मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की शुक्रवार रात की मिली झूठी धमकी से एयरपोर्ट परिसर में खलबली मच गई। मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता रातभर एयरपोर्ट पर चप्पे-चप्प की छानबीन की लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक के बाद एक तीन धमकी भरे कॉल आए। तीनों कॉल अलग-अलग नंबरों से किए गए थे, जिनमें कॉलर ने दावा किया कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर बम रखा गया है और कुछ…
Author: shivam kumar
जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपलोदी गांव में शुक्रवार को हुए स्कूल हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए राज्य सरकार की ओर से 10-10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है। ऐसे परिजनों को संविदा पर नौकरी भी दी जाएगी। हादसे में 7 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि 21 बच्चे घायल हो गए थे। जान गंवाने वाले बच्चों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस हृदयविदारक दुर्घटना के पीड़ित परिवारों को हरसंभव…
भुवनेश्वर। देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा है कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की अद्वितीय वीरता, अडिग साहस और राष्ट्र के प्रति असीम निष्ठा का प्रतीक है। मंत्री प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा, “कारगिल में हमारे जवानों ने विषम परिस्थितियों और दुर्गम पहाड़ियों में अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शत्रु को परास्त किया और तिरंगे की आन-बान को अक्षुण्ण रखा।” उन्होंने वीरगति को प्राप्त रणबांकुरों को…
तूतीकोरिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। ब्रिटेन और मालदीव की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे तूतीकोरिन पहुंचेंगे। जहां प्रधानमंत्री 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी जिन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे उनमें तूतीकोरिन हवाई अड्डे पर एक नया टर्मिनल भवन, सेठियाथोप्पु-चोलापुरम को चार लेन का बनाना, थूथुकुडी बंदरगाह सड़क को छह लेन का बनाना, 90 किलोमीटर लंबी मदुरै-बोडिनायकन्नूर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण और 21 किलोमीटर लंबे…
काठमांडू। नई दिल्ली में आयोजित गृह सचिव स्तर की बैठक में भाग लेकर यहां लौटे नेपाल प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल और भारत के बीच आपसी कानूनी सहायता और सुपुर्दगी संधि पर सहमति बनने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जतायी है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान इस पर हस्ताक्षर हो जाएगा। नेपाल के गृह सचिव गोकर्णा मणि दुवाड़ी ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि लंबे समय से जारी प्रयास के फलस्वरूप भारत और नेपाल के बीच सुपुर्दगी संधि को अंतिम रूप दे दिया गया है। विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री ओली के सितंबर में प्रस्तावित…
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को सीरिया में छापामार कार्रवाई में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक वरिष्ठ नेता और उसके दो बेटों को मार गिराया। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) की विज्ञप्ति में दी गई है। आईएसआईएस को इस्लामिक स्टेट (आईएस), इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट (आईएसआईएल), या दायश भी कहा जाता है। यह आतंकी इस्लामी समूह इराक और सीरिया में सक्रिय है। सीएनएन की खबर के अनुसार, सेंटकॉम की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईएस के वरिष्ठ नेता धिया जौबा मुस्लीह अल-हरदानी, उसके दो युवा पुत्र अब्दुल्ला धिया अल-हरदानी…
बैंकॉक (थाईलैंड)/नोम पेन्ह (कंबोडिया)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर सैन्य संघर्ष आज तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।शनिवार सुबह से मुआंग जिले के बान चामराक में दोनों देशों की सेनाएं गोलीबारी कर रही हैं। थाईलैंड की ट्राट मरीन टास्क फोर्स के अनुसार, कंबोडियाई सेना ने सुबह 5ः10 बजे थाई क्षेत्र के भीतर तीन स्थानों पर अतिक्रमण किया। रॉयल थाई नौसेना ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और सुबह 5ः40 बजे तक कंबोडियाई सेना को पीछे धकेल दिया। थाईलैंड के अखबार बैंकॉक पोस्ट और कंबोडिया के अखबार खमेर टाइम्स में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है। बैंकाक पोस्ट…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने देश में नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले रोकी गई शिक्षा निधि (संघीय शिक्षा अनुदान) पर बड़ा फैसला लिया है। दोनों दलों के सांसदों के दबाव में प्रशासन ने राज्यों को 5.5 अरब डॉलर की शिक्षा निधि जारी करने की घोषणा की है। इस धनराशि से नई शिक्षकों की भर्ती करने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके अलावा शिक्षण कार्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। अधिकारियों की इस घोषणा के…
माले। मालदीव दौरे के दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान भारत और मालदीव के राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जाएगा। दो दिवसीय दौरा पूरा कर प्रधानमंत्री मोदी आज स्वदेश के लिए रवाना होंगे। मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस के साथ यह भारत-मालदीव के राजयनिक संबंधों के भी 60 साल पूरे होने का अवसर भी है। ब्रिटिश शासन से मालदीव को 26 जुलाई 1965 को पूर्ण स्वतंत्रता मिली और सबसे पहले भारत ने राजनयिक संबंध स्थापित किए। इससे पहले…
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब ‘सैयारा’ की आठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ‘सैयारा’ ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखते ही देखते इसने…
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ताबड़तोड़ फैसले लेकर विपक्ष की हर चाल को पलट रहे हैं। शनिवार को उन्होंने पत्रकारों की पेंशन राशि 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए “बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि में भारी बढ़ोतरी की है। अब राज्य के सेवानिवृत पत्रकारों को पहले मिलने वाली 6,000 मासिक की जगह 15,000 प्रतिमाह की सम्मान पेंशन मिलेगी। इस बारे में उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा- बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के…
