पलामू। पंजाब के अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को काफी महंगा पड़ गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए शनिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने का निर्देश लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया है। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि पलामू पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ अंतरराज्यीय…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के मोहन कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। इस दौरान तलवार, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट जैसे घातक हथियारों से हमला किया गया। घटना में एक पक्ष द्वारा शनिवार देर रात साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह सोनी ने पुलिस को बताया कि दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से राजा भाटिया, रोमी भाटिया, करण भाटिया, अर्जुन भाटिया, रीत्रि भाटिया और…
रामगढ़। रामगढ़ थाना परिसर से फरार आफताब अंसारी की लाश शनिवार की देर रात रजरप्पा थाना क्षेत्र से बरामद हुई। इस मामले में रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने त्वरित कार्रवाई कराई और हिंदू टाइगर फोर्स के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रहे पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने आफताब के परिजनों को बताया कि रजरप्पा थाना क्षेत्र के लोदरू बेड़ा गांव के समीप दामोदर नदी के किनारे आफताब की लाश फंसी है। संभावना जताई जा रही है कि 24 जुलाई की दोपहर जब वह थाने से फरार हुआ होगा, तो शायद दामोदर नदी…
पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील के आवासीय परिसर गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब वहां चल रही एक प्रार्थना सभा में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि फ्लैट में करीब 70 लोग एकत्रित थे, जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। आरोप है कि वे स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन फ्लैटों में बीते कुछ दिनों से धार्मिक सभाएं हो रही थीं और कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों…
नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) रविवार को अपना 87वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने सीआरपीएफ के जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए उन्हें बधाई और शुभकानमाएं दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित कई नेताओं ने सीआरपीएफ के योगदान की सराहना की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि सीआरपीएफ…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) जिले में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति में अब रविवार को आंशिक राहत के संकेत मिल रहे हैं। स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कुछ क्षेत्रों में पानी उतरने लगा है। हालांकि खरकई नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है, जिससे तटीय इलाकों में जलजमाव की स्थिति बरकरार है। स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो पुल स्थल पर खतरे के स्तर 121.50 मीटर से नीचे आकर 120.66 मीटर पर पहुंच गया है। यह राहत की खबर है,…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर किरीबुरू स्थित डी/26 बटालियन की ओर से रविवार को ‘खेलो इंडिया योजना’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली का नेतृत्व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार रजक, सहायक कमांडेंट एम.के. चौरासिया, इंस्पेक्टर अंजू सिंह, इंस्पेक्टर निरंजन सिंह, इंस्पेक्टर एस.पी. सिंह और किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस पहल में न केवल सीआरपीएफ के…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद रांची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रांची पुलिस के अनुसार केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, रांची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है। उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरोन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर, मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर धर्मांतरण बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाउरी शनिवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य के झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में राज्य सरकार की ओर से चलने वाले अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना एक बड़ी साजिश है। मदर टेरेसा का भाजपा सदा सम्मान करती है। उनकी सेवा भावना और गरीबों, कुष्ठ…
विशेष भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में चुनाव बहिष्कार का कोई नैतिक आधार नहीं चुनाव है सभी अपना-अपना दाव-पेंच चलाते र26हते हैं चुनाव आयोग तो अब सबसे पहला निशाना होता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। बिहार में चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी एसआइआर के खिलाफ विपक्षी महागठबंधन के विरोध के बीच अब आसन्न चुनाव के बहिष्कार की बात भी उठायी गयी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह शिगूफा छोड़ा है। उन्होंने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के बारे में विपक्ष की दूसरी…
मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारत को गेंदबाज़ी में संघर्ष करना पड़ा, खासकर तब जब टीम ने पिछले दस वर्षों में पहली बार एशिया और वेस्ट इंडीज के बाहर किसी मैच में 500 से अधिक रन लुटाए। इस प्रदर्शन के बाद भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कई तीखे सवालों का सामना किया। हालांकि उनके पास सभी सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं थे—जैसे कि गेंदबाजों की घटती रफ्तार, शार्दुल ठाकुर का ऑलराउंडर के रूप में चयन और वॉशिंगटन सुंदर को देर से गेंदबाजी देना—लेकिन उन्होंने इतना जरूर साफ किया कि टीम चयन में बल्लेबाज़ी को अतिरिक्त गहराई…
