पटना। राजधानी पटना में रविवार की देर रात हुई झमाझम बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं और बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।…
Author: shivam kumar
रांची। सावन मास की तीसरी सोमवारी को लेकर पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों और मंदिरों में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी है। पहाड़ी मंदिर के पास बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है, ओम नमः शिवाय और हर हर महादेव से पूरा वातावरण गूंज रहा है। लोग पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर जलार्पण कर सुख, समृद्धि और स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। रांची के कांके , कोकर, बूटी मोड, बरियातू, हिनू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, हरमू, किशोरगंज, लालपुर सहित अन्य शिवालयों में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना सुबह से…
पूर्वी सिंहभूम। उलीडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक विशाल महतो की संदिग्ध हालात में मौत के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने उलीडीह थाना के सामने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया है। उन्होंने टायर जलाकर हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है। विशाल रविवार रात यह कहकर घर से निकला था कि वह सूर्य मंदिर सजाने जा रहा है। सोमवार सुबह उसका शव दुर्गा मंदिर के पास एक मकान की छत पर मिला। मृतक…
अररिया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद राजद नेताओं के साथ सोमवार सुबह अररिया पहुंचे।जहां राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव की मौजूदगी में राजद कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया।सर्किट हाउस में तेजस्वी प्रसाद के साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राज्यसभा सांसद संजय यादव,विधान पार्षद कारी शोहेब, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।राजद नेता से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं की सर्किट हाउस में भीड़ उमड़ी रही।राजद नेता तेजस्वी प्रसाद समेत अन्य नेता किशनगंज के कोचाधामन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के सिलसिले में अररिया पहुंचे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
रांची। झारखंड में अब तक सामान्य से 56 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। यह आंकड़ा मौसम विभाग का 1 एक जून से 27 जुलाई तक का है। विभाग के अनुसार झारखंड में 467.4 के मुकाबले 727 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 130 मिमी अधिक दर्ज की गईं है। वहीं रांची में 99 प्रतिशत, सरायकेला खरसावां में 111 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 81 प्रतिशत, पलामू में 80 प्रतिशत, लातेहार में 98 प्रतिशत, खूंटी में 71 प्रतिशत और रामगढ़ में 70 प्रतिशत बारिश रिकार्ड की गई है। मौसम विभाग…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को भी लगातार चौथे दिन गिरावट का रुख बना रहा। सोना आज 490 रुपये से लेकर 540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 1,900 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,930 रुपये से लेकर 1,00,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,600 रुपये से लेकर 91,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव…
नई दिल्ली। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली, ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितता और भारत-अमेरिका के बीच होने वाले प्रस्तावित ट्रेड डील में हो रही देरी की वजह से घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। पूरे सप्ताह के कारोबार के दौरान बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, जिसकी वजह से सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 294.64 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,463.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने भी साप्ताहिक आधार पर 131.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत फिसल कर 24,837 अंक के स्तर पर पिछले सप्ताह के कारोबार का अंत किया।…
पटना। राज्य में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध के मामलों का अनुसंधान ठोस और प्रमाणिक तरीके से करने के लिए दो साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला बनाने की योजना है। पटना और राजगीर में एक-एक ऐसा विशेष लैब स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। वर्तमान में सीआईडी के अंतर्गत कार्यरत फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के साथ ही इसका संचालन किया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत कार्ययोजना के अमलीजामा पहनाने में सीआईडी लगी हुई है। साइबर फॉरेंसिक लैब को स्थापित करने के लिए गुजरात के गांधीनगर स्थित नेशनल फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की विशेष टीम जल्द ही बिहार आने जा रही है।…
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दी गयी है, जाे उनके एक समर्थक के फाेन पर आया है। समर्थक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिले व्हाट्सएप संदेश में लिखा है, “हैलो सर, 24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं। ” इस धमकी भरे संदेश के बाद कार्यकर्ता ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कार्यकर्ता की…
गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि समय के साथ इस जिले के लोग उग्रवाद का रास्ता छोड़कर कैसे बेहतर जिंदगी ओर कदम बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी-कभी सबसे बड़ा उजाला वहीं से फूटता है, जहां अंधेरे ने सबसे ज्यादा डेरा जमाया हो। ऐसा ही एक उदाहरण है झारखंड के गुमला ज़िले का। एक समय था, जब ये इलाका माओवादी हिंसा के लिए जाना जाता था। बासिया ब्लॉक के गांव वीरान हो रहे थे। लोग डर के…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अगुवाई में मोर्चा के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को रांची जिला अंतर्गत भाजपा रातू मंडल के कार्यकर्ता रहे सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सबों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व से आमजन प्रभावित हैं।…
