रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एम्स, देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से सुबह देवघर पहुंचे। राज्यपाल के देवघर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग एवं रेलवे के वरीय अधिकारियों ने स्वागत किया।
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश होने से लोगों को अपनी दिनचर्या में परेशानी हुई, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने अगस्त माह के पहले हफ्ते में भारी बारिश नहीं होने की बात कही है। विभाग ने एक अगस्त को राज्य के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अमेरिका ने बुधवार रात वाशिंगटन में व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया है। इस पर पाकिस्तान ने टैरिफ में छूट मिलने की उम्मीद जताई है। हालांकि, पाकिस्तान ने इस व्यापार समझौते का विवरण नहीं दिया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पाकिस्तान के तेल भंडार को विकसित करने में मदद के उद्देश्य से इस समझौते का हवाला दिया है। डान अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब टैरिफ पर बातचीत के लिए वाशिंगटन में हैं। उन्होंने बुधवार को वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों चर्चा भी की है। अमेरिका में पाकिस्तान दूतावास ने गुरुवार सुबह…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिले के जिला परिषद सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और पारंपरिक नेताओं को पेसा अधिनियम 1996 के अंतर्गत ग्राम सभा के अधिकार और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं की भूमिका को सशक्त करना और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनकी संवैधानिक शक्तियों से परिचित कराना था। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुशांत कुमार और श्रीमती जयश्री कुंकल ने प्रतिभागियों को पेसा कानून के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी…
विशेष राजनीति के मैदान में आइएएस-आइपीएस की इंट्री से बढ़ेगा रोमांच अभी से ही टिकट हासिल करने के लिए भिड़ाने लगे हैं अपनी जुगत नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगातार तेजी आती जा रही है। राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, तो टिकट हासिल करने के लिए भी जुगाड़ लगाये जा रहे हैं। ऐसे में एक दिलचस्प देखने को मिल रही है कि इस बार बड़ी संख्या में अधिकारी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में चुनाव से पहले इन…
2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी किया पक्का क्विटो। कोपा अमेरिका महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल में ब्राजील ने मंगलवार को उरुग्वे को 5-1 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। मैच में ब्राजील की ओर से अमांडा गुटिरेस ने दो गोल दागे और शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को होने वाले फाइनल में ब्राजील का मुकाबला कोलंबिया से होगा। यह 2022 के फाइनल की पुनरावृत्ति होगी, जिसमें ब्राजील ने जीत दर्ज कर अपना आठवां खिताब हासिल किया था। 24…
नई दिल्ली। एथेंस (ग्रीस) में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के हरदीप ने 110 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में हरदीप ने ईरान के यज़दान रज़ा डेलरूज़ को कड़े मुकाबले में क्लाइटेरिया के आधार पर हराया, क्योंकि मैच 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ था। हरदीप ने क्वालिफिकेशन राउंड में कजाखस्तान के बाकतुर सोवेतखान को 2-0 से हराया। राउंड ऑफ 16 में उन्होंने पोलैंड के माटेउस यारोस्लाव टोमेल्का को 4-2 से मात दी। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में यूक्रेन के अनातोली नोवाचेंको को 9-0 से पराजित किया। सेमीफाइनल में हरदीप…
मुस्लिम महिलाओं ने ढोलक की थाप पर प्रधानमंत्री के लिए गाए गीत भारतीय संस्कृति, परम्परा व उच्च चरित्र का प्रतीक है सिन्दूर: नाजनीन वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर मुस्लिम महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राखियां भेजी हैं। मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के लोगो के साथ सितारा व गोटा आदि से सजाकर यह राखियां अपने हाथाें से बनाई हैं।मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेज कर प्रधानमंत्री के विरोधियों को स्पष्ट संदेश दिया कि वो मोदी से रिश्तों से बंधी हैं। बुधवार काे मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के…
-गिरफ्तार शमा परवीन के पाकिस्तानी संपर्क मिले गांधीनगर। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन अलकायदा से कथित संबंधों के आरोप में कर्नाटक के बेंगलुरु से 30 साल की महिला शमा परवीन को गिरफ्तार किया है। एटीएस का दावा है कि शमा परवीन एक्यूआईएस (भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा) के ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल का हिस्सा थी। एटीएस ने बताया है कि शमा परवीन मूलरूप से झारखंड की रहने वाली है। यह इस मॉड्यूल की पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले इस मॉड्यूल के चार आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने शमा की गिरफ्तारी को बड़ी…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड क्षेत्र में पिछले साल हुए हादसे पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी वायनाड हादसे के पीड़ित लोग संघर्ष कर रहे हैं। यह बेहद दुखद है कि सरकार ने पीड़ितों के लिए भेजी गई सहायता को ऋण के रूप में भेजा। पीड़ितों का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। प्रियंका गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “वह लोग उस ऋण को कैसे चुकाएंगे? केंद्र सरकार के लिए यह एक छोटी सी राशि है, प्रधानमंत्री को यह पैसा माफ कर देनी…
