नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और देशवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में मिली सफलताओं और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने विज्ञान, खेल, संस्कृति, और इतिहास में भारतीयों की उपलब्धियों को अपने कार्यक्रम में शामिल किया। रेडियो पर प्रसारित ‘मन की बात’ की 124वीं कड़ी में प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में देश में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी हैं, जिन पर हर भारतवासी गर्व महसूस करता है। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षित वापसी ने पूरे देश…
Author: shivam kumar
हरिद्वार। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में 6 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हैं।घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा है कि घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। कमिश्रनर आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय के मुताबिक मनसा देवी मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई है और 12 घायलों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ…
भुवनेश्वर। पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की है। केन्द्रीय मंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”पूर्व राष्ट्रपति, ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात महान वैज्ञानिक ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन देशभक्ति, विनम्रता और वैज्ञानिक सोच का आदर्श उदाहरण रहा। उन्होंने अपने अथक परिश्रम से भारत को रक्षा, अंतरिक्ष और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी। युवाओं के सपनों को संबल देने वाले ‘पीपल्स प्रेसिडेंट’…
काठमांडू। नेपाल-चीन के बीच उत्तरी सीमा पार रसुवागढ़ी में फ्रेंडशिप ब्रिज (मैत्री पुल) पर पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 10 मीटर चौड़ा और 100 मीटर लंबा यह पुल 8 जुलाई को लेंडे खोला में आई भीषण बाढ़ में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) अर्जुन पौडेल ने रविवार को बताया कि नेपाल और चीन के बीच सीमा पार आवाजाही और व्यापार के पूर्ण रूप से ठप होने के बाद चीनी पक्ष ने बहाली के पहले चरण के रूप में बेली पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। इस अस्थायी पुल के…
सलमान खान हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए थे और इन दिनों वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर तैयारी में व्यस्त हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसी बीच सलमान का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करते हुए एक भावुक जिक्र किया है। इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना संग्रहालय के नवनिर्मित गंगा गैलरी, पाटली गैलरी एवं प्रेक्षा गृह का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां लगाये गये प्रदर्शों का अवलोकन किया। उद्घाटन सके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना संग्रहालय का उन्नयन एवं विस्तारीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जा रहा है। यह पुराना संग्रहालय है। यहां पर कई महत्वपूर्ण पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक प्रदर्श रखे गए हैं, उनका रखरखाव और बेहतर ढंग से हो इसलिए भवन का विस्तारीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि संग्रह को बेहतर ढंग से प्रदर्शित…
नवादा। बिहार के नवादा में पवित्र सावन महीना में असमाजिक तत्वों ने रविवार को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया है। नवादा नगर परिषद क्षेत्र के दो मंदिरों में स्थापित भगवान की मूर्ति को बदमाशो ने क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मूर्ति खंडित करने की सूचना शहर में बिजली करंट की तरह दौड़ने लगी और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के पास पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिना समय गवाए डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ सदर-वन हुलास कुमार तथा नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अविनाश कुमार…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार सुबह बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की घोषणा की है। कल ही शनिवार सुबह उन्होंने पत्रकारों का पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया था। नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पोस्ट कर लिखा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए विभाग को बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति और देश के महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में डॉ. कलाम के जीवन, कार्यों और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. कलाम केवल एक वैज्ञानिक नहीं…
रामगढ़। हिंदू संगठन के नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद रविवार को बड़कागांव भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने जोरदार विरोध किया है। वह अपने समर्थकों के साथ भुरकुंडा ओपी पहुंचे जहां राजेश सिन्हा को पुलिस ने हाजत में बंद कर रखा था। विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक विशेष समुदाय के दबाव में निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई बेहद संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की घोर निंदा हो रही है। अगर पुलिस अभिलंब उन्हें रिहा नहीं करती है, तो वह…
रामगढ। रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी के मामले में आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई की। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया है। वहीं प्रहरी संत्री में तैनात गृहरक्षक अजय करमाली और नीमा चंद्र महतो को रामगढ़ थाना से सेवा मुक्त कर दिया गया है । साथ ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। एसपी अजय कुमार ने यह जानकारी रविवार को दी।
