कोलकाता। देशभर में साइबर ठगी के करीब 900 मामलों में नामजद एक पति-पत्नी को कूचबिहार पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया है। इस दंपति पर दर्जनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर ठगी के करीब 900 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग अब तक 48 लाख 15 हजार की ठगी कर चुके हैं। जिला पुलिस की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शुभजीत बल्लव और रिया हल्दार बल्लव के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से नदिया जिले के राणाघाट के रहने वाले…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिकी स्पेस रिसर्च एजेंसी नासा के सैटेलाइट ‘निसार’ आज शाम को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसरो का ‘जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (जीएसएलवी) आज शाम 5:40 बजे नासा-इसरो ‘सिंथेटिक एपरचर रडार’ (निसार) सैटेलाइट को सूर्य-समकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजेगा। यह सैटेलाइट 740 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित होगा। यह एक अत्याधुनिक रडार सैटेलाइट है, जो बादलों और बारिश के बावजूद 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। इसरो की तरफ से बुधवार को ट्वीट कर बताया गया है कि जीएसएलवी-एफ16 से निसार की लॉन्चिंग में बस कुछ समय बाकी है। जीएसएलवी-एफ16,…
कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यूट्यूब को भी शामिल किए जाने की घोषणा की है। इससे पहले यूट्यूब को इस नियम से छूट हासिल थी लेकिन सरकार ने अब इसे बदल दिया है। हालांकि यूट्यूब किड्स इससे मुक्त रहेगा। नया नियम 10 दिसंबर से लागू होगा। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने अपने ताजा आदेश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब को बैन कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया…
वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी एमिल बोव के संघीय अपील अदालत के न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया। सीनेट ने मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 मई को एमिल बोव को संघीय अपील अदालत के न्यायाधीश के रूप में नामित करने की घोषणा की थी। बोव जाने-माने वकील हैं। उन्होंने एक पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद मुकदमे में ट्रंप का बचाव किया था। सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सीनेट की मंजूरी के साथ ही बोव के अमेरिकी अपीलीय न्यायालय में…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी के लिए संघर्षरत बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने मेजर रैंक के तीन अधिकारियों को मारने का दावा किया है। वहीं, खैबर पख्तूनवा प्रांत के बाजौर जिले में शुरू किए सेना के ऑपरेशन सरबकाफ के तहत कम से कम चार आतंकवादियों को मार गिराने की बात कही जा रही है। बाजौर जिले में तीन दिन का कर्फ्यू लगाकर यह ऑपरेशन शुरू किया गया है। कर्फ्यू का आज दूसरा दिन है। द बलूचिस्तान पोस्ट की बलूची भाषा समाचार सेवा की खबर के अनुसार बीएलएफ के हमले में पाकिस्तान सेना के मेजर रैंक के तीन अधिकारियों की…
मॉस्को/टोक्यो/वाशिंगटन। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में आज भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 दर्ज की गई। एक अन्य समाचार विवरण में भूकंप की तीव्रता 8.8 बताई गई है। कामचटका में साल 1952 के बाद का यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। सखालिन क्षेत्र की सरकार के अनुसार, इसके बाद सेवेरो-कुरिल्स्क शहर के तटीय क्षेत्र में सुनामी की लहर आई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास, जापान के अखबार द असाही शिंबुन और अमेरिकी समाचार चैनल सीएनएन की खबरों के अनुसार, कामचटका के स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 12:00 बजे (मॉस्को समयानुसार, 00:00…
फिल्मी पर्दे पर जल्द ही कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं और उन्हीं में से एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी। दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे फिल्म ‘परम सुंदरी’ में। इस फिल्म को पहले 25 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ से टक्कर टालने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज फिलहाल के लिए टाल दी थी। हालांकि उस वक्त फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई थी, मगर अब मेकर्स ने नई तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़…
अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों से सजी ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी तूफानी दस्तक दी कि किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इसकी जबरदस्त सफलता को देखते हुए अजय देवगन तक को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ की रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी। अब जब ‘सैयारा’ का जलवा कायम है, तो एक अगस्त को तय की गई नई रिलीज डेट पर भी असमंजस के बादल मंडराने लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और उनकी टीम की योजना ‘सन ऑफ सरदार-2’ को देशभर में लगभग…
नई दिल्ली। उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने 2025 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय कंपनी के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है। आरआईएल ने पिछले चार वर्षों में 67 पायदान की छलांग लगाई है। फॉर्च्यून ग्लोबल की बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम सूची में 88वें स्थार पर है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची 31 मार्च 2025 को या उससे पहले समाप्त हुए वित्त वर्षों के लिए कुल राजस्व के आधार पर कंपनियों को रैंक करती है। इस साल फॉर्च्यून की ग्लोबल 500 सूची में भारत की नौ कंपनियां…
पटना। राजधानी वासियों के वर्षों के इंतजार के बाद 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटना मेट्रो सेवा का शुभारंभ करेंगे। यह पटना वासियों के न सिर्फ़ सफर में सहूलियत लाएगी बल्कि शहर की रफ़्तार को नई गति देगी। पटना मेट्रो सेवा का पहला रूट मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक होगा, जिसकी लंबाई तीन किलोमीटर से अधिक है। तीन कोच वाली इस आधुनिक मेट्रो में एक बार में लगभग 150 यात्री सफ़र कर सकेंगे। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोचों की संख्या आठ तक बढ़ाई जाएगी। राज्य सरकार फेयर फिक्सेशन कमेटी की सिफारिशों के…
पटना। बिहार की नीतीश कुमार की सरकार लगातार जन सरोकार के काम को आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 रुपये करने की घोषणा की है। आज सुबह मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट कर लिखा कि आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपये की जगह 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपये की जगह 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवम्बर 2005…
