Author: shivam kumar

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा डाकघर में करोड़ों रुपये की फर्जी फिक्स्ड डिपॉजिट घोटाले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अब तक 10 खाताधारकों से 48.81 लाख की ठगी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है। घोटाले की गंभीरता को देखते हुए रांची से सिंहभूम प्रमंडल के वरीय डाक अधीक्षक उदय भान सिंह सोमवार को गुवा पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। उन्होंने पीड़ित खाताधारकों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि विभागीय प्रक्रिया के तहत तीन माह के भीतर सभी की राशि लौटाई जाएगी। मंगलवार को क्लेम फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया…

Read More

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दुर्घटना में 23 लोग घायल हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। मृतकों में सुभाष तुरी (40) पिता दुखी तुरी निवासी गांव चकरमा थाना मोहनपुर जिला देवघर (बस चालक), दुर्गावती देवी (45) पति गामा धांगर निवासी गांव मतराजी थाना लोकरिया जिला पश्चिम चंपारण, बिहार, सुमन कुमारी (30) पति सुनील कुमार दास निवासी गांव सनोरा थाना पड़ैया जिला गयाजी,…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में पिछले डेढ़ महीने से हो रही लगातार और मूसलाधार पानी अब लोगों के लिए जंजाल बनती जा रही है। भारी बारिश के कारण पूरे जिले में सैकडों कच्चे मकान ध्वस्त हो गए, वहीं दूसरी ओर घरों में बरसात का पानी घुस जाने से कई परिवारों को घर छोड़कर दूसरे के घरों में सहारा लेना पड़ रहा है। गांवों की कई सड़के तालाब बन गई हैं। लोग मोटर पंप से पानी निकाल रहे हैं। जगह-जगह जल जमाव होने से कई तरह की बीमरियों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। ऐसा ही नाजारा मंगलवार को तोरपा…

Read More

नवादा। जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली अपहरण की घटना सामने आई है। जिसने दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मो शोएब अंसारी ने मंगलवार को नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके दामाद मो चांद अंसारी का अपहरण उनके ही एक भरोसेमंद दोस्त दीपक कुमार ने कर लिया। आरोपी दीपक कुमार मूल रूप से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ओरैना गांव का रहने वाला है और प्रसाद बिगहा में खैनी की दुकान चलाता है। दीपक ने चांद को झांसे में लेकर समस्तीपुर बुलाया, जहां उसका…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में निचले स्तर से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.09 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जियो फाइनेंशियल, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक,…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच ट्रेड डील फाइनल हो जाने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500…

Read More

विशेष अवैध खदानों में पांच वर्षों में सात सौ से अधिक लोग गंवा चुके हैं जान हर साल एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का है यह पूरा काला कारोबार स्थानीय दबंग, माफिया और अपराधी चलाते हैं अवैध खनन का नेटवर्क नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में कोयले का अवैध खनन और फिर तस्करी का इतिहास कई दशक पुराना है। आज यह अवैध कारोबार इतना फैल चुका है कि इस पर नियंत्रण के तमाम उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। कोयले के इस अवैध कारोबार का आकार हर साल एक हजार करोड़…

Read More

नई दिल्ली। जैसा कि आशंका जताई जा रही थी, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उन्हें दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके चलते वह अब ओवल टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार देर रात आधिकारिक रूप से पंत के बाहर होने और तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एन जगदीशन को पंत के स्थान पर टीम में शामिल करने की घोषणा की। पंत को यह चोट मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन उस समय लगी जब वह क्रिस वोक्स की गेंद पर स्कूप…

Read More

बासेल। इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूएफा विमेंस यूरो 2025 के फाइनल में रविवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने यूरो कप जीता है। नियमित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। मैच के 25वें मिनट में स्पेन ने ओना बाट्ले के क्रॉस पर मरियोना कालदेंते के हेडर की मदद से बढ़त बना ली। इंग्लैंड की रक्षापंक्ति इस दौरान पूरी तरह चूक गई और गोलकीपर हन्ना हैम्पटन गेंद को रोक नहीं सकीं।…

Read More

– बाबा महाकाल नगर भ्रमण कर जानेंगे अपनी प्रजा का हाल, तीन स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्‍वर की श्रावण/भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज (सोमवार) श्रावण मास की तीसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान अवंतिकानाथ चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। सवारी के दौरान भगवान महाकाल तीन स्वरूपों में अपने भक्तों को दर्शन देंगे। श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, श्री मनमहेश के रूप में हाथी पर और श्री शिव-तांडव रूप में…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपित का नाम नित्यानंद पाल बताया गया है। एक वरीय अधिकारी ने सोमवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने नशे की हालत में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन करने वाले ने संजय सेठ से…

Read More