नई दिल्ली। चार देशों के राजदूतों एवं उच्चायुक्तों ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले देशों में डोमिनिकन गणराज्य, तिमोर-लेस्ते, श्रीलंका और गैबोनीज गणराज्य शामिल हैं। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनियकों में डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत फ्रांसिस्को मैनुअल कॉम्प्रेस हर्नांडेज़, तिमोर-लेस्ते लोकतांत्रिक गणराज्य के राजदूत कार्लिटो नून्स, श्रीलंका की उच्चायुक्त प्रदीपा महिशिनी कोलोन और गैबोनीज़ गणराज्य के उच्चायुक्त रोड्रिग डिकायी शामिल थे।
Author: shivam kumar
-बाघों की दहाड़ : मध्यप्रदेश में संरक्षण की एक जीवंत गाथा भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि “बाघ केवल संख्या नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वतंत्रता और सह-अस्तित्व का प्रतीक है।” दुनिया आज जब अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाती है, तब मध्य प्रदेश इसे केवल उत्सव नहीं बल्कि उपलब्धि की पुनः पुष्टि के रूप में देखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय बाघ उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कुल 3,682 बाघों में से आज 800 से अधिक बाघ मध्य प्रदेश में हैं।…
नई दिल्ली। सिविल इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी फर्म मोनार्क सर्वेयर्स एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूती के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 250 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 68.50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 421.25 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कंपनी के शेयरों में गिरावट आ गई। सुबह 10.30 बजे तक का कारोबार होने के बाद भी कंपनी के शेयर 407 रुपये के स्तर…
नई दिल्ली। लगातार पांच दिनों की गिरावट के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण आज भी देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये से लेकर 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज सोमवार के भाव 91,590 रुपये से लेकर 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच ही बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी के…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में राजगीर खेल अकादमी के लिए 1100 (ग्यारह सौ ) करोड़ रुपये की मंजूरी और पत्रकार पेंशन योजना में बदलाव को स्वीकृति सहित कुल 41 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में सबसे बड़ी घोषणा पत्रकारों की पेंशन योजना को लेकर रही। मुख्यमंत्री द्वारा कुछ दिनों पहले ही पात्र पत्रकारो की पेंशन को 6000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की गई थी, जिसे अब कैबिनेट ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की के…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र की ओर से अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी/एसटी) समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तेजप्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर मंगलवार सुबह एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा “क्या राजद अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उलट एससी-एसटी समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी? तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। तीसरे सोमवार को सुबह 04:09 से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज से पूरा रूट लाइन गुंजायमान रहा। सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे थे। कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण करते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार सावन मेला में अब तक कुल 33 लाख 11 हजार 291 श्रद्धालुओं ने बाबा…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के परिवार को घर से निकाले जाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने प्रशासन से सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और त्वरित न्याय की मांग की है। परसुडीह थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिलने मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचा। भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन से मुलाकात की और पीड़िता को सुरक्षा, समुचित इलाज और काउंसलिंग सुविधा देने…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला के नगर निकायों में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता निर्धारण के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे की समीक्षा के लिए मंगलवार को परिसदन सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने की, जबकि आयोग के सदस्य नंदकिशोर मेहता और लक्ष्मण यादव भी उपस्थित रहे। बैठक में ट्रिपल टेस्ट के तहत कराए गए डोर-टू-डोर सर्वे के अद्यतन प्रतिवेदन के साथ-साथ जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति पर आधारित…
भागलपुर। जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद कोवाली मैदान में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान छोटू कुरैशी के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान पाए गए हैं। जिससे घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव मिलने की खबर से मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और…
रांची। झारखंड के सात जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। उनमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह शामिल है। वहीं, राज्य के तीन जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के राज्य में 17 जून को प्रवेश करने के पूर्व से ही राज्य में भारी बारिश हो रही है। एक जून से 28 जुलाई तक राज्य में सामान्य से…
