास्थ्य मंत्री तो पहले ही कह चुके हैं कि खाट पर मरीजों को अस्पताल ले जाना आम बात है। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे ‘प्रगतिशील एवं अति संवेदनशील’ व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री का पद प्राप्त होगा तो झारखंड वासी सुचारू स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद किससे…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार को नागपंचमी पर तड़के 04:06 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा। सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे थे। कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अबतक कुल 38 लाख 74 हजार 899 श्रद्धालुओं ने…
खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के महादेव मंडा परिसर में बुधवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे एक विक्षिप्त युवक ने लाठी और पत्थर से मारकर कई वाहनों के शीशे तोड़ दिये। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने पार्किंग में खड़े पिकअप वैन, मारुति ओमनी, बोलेनो कार सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। मुरहू के स्थानीय नागरिकों से मिली जानकारी के अनुसार, तोड़फोड़ करने वाला 18 वर्षीय युवक अंकित कुमार को कुछ लोगों ने सोमवार को मोटरसाइकिल चोरी करते पकड़ लिया था और डांट-डपट कर उसे छोड़ दिया था, लेकिन वह इस घटना से अंदर से नाराज था। तोड़ फोड़ करनेवाले…
नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आज उपसभापति ने बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण, बंगाली प्रवासियों को निशाना बनाने और छत्तीसगढ़ में दो ननों की गिरफ़्तारी जैसे मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के नोटिसों का उल्लेख किया। उन्होंने इनमें से किसी पर भी विचार करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। सदन की कार्यवाही दोपहर 12…
लोहरदगा। अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुड़ू के कालेज परिसर में रक्तदान जागरुकता सह रक्तदान शिविर का आयोजन लोहरदगा सदर अस्पताल के सहयोग से बुधवार को किया गया। रक्तदान को लेकर जागरुकता अभियान में वीबीडीए जमशेदपुर के फाउंडर प्रेसिडेंट सुनील कुमार मुखर्जी और ट्रेनिंग कार्डिनेटर प्रदीप घोषाल ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मौके पर रक्तदान के लाभ और आवश्कता को बताया।. रक्तदान शिविर में कालेज की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, प्राध्यापक डॉ शशि, शिव और पंकज भारती ने रक्तदान करते हुए प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं विशेषकर बालिकाओं ने रक्तदान शिविर मे बढ़-चढ कर भाग लिया।…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के मामले में कचहरी में बुधवार को कार्रवाई की। निगम कार्यालय से सटकर चल रही भारत फोटो स्टेट ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी की। इस क्रम में यहां से कई तरह के फर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। मौके से मुस्लिमनगर के परवेज इकबाल को पकड़ा गया। उसे शहर थाना भेज दिया गया है। पूरे मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता कर रहे थे। नगर निगम कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि कचहरी की कई दुकानों में फर्जी तरीके…
गढ़वा। गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में बुधवार की अहले सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन चार की संख्या में आये हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिवंगत रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में हुई है। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। घटना स्थल पर कांडी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाही, लेकिन परिजन घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं…
