एडिनबर्ग (स्कॉटलैंड)। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने एक “व्यापक” टैरिफ समझौता कर लिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका देने वाले संभावित व्यापार युद्ध को टाल दिया गया है। यह समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय आयोग प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच स्कॉटलैंड में ट्रंप के गोल्फ कोर्स पर हुई संक्षिप्त बैठक के बाद हुआ। राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत को “बहुत दिलचस्प” बताया और कहा, “मुझे लगता है कि यह दोनों पक्षों के लिए बहुत शानदार रहेगा।” वहीं, वॉन डेर लेयेन ने इसे “अब तक का सबसे बड़ा समझौता” कहा और ट्रंप को “कठोर लेकिन निष्पक्ष…
Author: shivam kumar
बैंकॉक। थाईलैंड की सेकेंड आर्मी एरिया के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बूनसिन पैडक्लांग ने अपनी मौत की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर अपने सैनिकों के साथ लड़ रहे हैं। कमांडर पैडक्लांग ने आज कहा कि कंबोडिया ने अफवाह फैलाकर थाई सैनिकों का मनोबल गिराने की कोशिश की है कि वह कंबोडियाई बलों के हाथों मारे गए हैं। थाईलैंड के अखबार द नेशन की खबर के अनुसार, बूनसिन ने कहा कि कंबोडिया ने तस्वीर के साथ भी छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा, “मैं अभी भी…
कुआलालंपुर। थाईलैंड और कंबोडिया के नेता आज दोपहर यहां शांति वार्ता में हिस्सा लेंगे। थाईलैंड के वार्ताकार देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई के नेतृत्व में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच चुके हैं। दोनों देश के नेता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप की चेतावनी के बाद शांति वार्ता को तैयार हुए हैं। थाईलैंड के बैंकॉक पोस्ट अखबार की खबर के अनुसार, दोनों देशों के नेता आज दोपहर तीन बजे कुआलालंपुर में शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी एशिया के इन दोनों देशों के बीच एक दशक से भी अधिक समय में हुए सबसे घातक संघर्ष को…
दमिश्क। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन के पतन के बाद सीरिया में पहली बार संसदीय चुनाव की घोषणा की गई है। यह चुनाव 15 से 20 सितंबर 2025 के बीच कराए जाएंगे। इस बात की पुष्टि पीपुल्स असेंबली चुनाव की उच्च समिति के अध्यक्ष मोहम्मद ताहा अल-अहमद ने की, जिनका बयान सरकारी समाचार एजेंसी साना ने जारी किया। यह चुनाव दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के शासन के गिरने के बाद स्थापित नई अंतरिम सरकार के अधीन पहली बार होंगे। उस समय सीरिया में एक तेज और अप्रत्याशित विद्रोही हमले में असद शासन का पतन हुआ था। इस नई…
नई दिल्ली। एल्यूमीनियम कास्टिंग बनाने वाली कंपनी स्वास्तिक कैस्टल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मामूली बढ़त के साथ एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को निराश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 65 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 3.08 प्रतिशत प्रीमियम के साथ इसकी लिस्टिंग 67 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद भी इस शेयर में कोई खास हलचल नहीं हो रही है। सुबह 10.15 बजे तक का कारोबार होने के बाद भी कंपनी के शेयर 67 रुपये के स्तर पर ही बने हुए थे। स्वास्तिक…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार पांचवें दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। हालांकि आज की गिरावट काफी मामूली है। कीमत में गिरावट आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,920 रुपये से लेकर 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,590 रुपये से लेकर 91,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,15,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए रिकवरी करके हरे निशान में भी पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इन दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,388.64 अंक के स्तर पर बंद…
अररिया। सावन माह की तीसरी सोमवारी को जिले के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है।सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में स्थापित शिवलिंग समेत शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ ही शिव भक्त भगवान महादेव और मां पार्वती की पूजा अर्चना कर रहे हैं। केसरिया वस्त्रों में ॐ नमः शिवाय और हर हर महादेव का जाप करते हुए शिव भक्त मंदिर और शिवालय पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।जिले के कुर्साकांटा स्थित श्री सुंदरनाथ धाम मंदिर,मदनपुर स्थित श्री मदनेश्वरनाथ धाम मंदिर,रानीगंज…
-होटल में 25-30 लोग थे मौजूद पटना। राजधानी पटना के सबसे व्यस्त जगह डाक बंग्ला पर स्थित होटल सम्राट में रविवार-सोमवार दरमियानी रात लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की वजह से घबराहट में आकर तीन लोगों ने होटल के कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना के समय होटल में लगभग 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों के साथ ही मौके…
पटना। राजधानी पटना में रविवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं और बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।…
